SSC ने CGL के Tier 2 का रिजल्ट 8 अप्रैल को जारी कर दिया है। स्टूडेंट्स जो Tier 2 की परीक्षा में बैठे थे वो सभी SSC के आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना रिजल्ट देख सकते है। यह परीक्षा 18,19 जनवरी को आयोजित की गई थी। SSC जो कि केंद्र सरकार के अधीन है और कर्मचारी चयन मंडल के माध्यम से वो सेंट्रल गवर्मेंट की परीक्षाएं आयोजित करवाता है। यह परीक्षा लगभग 14,582 पदों के लिए आयोजित हुई थी।
टियर 1 की परीक्षा के बाद 1,39,395 छात्र छात्राएं टियर 2 की परीक्षा के लिए इलेजिबल हुए थे। टियर 2 की परीक्षा के बाद 15,118 अभ्यर्थियों का चयन ssc की नौकरी के लिए हुआ है। हालांकि अभी फाइनल लिस्ट आना बाकी है। टियर 2 की परीक्षा के बाद अभ्यर्थियों चयन लगभग पक्का हो जाता है। Tier 2 की परीक्षा देने के बाद अभ्यर्थियों को डॉक्युमेंट वेरिफिकेशन के लिए जाना पड़ता है।
कैसे करे अभ्यर्थी रिजल्ट चेक
जो अभ्यर्थी रिजल्ट नहीं चेक कर पा रहे है उनके लिए हम विस्तृत रूप से रिजल्ट चेक करने का स्टेप बता रहे है।
1. सबसे पहले अभ्यर्थी SSC के आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर जाए और उस पर क्लिक करें।
2. रिजल्ट सेक्शन पर जाकर क्लिक करे।
3. CGL section पर क्लिक करे।
4. SSC CGL final result पर क्लिक करें।
5. अब रिजल्ट पीडीएफ में खुलेगा। PDF आप देख सकते है।
6. PDF में अपना रोल नंबर लिख रिजल्ट चेक करें।
इन दिए गए सभी स्टेप को फॉलो कर के आप अपने ssc tier 2 का रिजल्ट चेक कर सकते है।
जानिए कितना Cutoff गया इस बार
SSC की परीक्षाओं को पास करने के लिए एक निश्चित क्वालीफाइंग मार्क्स लाना बहुत जरूरी होता है। चलिए जानते है किस वर्ग में कितना क्वालीफाइंग मार्क्स लाना जरूरी होता है
1. अनारक्षित वर्ग (UR)– 30%
2. OBC/EWS – 25%
3. SC/St– 20%
4. अन्य –20%
इस बार 2025 और 2026 की परीक्षा में अलग अलग cut-off गए है। अगर क्वालीफाइंग मार्क्स की अभ्यर्थी लाता है तो वह परीक्षा में पास कहलाता है। नंबर के आधार पर अभ्यर्थियों की मेरिट लिस्ट बनती है उसी के आधार पर सिलेक्शन होता है।
read more :
- MBOSE SSLC Result 2026- मेघालय बोर्ड ने जारी किया 10वी कक्षा का परीक्षा परिणाम
- Karnataka 2nd PUC Result 2026
- RBSE Rajasthan Board 12th Result 2026 OUT
Document verification में क्या क्या दस्तावेज रखे
जिन अभ्यर्थियों का चयन tier 2 में हुआ है अब उनकी दस्तावेज सत्यापन और इंटरव्यू के लिए बुलाया जाएगा। नीचे दिए गए दस्तावेजों को आप जरूर रख कर और पूरी तैयारी के साथ जाएं।
1. 10th और 12th की मार्कशीट
2. ग्रेजुएशन की मार्कशीट और सभी वर्षों की मार्कशीट
3. Cast certificate
4. आधार कार्ड/ पेन कार्ड
5. Scorecard की कॉपी
6. एडमिट कार्ड
इन सभी दस्तावेजों को अपने साथ जरूर ले जाए जिससे कि आपको किसी भी प्रकार की कठिनाइयों का सामना बिल्कुल न करना पड़े। SSC परीक्षा पास कर अभ्यर्थी income tax officer, सहायक लेखा अधिकारी, सहायक अनुभाग अधिकारी आदि बन सकते है। जो भी अभ्यर्थी SSC पास करते है उन्हें अधिकतर ग्रुप बी व ग्रुप सी की नौकरी मिलती है। जो भी अभ्यर्थी इस परीक्षा में सफल नहीं हो पाए है वो निराश न हो। SSC की परीक्षा हर वर्ष होती है अब फिर से अच्छी तैयारी कर इस परीक्षा में सफल हो सकते है।







