व्यापारभारतविदेशी समाचारखेलजीवन शैलीराजनीतिधर्मभौगोलिकसेलिब्रेटीज़शिक्षास्वास्थ्य

पाकिस्तान सुपर लीग में गेंद के साथ छेड़खानी का मामला फखर जमान पर लगा दो मैचों का प्रतिबंध

पाकिस्तान सुपर लीग में गेंद के साथ छेड़खानी का मामला फखर जमान पर लगा दो मैचों का प्रतिबंध
नवजोत कौर सिद्धू
On: अप्रैल 1, 2026 1:45 अपराह्न
Follow Us:

पाकिस्तान सुपर लीग 2026 में फिर से एक विवाद सामने आ गया है,इस बार मामला “बॉल टेंपरिंग” का है। इस पूरे मामले के केन्द्रबिंदु में रहे पाकिस्तान के अनुभवी बल्लेबाज फखर जमान , जिन्हें गेंद से छेड़छाड़ के मामले में दोषी पाए जाने के बाद दो मैचों के लिए प्रतिबंधित कर दिया गया है। यह फैसला पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने जांच और सुनवाई के बाद सुनाया। यह घटना लाहौर कलंदर्स और कराची किंग्स के बीच खेले गए रोमांचक मुकाबले के दौरान हुई, जिसने मैच के परिणाम पर भी सीधा प्रभाव डाला।      

 मैच के अंतिम क्षणों में हुई गलती

दोनों टीमों के बीच इस मुकाबले का अंतिम क्षण चल रहा था और कराची किंग्स बल्लेबाजी कर रही थी,मैच को जीतने के लिए उसे अंतिम ओवर में 14 रनों की जरूरत थी,इस दौरान मैदान में कुछ ऐसी घटना घटी जिसने अंपायर्स का ध्यान अपनी ओर खींचा।लाहौर के खिलाड़ियों के बीच गेंद को लेकर असामान्य गतिविधियां नजर आईं। टीम के अन्य खिलाड़ी शाहीन आफरीदी और हॉरिस रऊफ भी उस समय पास ही मौजूद थे। गेंद को बार-बार हाथों में लेना, उसे गौर से देखना ने अंपायर्स के मन में संदेह उत्पन्न किया। दोनों अंपायर्स ने खेल को रोका और गेंद की जांच की और यह पाया कि गेंद के साथ छेड़छाड़ हुई है।

read more:

कराची किंग्स को मिले पेनाल्टी रंस

 लाहौर कलंदर्स के द्वारा गेंद के साथ किए गए इस छेड़छाड़ के दंड स्वरूप कराची किंग्स को अंपायर्स ने पांच अतिरिक्त रन देने का फैसला सुनाया।अंपायरों के इस निर्णय ने पूरे मैच का रुख पलट दिया।पांच अतिरिक्त रन मिलने से कराची किंग्स के लिए लक्ष्य आसान हो गया।

परिणामस्वरूप, कराची की टीम ने तीन गेंद शेष रहते चार विकेट से जीत दर्ज कर ली। खेल विशेषज्ञों का मानना है कि यदि यह दंड न दिया जाता, तो मुकाबला आखिरी गेंद तक जा सकता था और नतीजा दूसरी ओर भी जा  सकता था।

lotu

मैच की समाप्ति पर हुई जांच में फखर जमान दोषी 

मैच की समाप्ति के उपरांत पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने इस पूरे मामले की जांच कराई।मैच के वीडियो फुटेज खंगाले गए, अंपायरों की रिपोर्ट और अन्य तथ्यों के आधार पर सुनवाई हुई।फखर जमान पर आचार संहिता के उल्लंघन का आरोप तय किया गया, जिसे गंभीर श्रेणी का अपराध माना गया। इस श्रेणी में दोषी पाए जाने पर एक से दो मैच तक के प्रतिबंध का प्रावधान है।सुनवाई के दौरान फखर जमान ने अपने ऊपर लगे आरोपों से इनकार किया, किंतु उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर उन्हें दोषी ठहराया गया। इसके बाद उन पर दो मैच का प्रतिबंध लगा दिया गया।फखर जमान ने इस पूरे मामले में खुद को निर्दोष बताया। उनका कहना था कि उन्होंने जानबूझकर कोई नियम उल्लंघन नहीं किया और घटना को गलत तरीके से देखा गया है।

हालांकि, जांच अधिकारियों ने उनके तर्कों को पर्याप्त नहीं माना और साक्ष्यों के आधार पर निर्णय सुनाया।

लाहौर कलंदर्स के लिए झटका

फखर जमान को लाहौर कलंदर्स का अनुभवी और भरोसेमंद बल्लेबाज माना जाता है और टीम में उनकी गैर मौजूदगी टीम की बल्लेबाजी की धार को कमजोर कर सकती है,यह प्रतिबंध टीम के लिए किसी आघात से कम नहीं है और टीम को अगले दो मैचों में नई रणनीति के साथ मैदान में उतरना होगा। इस घटना ने पाकिस्तान सुपर लीग की छवि पर भी असर डाला है।हाल के समय में अनुशासन से जुड़े कई मामलों के सामने आने से लीग की विश्वसनीयता पर प्रश्नचिह्न लग रहे हैं।

क्रिकेट के नियमों का उल्लंघन

क्रिकेट के नियमों के अनुसार, गेंद की सतह या उसकी स्थिति के साथ जानबूझकर छेड़छाड़ करना गंभीर अपराध है। इसमें गेंद को खुरचना, काटना या किसी बाहरी वस्तु का उपयोग करना शामिल है।ऐसी स्थिति में अंपायरों को अधिकार होता है कि वे दंड स्वरूप रन दें और गेंद को बदल दें। गंभीर मामलों में संबंधित खिलाड़ी पर प्रतिबंध भी लगाया जाता है।

संदेश देने का प्रयास

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड की इस कार्रवाई से यह स्पष्ट संकेत गया है कि खेल में अनुशासन और निष्पक्षता से कोई समझौता नहीं किया जाएगा।चाहे खिलाड़ी कितना भी बड़ा क्यों न हो, नियमों के उल्लंघन पर कार्रवाई तय है।फखर जमान पर लगाया गया प्रतिबंध केवल एक खिलाड़ी के खिलाफ कार्रवाई नहीं, बल्कि पूरे क्रिकेट जगत के लिए एक चेतावनी है।

यह घटना यह दर्शाती है कि खेल की पवित्रता बनाए रखना सभी की जिम्मेदारी है। आने वाले समय में यह देखना महत्वपूर्ण होगा कि क्या इस सख्ती से ऐसे मामलों पर रोक लग पाती है या नहीं।

Dr Pankaj Sharma

fitness coach and writer mainly work on sports, fitness, Religious, foreign news, and technology

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment