शिवाजी महाराज के ऊपर बनी फिल्म राजा शिवाजी का ट्रेलर मुंबई में कई हस्तियों की उपस्थिति में लॉन्च हुआ। शिवाजी महाराज फिल्म में मुख्य भूमिका में रितेश देशमुख है जो फिल्म में शिवाजी महाराज का किरदार निभा रहे है। फिल्म 1 मई को सिनेमा घरों में रिलीज होगी। फिल्म हिंदी, मराठी और तेलुगु भाषा में रिलीज होगी। इस फिल्म को रितेश देशमुख ने लिखा और डायरेक्ट भी किया है। फिल्म में सलमान खान के कैमियो रोल की भी खबर है। 2 मिनट 59 सेकंड के ट्रेलर में शिवाजी महाराज की जीवनी को बताया गया हैं। शिवाजी मराठा समाज की शान थे और उन्होंने औरंगजेब से कैसे युद्ध लड़कर मराठा साम्राज्य की स्थापना की यह सब कुछ फिल्म में बताया गया है।
राजा शिवाजी का स्टार कास्ट
फिल्म में रितेश देशमुख शिवाजी का किरदार निभा रहे है। इसके साथ ही साईबाई के किरदार में जेनेलिया देशमुख है। फिल्म में जेनेलिया काफी अच्छे ढंग से रितेश देशमुख के साथ एक्टिंग करते दिख रही है। अफजल खान के किरदार में संजय दत्त है। संजय दत्त धुरंधर फिल्म में SP असलम के किरदार में थे जिन्हें फैंस ने खूब पसंद किया था। अब संजय दत्त अफजल खान बन कर पर्दे में आ रहे है। फिल्म में फरीद खान शाहजहां का किरदार निभा रहे है। भाग्यश्री फिल्म में जीजाबाई का किरदार निभा रही है। साथ ही इस फिल्म में अभिषेक बच्चन भी मुख्य भूमिका निभा रहे है। इन एक्टरों की एक्टिंग ट्रेलर में काफी अच्छी लग रही है। अब तो इंतज़ार है 1 मई का। जब राजा शिवाजी सिनेमा घरों में दस्तक देगी।
you may also like:
राजा शिवाजी फिल्म का बजट
राजा शिवाजी फिल्म लगभग 100 करोड़ से 200 करोड़ रुपए के बीच बनी है। यह मराठी फिल्मी इतिहास की सबसे महंगी फिल्म है। फिल्म में प्रमोशन और VFX में भी काफी खर्च आया है। इस फिल्म की स्टार कास्ट जितनी नामचीन है उतनी ही महंगी भी। फिल्म में अभिषेक बच्चन और विद्या बालन जैसे कलाकार है जिन्होंने काफी मोटी फीस ली है। अब जब फिल्म मूवी थियेटर में आएगी तब ही देखना होगा कि यह फिल्म कितनी कमाई कर पाती है। इस फिल्म का ट्रेलर लॉन्च मुंबई में जिओ सेंटर पर लॉन्च किया गया। उम्मीद है की राजा शिवाजी फिल्म को महाराष्ट्र सरकार टैक्स फ्री कर दे क्योंकि राजा शिवाजी फिल्म मराठा इतिहास के बारे में है।
फिल्म के गाने छू लेते है दिल
राजा शिवाजी फिल्म में कई गाने ऐसे है जो दिल को छू लेते है। फिल्म के गाने मनोज मुंतशिर ने लिखे है। मनोज मुंतशिर हमेशा से देशभक्ति गीत लिखते रहे है। तेरी मिट्टी में मिल जावा भी मनोज मुंतशिर ने लिखा था। अजय अतुल दोनों की जोड़ी ने फिल्म के संगीत में जान लगा दी है। फिल्म में कोरियोग्राफर की भूमिका रेमो डिसूजा संभाल रहे है। उन्हानें फिल्म के गानों पर बहुत ही अच्छे अंदाज से कोरियोग्राफ किया है। देश म्यूजिक के यूट्यूब चैनल पर जाकर फैंस राजा शिवाजी के गाने सुन सकते है। कुल मिलाकर मराठा इतिहास पर बनी यह फिल्म ब्लॉकबस्टर साबित होने वाली है। जब 1 मई को यह फिल्म थियेटर्स पर रिलीज होगी तब देखना होगा कि फैंस इस फिल्म को कितना पसंद कर रहे है।







