बंगाल चुनाव जैसे जैसे पास आ रहा है वैसे वैसे कई बड़ी हस्तियों का अलग अलग पार्टियों को ज्वाइन करना राजनीतिक वातावरण गरमा गया है। इसी बीच भाजपा का दामन अब स्टार टेनिस खिलाड़ी लिएंडर पेस ने थाम लिया हैं। केंद्र सरकार में मंत्री किरण रिजूजु की उपस्थिति में उन्होंने भारतीय जनता पार्टी की प्राथमिक सदस्यता ग्रहण की। उन्होंने मीडिया के सामने कई सवालों के जवाब भी सारगर्भित तरीके से दिए। बंगाल चुनाव में लिएंडर पेस का भारतीय जनता पार्टी में जुड़ा एक राजनीतिक चाल कही जा सकती है। नामचीन व्यक्तियों को चुनाव के दौरान प्रचार करवाना यह कोई आम बात नहीं है। इसके पहले भी कई राज्यों में हुए चुनावों में यह राजनीतिक स्टंट देखा गया है। अब देखना होगा कि लिएंडर पेस सीधे चुनाव लड़ते है या पर्दे के पीछे रहकर बंगाल ने बीजेपी के लिए चुनावी सभा में प्रचार प्रसार करते है।
लिएंडर पेस ने TMC के लिए भी किया है प्रचार
जो लोग यह सोच रहे है कि लिएंडर पेस पहली बार किसी राजनीतिक पार्टी के साथ जुड़े है तो उनके जानकारी के लिए बता दें कि लिएंडर पेस इसके पहले TMC पार्टी का हिस्सा रह चुके है। उन्होंने साल 2021 के टीएमसी का दामन पकड़ा था। उन्होंने 2023 में गोवा चुनावों में टीएमसी की तरफ से प्रचार प्रसार किया था। हालांकि गोवा में हुए चुनावों ने टीएमसी पार्टी कुछ खास कमाल तो नहीं कर पाई थी लेकिन उसने दूसरी पार्टी के वोट शेयर जरूर कम किए थे। जहां बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी जोरो शोरों से अपने चुनावी अभियान में जुट गई है तो वही भारतीय जनता पार्टी भी हर वार्ड में जाकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के द्वारा दी जा रही योजनाओं के माध्यम से वोट मांग रहे है।
read :
- पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव – भाजपा ने की उम्मीदवारों
- असम विधानसभा चुनाव- CM हिमंता बिस्व सरमा सहित 88
क्या कहा लिएंडर पेस ने भाजपा में जुड़ने के बाद
जब लिएंडर पेस ने भारतीय जनता पार्टी की प्राथमिक सदस्यता ग्रहण की तब उनकी खुशी साफ देखी जा सकती थी। मीडिया द्वारा पूछे जाने पर इस महान टेनिस खिलाड़ी ने कहा कि वो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खेलो इंडिया गेम्स से बहुत प्रभावित है क्योंकि खेलो इंडिया गेम्स वह प्लेटफार्म है जिसकी सहायता से हर खिलाड़ी ओलंपिक तक का सपना देख सकता है। उन्होंने आगे कहा कि मेरी मां बंगाली थी और बंगाली पृष्ठभूमि के लिए कुछ कर पाऊं तो उनके लिए सौभाग्य की बात होगी। लिएंडर पेस ने यह भी कहा कि हमें अब युवाओं को आगे बढ़ाना होगा। उनकी स्किल को आगे रख उनको अलग अलग प्लेटफॉर्म देने होगे जिससे वो देश का नाम कर सके। टेनिस में बहुत प्रतिभाएं है अगर ठीक से हम उन्हें निखर कर उन्हें बेस्ट सुविधाएं देंगे तो वो खिलाड़ी एक दिन देश के लिए ओलंपिक में पदक जीत कर लाएंगे।
लिएंडर पेस का परिचय
लिएंडर पेस एक टेनिस खिलाड़ी है जो अलग अलग टूर्नामेंट में भारत का प्रतिनिधित्व कर चुके है। उन्होंने ओलंपिक में भी भारत का प्रतिनिधित्व किया है। बहुत से पदक जीतकर भारत का नाम विश्व पटल पर रोशन किया है। डेविस गेम में उनका प्रदर्शन शानदार रहा है। Mix event में भी उनका खेल जबरदस्त रहा है।







