व्यापारभारतविदेशी समाचारखेलजीवन शैलीराजनीतिधर्मभौगोलिकसेलिब्रेटीज़शिक्षास्वास्थ्य

UEFA Champions League –  एटलांटा का धमाका डॉर्टमुंड बाहर – गैलाटसराय ने युवेंटस का सपना तोड़ा चैंपियंस लीग के अंतिम 16 में रोमांचक एंट्री

एटलांटा का धमाका डॉर्टमुंड बाहर - गैलाटसराय ने युवेंटस का सपना तोड़ा चैंपियंस लीग के अंतिम 16 में रोमांचक एंट्री
नवजोत कौर सिद्धू
On: फ़रवरी 26, 2026 6:33 अपराह्न
Follow Us:

यूरोपीय क्लब फुटबॉल की सबसे प्रतिष्ठित प्रतियोगिता यूईएफए चैंपियंस लीग 2025- 26 के नॉकआउट प्ले ऑफ मुकाबले में जबरदस्त नाटकीयता देखने को मिली। इटली के अटलांटा क्लब ने जर्मन दिग्गज बोरोसिया डॉर्टमुंड को 4-1 से हराकर शानदार वापसी करते हुए अंतिम 16 में जगह बना ली, जबकि तुर्की  क्लब गैलाटसराय ने अतिरिक्त समय में गोल कर युवेंट्स के शानदार संघर्ष पर पानी फिरते हुए कुल स्कोर के आधार पर अगले दौर का टिकट हासिल किया। दोनों मुकाबले रोमांच, विवाद और आखिरी मिनट के ड्रामा से भरपूर रहे।

एटलांटा की ऐतिहासिक वापसी डॉर्टमुंड को 4-1 से रौंदा

इटली के बर्गामों में खेले गए दूसरे चरण के मुकाबले में एटलांटा ने असंभव को संभव कर दिखाया, पहले चरण में 0-2 से बिछड़ने के बाद टीम ने घरेलू मैदान पर आक्रामक शुरुआत की और अंततः 4-1 की जीत दर्ज कर कुल स्कोर 4-3 से मुकाबला अपने नाम कर लिया। मैच की शुरुआत से ही अटलांटा ने आक्रामक तेवर दिखाये, पांचवें मिनट में जियाँलुका ने गोल कर टीम को शुरुआती बढ़त दिलाई, पहले हॉफ के अंत में जापाकोस्ता का डिफलेक्ट शॉट गोल में बदल गया और मुकाबला पूरी तरह खुल गया, 57वें मिनट में मारियो के हेडर ने स्कोर 3-0 कर दिया , जिससे कुल स्कोर बराबरी पर आ गया। डॉर्टमुंड ने हार नहीं मानी और करीम ने 75वें मिनट में गोल कर मुकाबले में वापसी की उम्मीद जगाई लेकिन असली नाटक इंजरी टाइम में हुआ ।

आखिरी किक पर मिली पेनल्टी, बनी मैच का टर्निंग प्वाइंट

इंजरी टाइम के आठवीं मिनट में वीडियो समीक्षा के बाद अटलांटा को पेनल्टी मिली, डॉर्टमुंड के डिफेंडर रामी ने निकोला  पर खतरनाक चुनौती दी, जिसके कारण उन्हें दूसरा पीला कार्ड दिखाया गया, लेकर लाज़ार ने के दबाव के बीच पेनल्टी को गोल में बदलकर 4-1 की जीत पक्की कर दी ,यह गोल चैंपियंस लीग इतिहास के सबसे देर में हुए नियमित समय की गोल में शामिल हो गया। कोच रफाल ने इसे “सपनों जैसा पल” बताया , जबकि खिलाड़ी जापाकोस्ता ने कहा कि टीम को पहले ही बाहर मान लिया गया था लेकिन विश्वास ने जीत दिलाई। इस जीत के साथ अटलांटा 2020-21 के बाद पहली बार चैंपियंस लीग के अंतिम 16 में पहुंचा अब उसका सामना आर्सेनल या  बायर्न म्यूनिख से हो सकता है।

Read more:

युवेंटस की शानदार वापसी भी बेकार, गैलाटासराय आगे

दूसरे मुकाबले में इटली की दिग्गज युवेंट्स ने घरेलू मैदान पर जबर्दस्त संघर्ष किया, लेकिन तुर्की क्लब गैलाटासराय ने अतिरिक्त समय में निर्णायक गोल कर कुल स्कोर 7-5 से मुकाबला जीत लिया है। पहले चरण में 2-5 से पिछड़े युवेंट्स को चमत्कार की जरूरत थी और टीम ने वही करने की कोशिश की। युवेंट्स ने मैच 3-2 से जीतकर कुल स्कोर को बराबर कर दिया और मुकाबला अतिरिक्त  समय में पहुंच गया हालांकि अतिरिक्त समय में गैलाटासराय के स्टार स्ट्राइकर विक्टर ने निर्णायक गोल दागकर इटालियन क्लब की उम्मीदें खत्म कर दी, बाद में बारिश यालमाज ने जीत सुनिश्चित कर दी और गैलाटासराय अंतिम 16 में पहुंच गया।

10 खिलाड़ियों के साथ भी लड़ी युवेंट्स

मुकाबला का रोमांच इस बात से बढ़ गया कि दूसरे हॉफ में लॉयड केली के रेड कार्ड के बाद युवेंटस को लगभग पूरा समय 10 खिलाड़ियों के साथ खेलना पड़ा, इसके बावजूद टीम ने तीन गोल कर वापसी की कोशिश की, जिसे प्रशंसकों ने खूब सराहा, लेकिन गलातासराय की आक्रामकता और अतिरिक्त समय में निर्णय फिनिशिंग ने अंतर पैदा किया।

इटालियन फुटबॉल के लिए राहत

चैंपियंस लीग में इस सीजन इटली के क्लबों का प्रदर्शन मिश्रित रहा नेपाली लीग चरण में ही बाहर हो गया और इंटर मिलान भी प्लेऑफ में हार गया, ऐसे में एटलांटा की जीत ने इटालियन फुटबॉल की प्रतिष्ठा बचाई।

आई-लीग का नया अवतार: अब ‘इंडियन फुटबॉल लीग बदलेगा फॉर्मैट और बनेगी नई गवर्निंग काउंसिल

नए प्रारूप में बड़ा रोमांच

2025-26 सीजन चैंपियंस लीग के लिए नए 36 टीमों के प्रारूप के तहत खेला जा रहा है ,जिसने नॉकआउट प्ले ऑफ को और अधिक प्रतिस्पर्धी बना दिया है इस बार कई बड़े क्लबों को अंतिम 16 तक पहुंचाने के लिए अतिरिक्त मुकाबला खेलने पड़े जिससे मुकाबला का रोमांच और दबाव दोनों बढ़े हैं।

आगे क्या

एटलांटा का अंतिम 16 में संभावित मुकाबला आर्सेनल या बायर्न म्यूनिख से और गलातासराय अगले दौर में लिवरपूल या टोटेनहम से भिड़ सकता है। ड्रॉ जल्दी आयोजित किया जाएगा, इसके बाद नॉकआउट चरण का पूरा कार्यक्रम तय होगा।

Dr Pankaj Sharma

fitness coach and writer mainly work on sports, fitness, Religious, foreign news, and technology

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment