UEFA लीग फुटबॉल के एक मुकाबले में रियल मैड्रिड फुटबॉल क्लब ने मैनचेस्टर सिटी को 2-1 से परास्त कर दिया , पहले लेग में हुए मुकाबले में भी रियल मैड्रिड ने मैनचेस्टर सिटी को 3-0 से हराया था । दोनों चरणों को मिला कर कुल 5-1 की इस जीत ने रियल मैड्रिड को प्रतियोगिता के क्वार्टर फाइनल में पहुंचा दिया है।पहले लेग में मिली जीत के कारण रियल मैड्रिड की टीम पूरे आत्मविश्वास के साथ मैदान में उतरी, जबकि मैनचेस्टर सिटी के सामने बड़ी वापसी की चुनौती थी लेकिन टीम इन चुनौतियों को पार नहीं कर पाई और प्रतियोगिता से बाहर हो गई।
मैच का 22वाँ मिनट, सिल्वा को रेड कार्ड
मुकाबले में नाटकीय मोड़ तब आया जब मैच के 22वें मिनट पर रियल मैड्रिड ने सिटी के गोल पर हमला बोला , मैनचेस्टर सिटी के रक्षापंक्ति के खिलाड़ी सिल्वा ने मैड्रिड के स्ट्राइकर के द्वारा लगाए गए शॉट पर गोल लाइन पर हैंड बाल कर दिया , मैच के रेफरी ने सिल्वा की इस गलती को गंभीरता से लिया और उन्हें इस फाउल के लिए रेड कार्ड दिखा कर मैदान से बाहर भेज दिया , मैच के बाकी समय में मैनचेस्टर सिटी दस खिलाड़ियों के साथ खेली , मैदान के भीतर इस घटना ने पूरे मैच की दिशा बदल दी और इस फाउल के बदले में मिली पेनाल्टी को विनीसीयस जूनियर ने गोल में बदल कर अपनी टीम को 1-0 की बढ़त दिला दी।
मैनचेस्टर सिटी का पलटवार
दस खिलाड़ियों के साथ खेल रही मैनचेस्टर सिटी की टीम ने हिम्मत नहीं हारी , मैच के 41वें मिनट पर टीम ने रियल मैड्रिड के गोल की ओर एक शानदार मूव बनाया , इस मूव को सिटी के खिलाड़ी हॉलेंड ने गोल के अंदर डाल कर स्कोर को 1-1 की बराबरी पर ला दिया , हॉलैंड के इस गोल से मैनचेस्टर सिटी की मैच में वापसी की उम्मीदें जिंदा हो गईं।
छाए रहे विनीसीयस जूनियर
इस पूरे मैच में 25 वर्षीय ब्राजीलियाई स्ट्राइकर विनीसियस जूनियर छाए रहे , अपनी तेज गति और शानदार ड्रिबलिंग से उन्होंने मैनचेस्टर सिटी की रक्षापंक्ति को परेशान करने के साथ – साथ दर्शकों का जानकार मनोरंजन किया , दस खिलाड़ियों के साथ खेल रही मैनचेस्टर सिटी के गैपों का फायदा उठाते हुए उन्होंने इंजरी टाइम में अपनी टीम की ओर से दूसरा गोल कर टीम को 2-1 की निर्णायक बढ़त दिला दी । मैच में शानदार प्रदर्शन के लिए विनिशियस जूनियर को मैच का सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी चुना गया।
Read also
पहले चरण के दवाब से नहीं उभर पाई मैनचेस्टर सिटी
पहले चरण में मैड्रिड के हाथों मिली 3-0 की हार से मैनचेस्टर सिटी की टीम दवाब में दिखी , प्रतियोगिता में बने रहने के लिए उसे एक बड़ी जीत की आवश्यकता थी , लेकिन ज्यादा गोल करने का दवाब और सिल्वा के मैदान से बाहर जाने की घटना से टीम उबर नहीं पाई और इस मुकाबले को गंवा बैठी। मैच के दौरान रियल मैड्रिड की टीम हर मामले में मैनचेस्टर यूनाइटेड पर भारी दिखी चाहे वह सुनियोजित आक्रमण हो, मिडफील्ड में नियंत्रण हो या रक्षापंक्ति का अनुशासन। मैनचेस्टर सिटी के कोच पेप गार्डिओला को अपनी टीम से इस मैच से बड़ी उम्मीदें थी , लेकिन मैड्रिड के खेल ने उनकी सारी उम्मीदों पर पानी फेर दिया।
मैड्रिड की नजर खिताबी जीत पर
मैनचेस्टर सिटी पर मिली इस जीत ने रियल मैड्रिड को क्वॉर्टर फाइनल में जगह दिला दी, अब टीम का लक्ष्य फाइनल तक रास्ता तय कर खिताबी जीत की की होगी। रियल मैड्रिड की टीम अभी शानदार लय में नजर आ रही है , ऐसे में बाकी टीमों का रियल मैड्रिड को हराना एक बड़ी चुनौती से कम नहीं होगी।







