व्यापारभारतविदेशी समाचारखेलजीवन शैलीराजनीतिधर्मभौगोलिकसेलिब्रेटीज़शिक्षास्वास्थ्य

RailTel में Vacancy 1 लाख से ज्यादा तक की सैलरी जानिये आवेदन की प्रक्रिया और योग्यता

RailTel में Vacancy 1 लाख से ज्यादा तक की सैलरी जानिये आवेदन की प्रक्रिया और योग्यता
नवजोत कौर सिद्धू
On: मार्च 9, 2026 11:47 पूर्वाह्न
Follow Us:

डेलीबार्ता, रोजगार। 

तकनीकी योग्यता और शिक्षा हासिल किए युवाओं के लिए एक बड़ा अवसर सामने आया है। दरअसल रेलटेल कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड ने तकनीकी विभाग में विभिन्न पदों सहित मैनेजर तक के पद के की वैकेंसी के लिये नोटिफिकेशन जारी किया है। इस वैंकेसी के अनुसार योग्य उम्मीदवारों को प्रबंधक, उप प्रबंधक, प्रबंधक और वरिष्ठ प्रबंधक के पदों पर नियुक्त किया जाएगा। इतना ही नहीं चुनें गये उम्मीदवारों को 1 लाख 80 हजार रुपये तक की मासिक सैलरी मिल सकती है।

सरकारी क्षेत्र में तकनीकी क्षेत्र से जुड़े युवाओं के लिए यह अच्छी खबर है। RailTel Corporation of India Limited ने अपने तकनीकी विभाग (डेटा सेंटर) में विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए नई अधिसूचना जारी की है। इस भर्ती के तहत योग्य और ऊर्जावान उम्मीदवारों से कुल 9 पदों के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं।

इस भर्ती प्रक्रिया के माध्यम से उप प्रबंधक (तकनीकी), प्रबंधक (तकनीकी) और वरिष्ठ प्रबंधक (तकनीकी) के पदों पर नियुक्ति की जाएगी। चयनित उम्मीदवारों को आईटी और डेटा सेंटर से जुड़े महत्वपूर्ण तकनीकी कार्यों की जिम्मेदारी दी जाएगी। खास बात यह है कि इन पदों पर चयनित अभ्यर्थियों को 1,80,000 रुपये तक मासिक वेतन मिलने की संभावना है।

नीचे इस भर्ती से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी विस्तार से दी गई है।

कुल पद और पदों का विवरण इस प्रकार है

रेलटेल द्वारा जारी भर्ती अधिसूचना के अनुसार तकनीकी विभाग में कुल 9 पदों पर भर्ती की जाएगी। इनमें मुख्य रूप से तीन स्तर के पद शामिल हैं। 

  • उप प्रबंधक (तकनीकी) – E-1
  • प्रबंधक (तकनीकी) – E-2
  • वरिष्ठ प्रबंधक (तकनीकी) – E-3

इन पदों पर चयनित उम्मीदवारों को डेटा सेंटर संचालन, सिस्टम एडमिनिस्ट्रेशन, डेटाबेस मैनेजमेंट और अन्य आईटी से जुड़े कार्य संभालने होंगे। इसके अलावा नेटवर्किंग, सर्वर मैनेजमेंट और तकनीकी इंफ्रास्ट्रक्चर की निगरानी भी उनकी जिम्मेदारी का हिस्सा हो सकती है।

Also read : March 20 26 Recruitments- देशभर के विभिन्न विभागों

जानिये क्या शैक्षणिक योग्यता

इन पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवार के पास तकनीकी क्षेत्र से संबंधित डिग्री होना आवश्यक है।

उम्मीदवार के पास निम्न में से कोई भी योग्यता हो सकती है। 

  • बीई / बीटेक
  • बीएससी (इंजीनियरिंग)

यह डिग्री निम्न शाखाओं में से किसी एक में होनी चाहिए।

  • इलेक्ट्रॉनिक्स
  • दूरसंचार (Telecommunication)
  • कंप्यूटर साइंस
  • कंप्यूटर और कम्युनिकेशन
  • सूचना प्रौद्योगिकी (IT)
  • इलेक्ट्रिकल
  • इलेक्ट्रॉनिक्स से संबंधित अन्य शाखाएं

इसके अलावा जिन उम्मीदवारों ने एमएससी (इलेक्ट्रॉनिक्स) या एमसीए (Master of Computer Applications) किया है, वे भी इस भर्ती के लिए आवेदन करने के पात्र हैं।

इस बात पर जरुर दें ध्यान 

ध्यान रखने वाली बात यह है कि उम्मीदवार की डिग्री AICTE या UGC से मान्यता प्राप्त किसी विश्वविद्यालय या संस्थान से होनी चाहिए।

read more : मध्य प्रदेश में युवाओं के लिए बड़ी सरकारी भर्ती, असिस्टेंट टाउन प्लानर के पदों पर आवेदन शुरू

जानिये आयु सीमा के क्या है मापदंड 

रेलटेल की इस भर्ती में अलग-अलग पदों के लिए आयु सीमा अलग निर्धारित की गई है।

  • उप प्रबंधक (तकनीकी) / E-1

न्यूनतम आयु: 21 वर्ष

अधिकतम आयु: 30 वर्ष

  • प्रबंधक (तकनीकी) / E-2

न्यूनतम आयु: 23 वर्ष

अधिकतम आयु: 31 वर्ष

  • वरिष्ठ प्रबंधक (तकनीकी) / E-3

न्यूनतम आयु: 27 वर्ष

अधिकतम आयु: 34 वर्ष

सरकारी नियमों के अनुसार आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को आयु सीमा में छूट भी मिल सकती है।

जानिये वेतन और अन्य लाभ

इस भर्ती की एक बड़ी खासियत इसका आकर्षक वेतन पैकेज है। चयनित उम्मीदवारों को पद के अनुसार अच्छा वेतन और अन्य सुविधाएं प्रदान की जाएंगी।

.

पदवेतनमान‌‌लगभग वार्षिक CTC
डिप्टी मैनेजर (टेक्निकल) – E-1                            ₹40,000 – ₹1,40,000लगभग ₹12 लाख + वार्षिक PRP
मैनेजर (टेक्निकल) – E-2₹50,000 – ₹1,₹60,000 
लगभग ₹15 लाख + वार्षिक PRP
सीनियर मैनेजर (टेक्निकल) – E-3₹60,000 – ₹1,80,000लगभग ₹18 लाख + वार्षिक PRP

इसके अलावा कर्मचारियों को कंपनी की नीति के अनुसार परफॉर्मेंस रिलेटेड पे (PRP), भत्ते और अन्य सुविधाएं भी मिल सकती हैं।

जानिये पूरी चयन प्रक्रिया

हालांकि विस्तृत चयन प्रक्रिया का विवरण आधिकारिक नोटिफिकेशन में दिया गया है, लेकिन आमतौर पर ऐसे पदों पर चयन निम्न चरणों के आधार पर किया जाता है—

  • आवेदन पत्रों की प्रारंभिक जांच
  • योग्य उम्मीदवारों की शॉर्टलिस्टिंग
  • इंटरव्यू या तकनीकी मूल्यांकन
  • अंतिम चयन उम्मीदवार की योग्यता, अनुभव और इंटरव्यू में प्रदर्शन के आधार पर किया जाएगा।

read more : पीएम मोदी ने मेरठ को दी बड़ी सौगात, मेरठ मेट्रो

कैसे करें इन पदों के लिये आवेदन?

जो उम्मीदवार इस भर्ती के लिए आवेदन करना चाहते हैं, वे निम्न चरणों का पालन करके आवेदन कर सकते हैं—

  • सबसे पहले RailTel Corporation of India Limited की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • होमपेज पर Careers या Recruitment सेक्शन पर क्लिक करें।
  • वहां RailTel Recruitment 2026 से संबंधित नोटिफिकेशन को खोलें और पूरी जानकारी ध्यान से पढ़ें।
  • इसके बाद आवेदन फॉर्म डाउनलोड करें।
  • फॉर्म में मांगी गई सभी जानकारी सही-सही भरें।
  • आवश्यक दस्तावेजों की प्रतियां आवेदन फॉर्म के साथ संलग्न करें।
  • अंत में आवेदन पत्र को निर्धारित पते पर भेज दें।

उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि आवेदन करने से पहले आधिकारिक नोटिफिकेशन को ध्यानपूर्वक पढ़ लें, ताकि किसी भी प्रकार की गलती से बचा जा सके।

तकनीकी क्षेत्र के योग्यता रखनें वाले युवाओं के लिए अच्छा अवसर

तकनीकी क्षेत्र में करियर बनाने वाले युवाओं के लिए यह भर्ती एक अच्छा अवसर साबित हो सकती है। खासतौर पर आईटी, कंप्यूटर साइंस और इलेक्ट्रॉनिक्स से पढ़ाई करने वाले उम्मीदवारों के लिए यह नौकरी न केवल आकर्षक वेतन देती है बल्कि सरकारी क्षेत्र में स्थिर करियर भी प्रदान करती है।

अगर आप भी इस क्षेत्र में योग्य हैं और सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे हैं, तो रेलटेल की इस भर्ती के लिए समय रहते आवेदन करना आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकता है।

Pradeep Pandey

A versatile writer mainly works on politics, business, crime, current affairs and entertainment

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment