व्यापारभारतविदेशी समाचारखेलजीवन शैलीराजनीतिधर्मभौगोलिकसेलिब्रेटीज़शिक्षास्वास्थ्य

Women’s T 20 Cricket World Cup – लॉरा हैरिस ने सबसे तेज 50 बनाकर, इंग्लैंड की मैरी कैली के विश्व रिकॉर्ड की बराबरी की

Women's T 20 Cricket World Cup
नवजोत कौर सिद्धू
On: दिसम्बर 29, 2025 11:22 पूर्वाह्न
Follow Us:

Women’s T 20 Cricket World Cupमहिला टी 20 क्रिकेट के इतिहास में 28 दिसंबर 2025 का दिन सुनहरे अक्षरों में हुआ दर्ज -ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज लॉरा हैरिस Laura Harris ने न्यूज़ीलैंड की विमेंस सुपर स्मैश Women’s Super Smash लीग में अपनी तूफानी बल्लेबाजी से कोहराम मचाते हुए विश्व रिकॉर्ड की बराबरी कर ली है।

​रिकॉर्ड और मुकाबला 

​लॉरा हैरिस ने मात्र 15 गेंदों में अपना अर्धशतक 50 Runsपूरा किया। इसके साथ ही उन्होंने इंग्लैंड की मैरी केली Marie Kelly के विश्व रिकॉर्ड की बराबरी कर ली है। मैरी केली ने साल 2022 में वारविकशायर के लिए खेलते हुए ग्लॉस्टरशायर के खिलाफ 15 गेंदों में 50 रन बनाए थे।

तारीख – 28 दिसंबर, 2025 रविवार

​लीग – विमेंस सुपर स्मैश 2025-26 न्यूज़ीलैंड

​मैदान – मोलिनक्स पार्क अलेक्जेंड्रा

विपक्षी टीम और लक्ष्य 

​यह मैच ओटागो स्पार्क्स (Otago Sparks) और कैंटरबरी मैजिशियंस (Canterbury Magicians) के बीच खेला गया था।

  • विपक्षी टीम –  कैंटरबरी मैजिशियंस (Canterbury Magicians)
  • ​लक्ष्य – कैंटरबरी ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवरों में 6 विकेट खोकर 145 रन बनाए थे। ओटागो को जीत के लिए 146 रनों की जरूरत थी।

​मैच का परिणाम

ओटागो ने लॉरा हैरिस की पारी की बदौलत यह लक्ष्य केवल 14.5 ओवरों में 4 विकेट खोकर हासिल कर लिया और 6 विकेट से जीत दर्ज की।

लॉरा हैरिस की पारी का विश्लेषण

​लॉरा हैरिस जब बल्लेबाजी करने आईं तब ओटागो का स्कोर 5.3 ओवर में 46 रन पर 2 विकेट था। उन्होंने क्रीज पर आते ही पहली गेंद से आक्रमण शुरू कर दिया।

  • ​कुल रन- 52 रन
  • ​गेंदे- 17 गेंद
  • ​चौके – 6
  • ​छक्के- 4
  • स्ट्राइक रेट- 305.88

​किस गेंदबाज की सबसे ज्यादा धुनाई हुई

​लॉरा हैरिस ने कैंटरबरी के लगभग हर गेंदबाज को निशाना बनाया लेकिन सबसे ज्यादा रन गैबी सुलिवन (Gabby Sullivan) और सारा अस्मूसन (Sarah Asmussen) के ओवरों में आए।

​गैबी सुलिवन

हैरिस ने अपने पहले ही ओवर पारी का छठा ओवर में गैबी सुलिवन की आखिरी दो गेंदों पर लगातार दो छक्के जड़े। हालांकि अंत में गैबी ने ही उन्हें आउट किया लेकिन तब तक हैरिस मैच खत्म कर चुकी थीं।

​सारा अस्मूसन

हैरिस ने सारा के खिलाफ एक ही ओवर में एक चौका और एक छक्का लगाकर अपनी पारी को और गति दी।

​लॉरा हैरिस  क्वीन ऑफ फास्ट फिफ्टी

​लॉरा हैरिस की यह उपलब्धि इसलिए भी खास है क्योंकि महिला टी20 क्रिकेट में उन्होंने अब तक 6 बार 20 से कम गेंदों में अर्धशतक जड़े हैं। दुनिया की कोई भी अन्य महिला बल्लेबाज यह कारनामा एक से ज्यादा बार नहीं कर पाई है।

उनके नाम 15, 16, 17, 18 तीन बार और 19 गेंदों में अर्धशतक दर्ज हैं।

मैच का महत्व

​इस पारी की मदद से ओटागो की टीम इस सीजन में बोनस अंक हासिल करने वाली पहली टीम बनी। न्यूज़ीलैंड की इस लीग में नए नियमों के अनुसार, यदि कोई टीम 1.25 गुना बेहतर रन रेट से लक्ष्य हासिल करती है तो उसे बोनस अंक दिया जाता है।

Pradeep Pandey

A versatile writer mainly works on politics, business, crime, current affairs and entertainment

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment