पर्यटन स्थल मथुरा वृंदावन में एक बड़ा हादसा हो गया है। यमुना नदी में बोट पलटने से यह हादसा हो गया है। पंजाब से वृन्दावन घूमने आए 10 पर्यटकों की मौत इस हादसे में बताई जा रही है। हादसे के वक्त लगभग 25 से 30 लोग मोटर बोट में थे। यमुना नदी की सैर करने यह सभी पर्यटक गए थे लेकिन यह सैर इनके लिए जानलेवा साबित हुआ। हादसे में बचे एक शख्स ने बताया है कि जब बोट यमुना नदी में थी तो हवा का बहाव बहुत तेज था।
हवा का बहाव इतना तेज था था कि मोटर बोट डगमगाने लगी। पर्यटकों ने मोटर चालक को बोट रोकने के लिए कहा भी लेकिन चालक ने एक भी नहीं सुनी। जब बोट पलट गया तो चालक ने तैर कर अपनी जान बचा ली। हादसा जहां हुआ वहां लगभग 35 फीट की गहराई बताई जा रही है। इतने गहराई में अगर कोई व्यक्ति डूबता है तो बचना नामुमुकिन सा लगता है।
9 घंटे रेस्क्यू के बाद शवों को बाहर निकाला गया
हादसे का पता चलते ही तुरंत राहत बचाव टीम घटना स्थल पर पहुंच गई। राहत बचाव टीम ने गोताखोरों को बुलाकर शवों की छान बीन शुरू कर दी। लगभग 10 पर्यटकों का शव बाहर निकाला जा चुका है तो वही 12 पर्यटकों के घायल होने की खबर है। इस बीच 5 लोग अभी भी लापता है। इस पूरे मामले में चालक को दोषी माना जा रहा है। हादसे के बाद चालक तैर के फरार हो गया । पुलिस ने तुरंत एक्शन लेते हुए मोटर बोट के चालक को उसके घर के पास से पकड़ लिया। पूछताछ जारी है। मोटर बोट को भी नदी से बाहर निकला जा चुका है। चूंकि हवा का बहाव बहुत तेज था इसलिए राहत बचाव में काफी समय लगा।
you may also like:
- मोनालिसा निकली नाबालिग पति फरमान पर दर्ज होगा केस
- गर्मी में बच्चों को दें हेल्दी ठंडक
- Summer Vacation Tips
मोटर चालकों की मनमानी
मथुरा वृंदावन एक धार्मिक स्थल है जहां पूरे देश से लोग आते है। वृंदावन में रोज काफी श्रद्धालु घूमने आते है। यमुना नदी में भी सैर कर के पर्यटकों ने काफी उत्साह आता है लेकिन मोटर चालक अपने बोट में जितने लोगों को बैठाना चाहिए उससे 5 या 10 लोगों को ज्यादा ही बैठाते है। सरकार भी इस विषय को गंभीरता से नहीं ले रही है।
मथुरा वृंदावन में जो यह घटना हुई उसमें चालक की मनमानी बताया जा रहा है। एक व्यक्ति ने बताया कि हवा का बहाव इतना तेज था कि बोट डगमगाने लगी थी और बोट में बैठे कुछ लोगों ने चालक से कहा भी कि बोट को वापस ले लो या कुछ देर के लिए रोक लो। चालक नहीं माना और 40 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से बोट को चलाने लगा।
पुल का एक हिस्सा आ कर टकराया बोट से
हवा का बहाव बहुत तेज था। 10 लोग की मौत हो चुकी है और 12 से अधिक लोग घायल है। घटना में बचे एक शख्स ने बताया कि हवा के बहाव से पुल का एक हिस्सा आ कर बोट से टकराया और बोट टक्कर खाने के बाद पलट गई जिससे बोट में बैठे सभी पर्यटक पानी में गिर गए। जिससे तैरते आता था उसने अपनी जान तैर कर के तो बचा ली और जिससे तैरते नहीं आता था वह अपनी जान गवा बैठा। अब सवाल यह उठता है कि क्या मोटर बोट चालक ने पर्यटकों को लाइफ जैकेट नहीं पहनाई थी।
अगर मोटर बोट चालक ने पर्यटकों को लाइफ जैकेट पहनाई होती तो यह घटना नहीं होती और सभी पर्यटक डूबने से बच जाते। पुलिस इस घटना की जांच पड़ताल कर रही है। जांच के दौरान कितने लोगों पर FIR होता है यह महत्वपूर्ण रहने वाला है।







