इंडियन सुपर लीग (ISL) 2025-26 में शनिवार को फुटबॉल का असली रोमांच देखने को मिला। जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में खेले गए एक सांसे रोक देने वाले मुकाबले में पंजाब एफसी ने ओडिशा एफसी को 3-2 से धूल चटा दी। मैच का फैसला आखिरी पलों में हुआ, जब स्टॉपेज टाइम में पंजाब के स्टार खिलाड़ी दानी रामिरेज़ ने जादुई गोल दागकर अपनी टीम की झोली में पूरे तीन अंक डाल दिए।
पहला हॉफ : बराबर की टक्कर
मैच की शुरुआत होते ही पंजाब एफसी के खिलाड़ियों ने गेंद पर अपना कब्जा जमाने की कोशिश शुरू कर दी। पंजाब के मिडफील्ड खिलाड़ियों ने आपस में बेहतरीन तालमेल दिखाया और छोटे-छोटे पास देकर ओडिशा के गोल पोस्ट पर हमले तेज कर दिए। खेल के शुरुआती 15 मिनट में पंजाब की टीम पूरी तरह से मैच पर पकड़ बनाती हुई दिख रही थी। पंजाब के फॉरवर्ड खिलाड़ी लगातार ओडिशा के डिफेंस को भेदने की कोशिश में लगे रहे।दूसरी ओर ओडिशा एफसी ने भी जवाबी हमले किए और पंजाब की रक्षा पंक्ति पर दबाव बनाया।
पहले हाफ में दोनों टीमों ने कई मौके बनाए। पंजाब एफसी के खिलाड़ियों ने गोल करने के लिए लगातार प्रयास किए, लेकिन ओडिशा एफसी के गोलकीपर और डिफेंडरों ने कई अच्छे बचाव किए। वहीं ओडिशा एफसी ने भी तेज काउंटर अटैक के जरिए मौके तैयार किए।दोनों टीमों के बीच गेंद पर कब्जे को लेकर कड़ी टक्कर देखने को मिली। मैदान पर खिलाड़ियों ने तेज गति से खेल दिखाया, जिससे मुकाबला लगातार रोमांचक बना रहा।पहले हाफ की समाप्ति तक कोई भी टीम गोल नहीं कर सकी।
Latest published :
- इंडियन सुपर लीग 2025-26 इंटर काशी ने रोकी मोहन बागान की रफ्तार
- इंडियन सुपर लीग 2025-26 टॉप टीमों के बीच कांटे की जंग
दूसरा हाफ: गोलों की बरसात और पलटवार का खेल
दूसरे हाफ की शुरुआत के साथ ही मैच और रोमांचक हो गया। दोनों टीमों ने आक्रमण की गति बढ़ा दी। दूसरे हाफ की शुरुआत के कुछ ही मिनटों बाद पंजाब एफसी को अपनी मेहनत का फल मिला।पंजाब के खिलाड़ी ने मैच का पहला गोल दागकर अपनी टीम को 1-0 की बढ़त दिला दी लेकिन पंजाब की यह बढ़त ज्यादा देर तक कायम नहीं रह सकी मैच के 68वें मिनट में ओडिशा ने एक शानदार मूव बनाकर गोल कर करके स्कोर को 1-1 की बराबरी पर ला दिया।इसके बाद मैच और भी ज्यादा रोमांचक हो गया। पंजाब एफसी ने एक बार फिर अपनी ताकत दिखाई और मैच में 2-1 की बढ़त बना ली। लेकिन ओडिशा एफसी ने भी हार नहीं मानी और कुछ ही मिनटों बाद एक और बेहतरीन गोल करके स्कोर को 2-2 की बराबरी पर ला खड़ा किया। मैदान पर खिलाड़ियों का उत्साह और दर्शकों का शोर सातवें आसमान पर था।
आखिरी मिनटों का ड्रामा और दानी रामिरेज़ का जादुई गोल
जब मैच के निर्धारित 90 मिनट पूरे हो गए, तब भी स्कोरबोर्ड पर दोनों टीमें 2-2 की बराबरी पर थीं। मैदान पर मौजूद खिलाड़ियों और स्टैंड्स में बैठे दर्शकों को लगने लगा था कि यह मुकाबला बराबरी पर ही खत्म होगा और दोनों टीमों को एक-एक अंक से संतोष करना पड़ेगा। लेकिन मैच में असली रोमांच अभी बाकी था। इंजरी टाइम के तीसरे मिनट में पंजाब एफसी को एक फ्री-किक मिली। पंजाब के खिलाड़ी ने गेंद को हवा में उछालकर ओडिशा के बॉक्स के अंदर भेजा। ओडिशा के डिफेंडर्स गेंद को पूरी तरह से दूर नहीं धकेल पाए और गेंद रिबाउंड होकर बॉक्स के ठीक बाहर खड़े पंजाब के स्टार खिलाड़ी दानी रामिरेज़ के पास चली गई।रामिरोज़ ने बेहद फुर्ती दिखाते हुए गेंद को रोका और बिना वक्त गंवाए एक जोरदार शॉट लगा कर गेंद को सीधे के अंदर भेज दिया और पंजाब एफसी ने मैच में 3-2 की बढ़त बना ली। इसके कुछ ही देर बाद रेफरी ने मैच खत्म होने की लंबी सीटी बजा दी।

पंजाब एफसी की प्लेऑफ उम्मीदों को मजबूती
इस जीत के साथ पंजाब एफसी ने लीग तालिका में अपनी स्थिति और मजबूत कर ली है। टीम पिछले कुछ मुकाबलों से लगातार अच्छा प्रदर्शन कर रही है। खिलाड़ियों के आत्मविश्वास में भी बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। खासकर टीम का आक्रमण और मिडफील्ड इस सीजन में काफी प्रभावशाली नजर आ रहा है।पंजाब एफसी के कोच ने मैच के बाद खिलाड़ियों की तारीफ करते हुए कहा कि टीम ने अंत तक हार नहीं मानी और इसी जज्बे का परिणाम जीत के रूप में मिला। उन्होंने कहा कि खिलाड़ी लगातार मेहनत कर रहे हैं और टीम का लक्ष्य प्लेऑफ में जगह बनाना है।
ओडिशा एफसी के लिए बढ़ी मुश्किलें
दूसरी ओर ओडिशा एफसी के लिए यह हार निराशाजनक रही। टीम ने मुकाबले में कई अच्छे मौके बनाए, लेकिन डिफेंस की गलतियां भारी पड़ गईं। खासकर अंतिम मिनटों में टीम दबाव को संभाल नहीं सकी, जिसका फायदा पंजाब एफसी ने उठा लिया।ओडिशा एफसी के कोच ने मैच के बाद कहा कि टीम ने अच्छा खेल दिखाया, लेकिन अंतिम क्षणों में एकाग्रता की कमी के कारण हार झेलनी पड़ी। उन्होंने कहा कि खिलाड़ियों को छोटी गलतियों से सीख लेकर अगले मुकाबलों में बेहतर प्रदर्शन करना होगा।







