अफ्रीकी फुटबॉल महासंघ (CAF) की अपील समिति ने एक अभूतपूर्व निर्णय लेते हुए सेनेगल की फुटबॉल टीम से अफ्रीका कप ऑफ नेशंस (AFCON) 2025 का खिताब छीन लिया और मोरक्को को विजेता घोषित कर दिया और फाइनल मैच के परिणाम को बदलते हुए नया इतिहास बना दिया, यह घटना खेल जगत के लिए बहस का एक नया मुद्दा बन गई।
विवाद की शुरुआत
18 जनवरी को AFCON 2025 का फाइनल मुकाबला सेनेगल और मोरक्को के टीमों के बीच खेला गया था,यह मुकाबला काफी रोमांचक और तनावपूर्ण रहा। मैच के इंजरी टाइम तक सेनेगल और मोरक्को की टीमें 0-0 की बराबरी पर थीं , लेकिन इंजरी टाइम में रेफरी ने एक वीडियो रिव्यू के बाद मोरक्को को पेनाल्टी दी जिसके बाद सेनेगल की टीम के खिलाड़ियों और प्रबंधन ने इस फैसले का विरोध करते हुए करीब 15 मिनट के लिए मैदान से बाहर चली गई,हालांकि बाद में सेनेगल के खिलाड़ी मैदान में वापस लौट आए और मोरक्को की टीम ने इस पेनाल्टी को मिस कर दिया , खेल के अतिरिक्त समय में सेनेगल की टीम ने गोल कर इस मुकाबले को 1-0 से जीत लिया था।
अफ्रीकन फुटबॉल का फैसला : नियमों का उल्लंघन
अफ्रीकन कप में मिली इस विवादित हार के बाद मोरक्को के टीम प्रबंधन ने अफ्रीकी फुटबॉल महासंघ के समक्ष एक आधिकारिक अपील की और दावा किया कि सेनेगल की टीम का व्यवहार खेल नियमों का उल्लंघन था ,अफ्रीकी फुटबॉल महासंघ ने यह अपील को स्वीकार करते हुए निर्णय दिया कि सेनेगल टीम का आचरण खेल नियमों के विरुद्ध था, मैच के दौरान बिना अनुमति के मैदान छोड़ना खेल की निरंतरता और निष्पक्षता को प्रभावित करता है नियमों के मुताबिक ( अनुच्छेद 82 और 84) ऐसी स्थिति में विपक्षी टीम को विजेता घोषित किया जा सकता है। यही आधार को मानते हुए सेनेगल की जीत रद्द करते हुए मैच को 3-0 से मोरक्को के पक्ष में कर दिया गया और उसे विजेता घोषित कर दिया गया।
read more :
- English Premier League 2025-26
- चैंपियंस लीग प्लेऑफ में रियल मैड्रिड की शानदार बढ़त
- ईस्ट बंगाल की दमदार शुरुआत
1976 के बाद पहली बार मोरक्को बनी अफ्रीकी चैंपियन
अफ्रीकी फुटबॉल महासंघ की अपीलीय समिति के इस फैसले से मोरक्को में जश्न का माहौल हो गया। मोरक्को के टीम प्रबंधन ने समिति के इस फैसले का स्वागत किया और कहा कि उन्होंने केवल नियमों के पालन की मांग की थी यह निर्णय खेल की गरिमा बनाए रखने के लिए आवश्यक है। यह मोरक्को की टीम के लिए 50 सालों के बाद मिला कोई बड़ा खिताब है , इससे पहले मोरक्को की टीम ने अंतिम बार 1976 में अफ्रीकन कप जीता था।

सेनेगल का विरोध
अपीलीय समिति के इस फैसले का सेनेगल ने कड़ा विरोध किया है, सेनेगल के फुटबॉल संघ और सरकार दोनों ने इस फैसले को अन्यायपूर्ण और गैरकानूनी बताया। सेनेगल फुटबॉल संघ ने कहा कि अफ्रीकी फुटबॉल महासंघ के इस फैसले के विरोध में संघ खेलों की मध्यस्थता करने वाले न्यायालय (CAS)जाएगी।सेनेगल ने अफ्रीकी फुटबॉल महासंघ पर पक्षपात और भ्रष्टाचार के आरोप भी लगाए जिसने विवाद पर आग में घी डालने का कार्य किया।
टीम प्रबंधन और खिलाड़ियों के व्यवहार पर प्रश्नचिन्ह
अफ्रीकी कप फाइनल के दौरान रेफरी के निर्णय के बाद सेनेगल के कोच काफी गुस्से में दिखे थे और उन्होंने टीम के खिलाड़ियों को मैदान छोड़ने का निर्देश दिया था इसके अलावा मैच के दौरान खिलाड़ियों का आक्रामक व्यवहार, वीडियो रिव्यू के लिए तय स्थान में दखल और अधिकारियों से बहस जैसी घटनाएं भी सामने आईं थीं।
अफ्रीकी फुटबॉल महासंघ के निर्णय पर उठे सवाल
अफ्रीकी फुटबॉल महासंघ के इस फैसले पर कई खेल विशेषज्ञों और पूर्व खिलाड़ियों आलोचना की और कहा कि इस तरह के निर्णय भविष्य में खेल की विश्वसनीयता के लिए खतरा बन जाएंगे ,उन्होंने सवाल उठाते हुए कहा कि मैच के परिणाम मैदान पर तय
होना चाहिए या बाद में ? उन्होंने इसे रेफरी के निर्णय में हस्ताक्षेप भी बताया।इस पूरे मामले ने अफ्रीकी फुटबॉल प्रशासन पर कई सवाल खड़े कर दिए।
आगे क्या ?
यह विवाद फुटबॉल इतिहास की सबसे अनोखी घटनाओं में से एक बन गया है , फिलहाल तो आधिकारिक रिकॉर्ड में मोरक्को अफ्रीकी कप (AFCON) 2025 का चैंपियन है । लेकिन अगर सेनेगल खेलों की मध्यस्थता करने वाले न्यायालय (CAS) के दरवाजे खटखटाता है तो वहां अंतिम फैसला हो सकता है ,ऐसे में अगर न्यायालय ने अफ्रीकी फुटबॉल महासंघ का फैसला पलटा तो सेनेगल को दोबारा चैंपियन या फाइनल का परिणाम भी अमान्य घोषित किया जा सकता है।







