व्यापारभारतविदेशी समाचारखेलजीवन शैलीराजनीतिधर्मभौगोलिकसेलिब्रेटीज़शिक्षास्वास्थ्य

La Liga में रफीन्हा गरजे बार्सिलोना फुटबॉल क्लब ने सेविला को 5-2 से किया पराजित

La Liga में रफीन्हा गरजे बार्सिलोना फुटबॉल क्लब ने सेविला को 5-2 से किया पराजित
नवजोत कौर सिद्धू
On: मार्च 16, 2026 11:54 पूर्वाह्न
Follow Us:

ब्राज़ील के स्ट्राइकर रफीन्हा की दमदार प्रदर्शन की बदौलत स्पेनिश लीग La Liga के एक मुकाबले में बार्सिलोना फुटबॉल क्लब ने सेविला फुटबॉल क्लब को 5-2 से हरा दिया, और अंक तालिका में अपनी बढ़त को और मजबूत कर लिया। स्पेन के बार्सिलोना में खेले गए इस मुकाबले में रफीन्हा ने तीन गोल करे जबकि दानी अल्मो और जोआओ कैंसिलो ने भी एक-एक गोल कर टीम की जीत में अहम योगदान दिया। इस जीत के साथ बार्सिलोना ने लीग में अपने निकटतम प्रतिद्वंदी रियल मैड्रिड पर चार अंको की बढ़त बनाए रखी और लीग के शीर्ष पर बनी हुई है।

रफीन्हा का दमदार प्रदर्शन 

मैच के पहले हाफ में ही बार्सिलोना फुटबॉल क्लब में अपनी इरादे जता दिए थे। खेल के शुरुआत से ही टीम ने आक्रामक खेल दिखाया और सेविला की रक्षा पंक्ति पर दबाव बना लिया। मैच के नवें मिनट पर सेविला की रक्षा पंक्ति ने एक  फाउल किया, जिससे बार्सिलोना को पेनल्टी मिली। इस पेनल्टी का फायदा उठाते हुए रफीन्हा ने अपनी टीम के लिए पहला गोल दाग दिया। मैच के 21वें मिनट में सेविला ने यही गलती पुनः दोहराई नतीजनन बार्सिलोना को दूसरी पेनल्टी मिली।रफीन्हा ने एक बार फिर शानदार अंदाज में गेंद को गोल पोस्ट पर डालकर स्कोर को 2-0  कर दिया।मैच की शुरुआत में ही लगातार दो गोल खाने के बाद सेविला फुटबॉल क्लब दवाब में आ गई और मैच पूरी तरह बार्सिलोना के कब्जे में आ गया। मैच के 51 में मिनट पर रफीन्हा ने अपनी टीम के लिए तीसरा गोल कर अपनी हैट्रिक पूरी की, उनका शॉट डिफेंडर से टकराकर बोल के अंदर चला गया।

टीमवर्क बना जीत का कारण 

पूरे मैच के दौरान ब्राजील के स्ट्राइकर रफीन्हा भले ही छाए रहे,लेकिन टीम के अन्य खिलाड़ियों ने भी शानदार खेल दिखाया।डैनी ओल्मो ने आक्रमण पंक्ति में शानदार ळभूमिका निभाते हुए एक गोल किया, जबकि मैच के अंतिम क्षणों में जोजाओ कैंसेलो ने एक गोल कर अपनी टीम की बढ़त को मजबूत कर दिया।टीम के कोच हेंसी फ्लिक ने मैच के लिए जो रणनीति बनाई थी वह भी सफल रही , कोच फ्लिक ने इस मैच में कुछ प्रमुख खिलाड़ियों को आराम दिया था और बदलाव किया, वावजूद इसके टीम ने संतुलित और प्रभावी खेल दिखाया।

read more :

सेविला की नाकाम कोशिश

पूरे मैच के दौरान सेविला की टीम संघर्ष करते हुए दिखाई दी, लेकिन इसी बीच टीम ने मैच में वापसी की कोशिश भी की। टीम की ओर से युवा विंगर ओसो और मिडफील्डर डिब्रिल शो ने गोल किए। इन गोलों ने कुछ समय तक मैच में रोमांच बढ़ाया लेकिन बार्सिलोना की मजबूत टीम के सामने सेविला ज्यादा देर टिक नहीं पाई।

bbvnmk

गावी की वापसी

बार्सिलोना के सितारा मिडफील्डर गावी अगस्त से ही घुटनों की सर्जरी के बाद मैदान से बाहर चल रहे थे, इस मुकाबले में भावुक पल तब आया, जब मैच के 83वें मिनट में यह खिलाड़ी मैदान पर उतरा।यह पल बार्सिलोना के प्रशंसकों के लिए खास था और उन्होंने गावी के स्वागत में जमकर तालियां बजाईं। गावी की वापसी ने टीम के खिलाड़ियों का भी मनोबल बढ़ा दिया, टीम के साथियों ने मैदान पर उनका स्वागत करते हुए कप्तानी का आर्मबैंड उन्हें सौंप दिया ।

लीग में बार्सिलोना हुई ताकतवर

ला लीगा में बार्सिलोना फुटबॉल क्लब ने लगातार चौथी जीत दर्ज कर अपनी स्थिति और मजबूत कर ली है और वह प्रतियोगिता के शीर्ष पर बनी हुई है। बार्सिलोना की निकटतम प्रतिद्वंदी रियल मैड्रिड अपने पिछले मैच को जीत कर उसे चुनौती दी थी , लेकिन टीम ने इस मैच को जीतकर प्रतियोगिता के सारे समीकरण अपनी ओर कर लिया।

आगे की राह

बार्सिलोना फुटबॉल क्लब को आगामी दिनों में यूरोपीय प्रतियोगिताओं में भी अहम मैच खेलने हैं , इस जीत के साथ अब टीम की नजर आने वाले वाले मुकाबलों पर रहेगी, इसलिए कोच और खिलाड़ी अपनी लय बरकरार रखना चाहेंगे।

Dr Pankaj Sharma

fitness coach and writer mainly work on sports, fitness, Religious, foreign news, and technology

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment