व्यापारभारतविदेशी समाचारखेलजीवन शैलीराजनीतिधर्मभौगोलिकसेलिब्रेटीज़शिक्षास्वास्थ्य

इंग्लिश प्रीमियर लीग – बेटो के दो गोलों ने दिलाई एवर्टन को जीत – चेल्सी 3-0 से हारा 

इंग्लिश प्रीमियर लीग - बेटो के दो गोलों ने दिलाई एवर्टन को जीत - चेल्सी 3-0 से हारा 
नवजोत कौर सिद्धू
On: मार्च 22, 2026 1:12 अपराह्न
Follow Us:

शनिवार को इंग्लिश प्रीमियर लीग में खेले गए एक मुकाबले में एवर्टन ने चेल्सी को 3-0 से पराजित कर दिया। लिवरपूल के हिल डिकिंसन मैदान में खेले गए इस मैच में घरेलू टीम एवर्टन हावी रही ,खेल के शुरुआत से ही आक्रामक दिखाई दी और गेंद पर जबरदस्त नियंत्रण दिखाया। इस जीत में ट्रांबके स्ट्राइकर बेटो का अहम योगदान था जिन्होंने अपनी टीम के लिए दो गोल किए  जबकि तीसरा गोल इलेमन नादिया ने किया। इस जीत के साथ एवर्टन ने लीग तालिका में अपनी स्थिति मजबूत कर ली, वहीं चेल्सी की हालत लगातार खराब होती जा रही है। 

एवर्टन के दबदबे के साथ हुई शुरुआत

खेल के शुरुआत से ही एवर्टन ने तेज फुटबॉल के साथ की।मिडफील्ड के खिलाड़ी जेम्स गार्नर ने मैदान के बीच बेहतरीन खेल दिखाया और एवर्टन के हमलों की नींव रखी।इन हमलों के कारण चेल्सी पर शुरुआत से ही दवाब बढ़ने लगा था।पहले हॉफ के 32वें मिनट में  एवर्टन के मिडफील्डर गार्नर के एक पास पर स्ट्राइकर बेटो ने बॉक्स के मध्य से दाहिने पैर से एक तेज शॉट को  गोलपोस्ट में डालते हुए अपनी टीम को बढ़त दिला दी। इस गोल ने पूरे मैच की तस्वीर बदल दी और चेल्सी की टीम पूरी तरह दवाब में आ गई।मैच का पहला हॉफ एवर्टन के पक्ष में रहा और टीम मध्यांतर तक 1-0 से आगे रही।

read also : English Premier League

दूसरे हाफ में एवर्टन ही रही भारी 

एवर्टन ने दूसरे हाफ की शुरुआत भी वहीं से की जहां से पहले हाफ का खेल खत्म हुआ था।उसने चेल्सी के गोलपोस्ट पर अपने हमले जारी रखे और मैच के 61वें मिनट में इद्रीसा गुए के पास पर बेटो ने एक बार फिर गेंद को गोल में डाल दिया।इस गोल में चेल्सी के गोलकीपर रॉबर्ट सांचेज की गलती स्पष्ट रूप से दिखाई दी।

मैच के 75वें में मिनट में एवर्टन ने एक और मूव बनाया और बॉक्स के ऊपर बेटो ने हेडर के जरिए एलिमन नदियाए को पास दिया ,नदियाए ने चेल्सी के गोलपोस्ट पर एक तगड़ा शॉट लगाया जिसका जवाब गोलकीपर के पास नहीं था इस गोल के साथ ही चेल्सी ने मैच पर 3-0 की बढ़त बना दी और यह बढ़त मैच के अंत तक रही। इसी स्कोर के साथ मैच का अंत भी हुआ। 

एवर्टन के स्ट्राइकर बेटो को उनके शानदार प्रदर्शन के कारण इस मैच का “प्लेयर ऑफ द मैच” घोषित किया गया। एवर्टन के गोलकीपर पीकफोर्ड ने भी इस मैच में शानदार प्रदर्शन किया और अपनी टीम के लिए कई बचाव किए।

lljhj

लीग में चेल्सी की हालत नाजुक

इंग्लिश प्रीमियर लीग में चेल्सी की यह लगातार चौथी हार है।टीम एक खराब दौर से चल रही है और इस हार ने प्रबंधन की चिंताएं बढ़ा दी हैं।कोच लियाम रोजेनियर पर दबाव बढ़ता जा रहा है । उन्होंने मैच की हार का कारण रक्षापंक्ति के खिलाड़ियों की गलतियों को बताया और आने वाले मैचों पर इन गलतियों से सबक सीखने पर जोर दिया।

दूसरी ओर इस जीत के साथ एवर्टन ने यूरोपीय लीग के लिए अपना दावा और मजबूत कर लिया है और उसका आत्मविश्वास बढ़ा हुआ है।टीम के कोच डेविड मोएज की रणनीति और खिलाड़ियों के सामूहिक प्रदर्शन इस जीत की मुख्य वजह बनी।

कुल मिलाकर यह मुकाबला पूरी तरह से एवर्टन के नाम रहा। आक्रामक खेल, मजबूत डिफेंस और बेहतरीन गोलकीपिंग ने उन्हें एक बड़ी जीत दिलाई।

दूसरी ओर, चेल्सी की कमजोर डिफेंस, अवसरों को भुनाने में असफलता और लगातार गिरता आत्मविश्वास उनकी हार का कारण बना।अगर चेल्सी को लीग में अपनी स्थिति सुधारनी है, तो उन्हें जल्द ही अपनी रणनीति और प्रदर्शन में बदलाव करना होगा, जबकि एवर्टन इसी फॉर्म को जारी रखते हुए यूरोपीय स्थान की दौड़ में मजबूत दावेदार बन चुकी है।

read more :

Pradeep Pandey

A versatile writer mainly works on politics, business, crime, current affairs and entertainment

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment