व्यापारभारतविदेशी समाचारखेलजीवन शैलीराजनीतिधर्मभौगोलिकसेलिब्रेटीज़शिक्षास्वास्थ्य

हॉकी इंडिया अवॉर्ड्स 2026 -हार्दिक और नवनीत बने वर्ष के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी दिग्गजों का भी सम्मान

हॉकी इंडिया अवॉर्ड्स 2026 -हार्दिक और नवनीत बने वर्ष के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी दिग्गजों का भी सम्मान
नवजोत कौर सिद्धू
On: मार्च 30, 2026 5:46 अपराह्न
Follow Us:

नई दिल्ली।भारतीय हॉकी के सबसे प्रतिष्ठित वार्षिक सम्मान—हॉकी इंडिया अवॉर्ड्स—के लिए 2026 संस्करण का सम्मान समारोह नई दिल्ली में संपन्न हुआ।हॉकी इंडिया द्वारा आयोजित इस 8वें वार्षिक पुरस्कार समारोह में देश के शीर्ष खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया। इस भव्य समारोह में भारतीय पुरुष टीम के स्टार मिडफील्डर हार्दिक सिंह और महिला टीम की अनुभवी फॉरवर्ड नवनीत कौर को क्रमशः पुरुष और महिला वर्ग में ‘प्लेयर ऑफ द ईयर’ घोषित किया गया।दोनों खिलाड़ियों को यह सम्मान ‘बलबीर सिंह सीनियर अवॉर्ड’ के तहत प्रदान किया गया, जिसमें प्रत्येक को 20 लाख रुपये की पुरस्कार राशि भी दी गई। 

हार्दिक सिंह : निरंतरता और प्रदर्शन का सम्मान

पिछले कुछ वर्षों में भारतीय हॉकी के पुनरुत्थान में मिडफील्डरों का अहम योगदान रहा है , हार्दिक भारतीय टीम के मिडफील्ड में एक मजबूत कड़ी हैं। मिडफील्ड में उनकी मौजूदगी टीम के लिए संतुलन का काम करती है। गेंद पर पकड़, तेज़ निर्णय और आक्रामक-रक्षात्मक संतुलन ने उन्हें टीम का सबसे भरोसेमंद खिलाड़ी बना दिया है।हार्दिक ने 2025 में जिस तरह से मिडफील्ड को नियंत्रित किया, वह काबिले-तारीफ रहा। उनकी तेज़ पासिंग, गेंद पर नियंत्रण और खेल की समझ ने उन्हें टीम का ‘गेम-चेंजर’ बना दिया। बड़े मुकाबलों में जब टीम दबाव में होती है, तब हार्दिक का शांत और संयमित खेल भारत को संभालता है।एशियाई स्तर पर भारत की सफलता में उनका योगदान निर्णायक रहा। यही वजह है कि चयनकर्ताओं ने एक बार फिर उन पर भरोसा जताते हुए उन्हें इस प्रतिष्ठित सम्मान से नवाजा।

read more :

नवनीत कौर : रफ्तार और जुनून का बेजोड़ संगम

पिछले कुछ वर्षों में भारतीय महिला हॉकी टीम ने भी विश्व मंच पर अपनी पहचान बनाई है,कोई भी टीम अब भारतीय महिला हॉकी टीम के साथ मुक़ाबले को हल्के में नहीं लेती है ,महिला हॉकी में नवनीत कौर का नाम अब भरोसे का पर्याय बन चुका।नवनीत कौर ने महिला हॉकी में अपनी छाप और भी मजबूत की। उन्होंने महिला एशिया कप 2025 में भारत को रजत पदक दिलाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया एक फॉरवर्ड के रूप में उनकी सबसे बड़ी ताकत है—गोल के मौके को भांपने की अद्भुत क्षमता।नवनीत का खेल केवल व्यक्तिगत प्रदर्शन तक सीमित नहीं है, बल्कि वे टीम को साथ लेकर चलने वाली खिलाड़ी हैं। यही सामूहिक भावना उन्हें खास बनाती है।   

looh

जफर भी हुए सम्मानित

भारतीय हॉकी टीम के पूर्व कप्तान और अपने समय के दिग्गज फॉरवर्ड खिलाड़ी जफर इकबाल जो भी इस समारोह में सम्मानित किया गया ,उन्हें मेजर ध्यानचंद लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड’ से नवाजा गया। इस सम्मान के साथ उन्हें 25 लाख रुपये की राशि भी प्रदान की गई। ज़फर इकबाल का नाम भारतीय हॉकी के स्वर्णिम दौर से जुड़ा रहा है और उनका योगदान आज भी प्रेरणा देता है। इस सम्मान के जरिए हॉकी इंडिया ने यह संदेश दिया कि वर्तमान के साथ-साथ अतीत को भी याद रखना जरूरी है।

अन्य बड़े सम्मान

समारोह में विभिन्न श्रेणियों के लिए भी पुरस्कार थे ,इन पुरस्कारों में विभिन्न श्रेणियों में भी खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया—गोलकीपर ऑफ द ईयर: बिचु देवी खारिबाम, डिफेंडर ऑफ द ईयर: संजय, मिडफील्डर ऑफ द ईयर: सुमित,फॉरवर्ड ऑफ द ईयर: सुखजीत सिंह।इन सभी खिलाड़ियों को 5-5 लाख रुपये की पुरस्कार राशि दी गई। हॉकी इंडिया ने भविष्य के सितारों को भी प्रोत्साहित किया। 

अंडर-21 वर्ग में पुरुष वर्ग में प्रिंस दीप सिंह और महिला वर्ग में साक्षी राणाको ‘अपकमिंग प्लेयर ऑफ द ईयर’ चुना गया और दोनों को 10-10 लाख रुपये दिए गए। इसके अलावा एशिया कप 2025 जीतने वाली भारतीय पुरुष टीम को विशेष सम्मान दिया गया और जूनियर विश्व कप में कांस्य पदक जीतने वाली टीम को भी पुरस्कृत किया गया।

पिछले कुछ वर्षों में भारतीय हॉकी ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान मजबूत की है। ओलंपिक में पदक जीतने से लेकर एशियाई प्रतियोगिताओं में दबदबा बनाने तक, टीम ने लगातार प्रगति की है।

ऐसे में हॉकी इंडिया द्वारा आयोजित ये पुरस्कार केवल औपचारिकता नहीं, बल्कि खिलाड़ियों के मनोबल को बढ़ाने का एक सशक्त माध्यम बन चुके हैं।

हॉकी इंडिया अवॉर्ड्स 2025 ने एक बार फिर यह साबित कर दिया कि भारत में प्रतिभा की कोई कमी नहीं है। जहां एक ओर अनुभवी खिलाड़ी अपनी छाप छोड़ रहे हैं, वहीं युवा खिलाड़ी भी तेजी से आगे आ रहे हैं।हार्दिक सिंह और नवनीत कौर का ‘प्लेयर ऑफ द ईयर’ बनना इस बदलाव का प्रतीक है।भारतीय हॉकी के लिए यह केवल एक समारोह नहीं, बल्कि एक संदेश है—कि मेहनत, समर्पण और निरंतरता से ही सफलता की राह बनती है।

Pradeep Pandey

A versatile writer mainly works on politics, business, crime, current affairs and entertainment

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment