व्यापारभारतविदेशी समाचारखेलजीवन शैलीराजनीतिधर्मभौगोलिकसेलिब्रेटीज़शिक्षास्वास्थ्य

हॉकी इंडिया अवॉर्ड्स 2026- पुरुस्कारों की दौड़ में दिग्गज- हरमनप्रीत हार्दिक सविता सलीमा पर निगाहें

हॉकी इंडिया अवॉर्ड्स 2026- पुरुस्कारों की दौड़ में दिग्गज- हरमनप्रीत हार्दिक सविता सलीमा पर निगाहें
नवजोत कौर सिद्धू
On: मार्च 25, 2026 1:37 अपराह्न
Follow Us:

भारतीय हॉकी के सबसे प्रतिष्ठित वार्षिक सम्मान—हॉकी इंडिया अवॉर्ड्स—के लिए 2026 संस्करण की नामांकन सूची जारी कर दी गई है। सूची सामने आते ही खेल जगत में चर्चा तेज हो गई है, क्योंकि इस बार लगभग हर प्रमुख श्रेणी में मुकाबला बेहद कड़ा नजर आ रहा, पुरुष वर्ग में जहां मिडफील्ड के धुरी माने जाने वाले हार्दिक सिंह, कप्तान हरमनप्रीत सिंह और आक्रामक फॉरवर्ड अभिषेक के बीच ‘प्लेयर ऑफ द ईयर’ को लेकर होड़ है, वहीं महिला वर्ग में अनुभवी गोलकीपर सविता पूनिया और युवा कप्तान सलीमा टेटे के बीच सीधी टक्कर देखने को मिल रही है| 

हॉकी इंडिया द्वारा घोषित इस सूची ने यह साफ कर दिया है कि भारतीय हॉकी अब अनुभव और युवा जोश के संतुलन के साथ नई ऊंचाइयों की ओर बढ़ रही है। हॉकी इंडिया द्वारा जारी सूची में विभिन्न श्रेणियों के लिए नामांकित खिलाड़ियों के नाम शामिल हैं, जिनमें ‘प्लेयर ऑफ द ईयर’, ‘गोलकीपर’, ‘डिफेंडर’, ‘मिडफील्डर’ और ‘फॉरवर्ड ऑफ द ईयर’ जैसी प्रमुख श्रेणियां शामिल हैं।

हार्दिक और हरमनप्रीत की टक्कर

पुरुष ‘प्लेयर ऑफ द ईयर’ श्रेणी में हार्दिक सिंह एक मजबूत दावेदार के रूप में उभरे हैं। भारतीय टीम के मिडफील्ड में उनकी भूमिका बेहद अहम रही है और उन्होंने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर लगातार प्रभावशाली प्रदर्शन किया है।उनके अलावा कप्तान हरमनप्रीत सिंह, जो अपनी ड्रैग-फ्लिकिंग क्षमता के लिए जाने जाते हैं, भी इस सम्मान के प्रमुख दावेदार हैं। इसके साथ ही फॉरवर्ड अभिषेक और सीनियर खिलाड़ी सुखजीत सिंह भी प्रतिस्पर्धा में शामिल हैं,मिडफील्डर ऑफ द ईयर श्रेणी में भी हार्दिक सिंह का नाम शामिल है, जिससे उनकी ऑलराउंड क्षमता का अंदाजा लगाया जा सकता है। 

सविता या सलीमा – कौन पड़ेगा भारी?

महिलाओं की श्रेणी में प्लेयर ऑफ द ईयर का पुरस्कार इस बार सबसे ज्यादा चर्चा में है। अनुभवी गोलकीपर सविता पूनिया ने एक बार फिर अपने प्रदर्शन से साबित किया है कि वह भारतीय टीम की सबसे भरोसेमंद खिलाड़ी हैं। कई अहम मुकाबलों में गोल लाइन पर उनकी बचाव क्षमता ने टीम को जीत दिलाई है। दूसरी तरफ युवा कप्तान सलीमा टेटे ने अपने आक्रामक खेल और नेतृत्व से नई पहचान बनाई है। कम उम्र में टीम की कमान संभालते हुए उन्होंने जिस आत्मविश्वास के साथ खेल दिखाया, वह उन्हें इस पुरस्कार का सशक्त दावेदार बनाता है,इसके अलावा नवनीत कौर और संगीता कुमारी के नाम भी इस श्रेणी में शामिल है

अन्य श्रेणियों में भी कड़ा मुकाबला 

गोलकीपर ऑफ द ईयर श्रेणी में अनुभवी पी.आर.श्रीजेश,कृष्ण बहादुर पाठक और सविता  पूनिया के बीच मुकाबला होगा,डिफेंडर ऑफ द ईयर के लिए अमित रोहिदास और हरमनप्रीत सिंह के नाम प्रमुख हैं, जबकि महिला वर्ग में उदिता को भी नामांकन मिला है।मिडफील्डर ऑफ द ईयर में हार्दिक सिंह और सलीमा टेटे की दावेदारी मजबूत मानी जा रही है।फॉरवर्ड ऑफ द ईयर श्रेणी में वंदना कटारिया, मनदीप सिंह और अभिषेक के बीच मुकाबला होगा।अंडर-21 श्रेणी में युवा प्रतिभाओं को भी स्थान दिया गया है। महिला वर्ग में ब्यूटी डुंगडुंग, दीपिका और सुनेलिता टोप्पो को नामांकन मिला है,पुरुष वर्ग में अरिजीत सिंह हुंदल और अर्शदीप सिंह जैसे खिलाड़ी भविष्य की उम्मीद दिख रहे हैं।

lig

भारतीय हॉकी के क्षेत्र में अहम हैं ये पुरस्का

वर्ष 2014 से हॉकी इंडिया द्वारा शुरू किए गए ये पुरस्कार  देश के सबसे प्रतिष्ठित खेल पुरस्कारों में से एक हैं। इन पुरस्कारों का उद्देश्य विश्व मंच पर भारतीय हॉकी को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने वाले खिलाड़ियों, कोचों और सहयोगी स्टॉफ को सम्मानित करना है।हाल के वर्षों में भारतीय पुरुष और महिला टीमों के अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बेहतर प्रदर्शन करके विश्व में भारतीय हॉकी की खोई हुई प्रतिष्ठा को वापस दिलाएंगे। इस प्रदर्शन ने पुरस्कारों की अहमियत को और बढ़ा दिया है।

हॉकी इंडिया द्वारा दिये जाने वाले ये पुरुस्कार अब सिर्फ एक सम्मान समारोह नहीं रह गया है, बल्कि यह भारतीय हॉकी की प्रगति का पैमाना बन चुका है। इन पुरस्कारों के जरिए खिलाड़ियों को न केवल सम्मान मिलता है, बल्कि उन्हें आगे बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रेरणा भी मिलती है।नामांकन सूची जारी होने के बाद अब सभी की निगाहें पुरस्कार समारोह पर टिक गई हैं। खेल प्रेमियों के बीच यह चर्चा तेज है कि इस बार सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी का खिताब किसे मिलेगा।स्पष्ट है कि इस बार का हॉकी इंडिया अवॉर्ड्स समारोह भारतीय हॉकी के लिए एक बड़ा और यादगार आयोजन साबित होने वाला है।

Swati Pandey

A versatile writer mainly works on trending news, daily updates from politics, business, crime, current affairs and entertainment.

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment