व्यापारभारतविदेशी समाचारखेलजीवन शैलीराजनीतिधर्मभौगोलिकसेलिब्रेटीज़शिक्षास्वास्थ्य

इंडियन फुटबॉल लीग (IFL) 2025-26 –  दूसरा हाफ पड़ा चनमारी को भारी आइजॉल फुटबॉल क्लब ने 3-2  से हराया

इंडियन फुटबॉल लीग (IFL) 2025-26 -  दूसरा हाफ पड़ा चनमारी को भारी आइजॉल फुटबॉल क्लब ने 3-2  से हराया
नवजोत कौर सिद्धू
On: मार्च 25, 2026 1:21 अपराह्न
Follow Us:

आइजोल के राजीव गांधी स्टेडियम में खेले गए इंडियन फुटबॉल लीग (IFL) 2025-26 के एक मुकाबले में आइजॉल फुटबॉल क्लब ने चनमारी फुटबॉल क्लब को 3-2 से हराकर अंक तालिका में दूसरा स्थान हासिल कर लिया। आइजॉल के खिलाड़ी ललदावंगजुआला इस मैच के हीरो रहे, जिन्होंने दो गोल दागते हुए टीम को विजय दिलाई।यह जीत आइजॉल फुटबॉल क्लब के लिए बेहद महत्वपूर्ण रही, क्योंकि टीम ने न सिर्फ पिछड़ने के बाद वापसी की, बल्कि आखिरी क्षणों में मैच अपने नाम कर लिया। इस जीत के साथ आइजॉल के पांच मैचों में आठ अंक हो गए हैं और वह लीग में दूसरे पर पहुंच गई है। वहीं, चनमारी पांच मैचों में पांच अंकों के साथ सातवें स्थान पर खिसक गई।

पहला हाफ चनमारी के नाम

चनमारी फुटबॉल क्लब ने मैच की शुरुआत आक्रामक खेल के साथ किया, और शुरुआती मिनटों से ही आइजॉल पर लगातार दवाब बनाए रखा। इसका फायदा उन्हें 19वें मिनट में मिला जब मालस्वमसांगा रेंथलेई ने गोल कर अपनी टीम को शुरुआती बढ़त दिलाई। इस इस गोल के बाद चनमारी ने खेल पर नियंत्रण बनाए रखा और आइजॉल को ज्यादा मौके नहीं दिए। इसके बाद 44वें मिनट में टचे टचे ने पेनल्टी को गोल में बदलकर स्कोर 2-0 कर दिया। 

पहले हाफ में आइजोल की टीम बिखरी हुई नजर आई और उनके डिफेंस पर लगातार दबाव बना रहा। चानमारी के तेज आक्रमण और मिडफील्ड नियंत्रण के चलते आइजोल को वापसी का कोई मौका नहीं मिला। हाफ टाइम तक स्कोर 0-2 रहा और ऐसा लग रहा था कि चानमारी आसानी से मैच जीत लेगी। 

read more : UEFA चैंपियंस लीग विनीसीयस जूनियर

दूसरे हाफ ने बदली मैच की तस्वीर

दूसरे हाफ की शुरुआत के साथ ही आइजोल एफसी ने अपने खेल में बदलाव किया और आक्रामक अंदाज अपनाया। 52वें मिनट में विन्सेंट ललदुहावमा ने गोल कर टीम को मैच में वापस ला दिया। इसके बाद मैच का रुख पूरी तरह बदल गया। 66वें और 69वें मिनट में ललदावंगजुआला ने लगातार दो गोल दागकर आइजोल को 3-2 की बढ़त दिला दी। इन दोनों गोलों ने न केवल मैच का पासा पलटा, बल्कि दर्शकों में भी जबरदस्त उत्साह भर दिया।

अंतिम मिनटों का संघर्ष

मैच के अंतिम मिनटों में दोनों टीमों के बीच एक जोरदार संघर्ष देखने को मिला,जहां एक ओर चानमारी फुटबॉल क्लब मैच में।वापसी का प्रयास कर रही थी वहीं आइजॉल की डिफेंस ने मजबूती से खेलते हुए उन्हें कोई मौका नहीं दिया। मैच के अंतिम मिनटों में कई आक्रमण हुए, लेकिन गोल नहीं हो सका और आइजॉल ने 3-2 से जीत दर्ज कर ली। 

loiytr

कोच की रणनीति ने बदली तस्वीर

मैच के दूसरे हॉफ में आइजॉल के कोच ने कुछ रणनीतिक बदलाव किए , इस हॉफ में उन्होंने कुछ बदलाव करते हुए युवा और तेज खिलाड़ियों को मौका दिया ,इससे टीम के हमलों में धार आई और यही रणनीति जीत का आधार भी बनी।वहीं, चनमारी एफसी ने अच्छी शुरुआत के बावजूद अंत में लय खो दी। 

मिजोरम बनेगा भारतीय फुटबॉल का नया गढ़ ?

आइजॉल फुटबॉल क्लब और चानमारी फुटबॉल क्लब मिजोरम की एक ही शहर की दो टीमें हैं इस कारण जब ये दोनों टीमें खेलती हैं तो मैच में अतिरिक्त प्रतिस्पर्धा देखने को मिलती है। दोनों टीमों के बीच मुकाबला मिजोरम फुटबॉल का बड़ा डर्बी माना जाता है।

read also : इंडियन प्रीमियर लीग

दर्शकों को लंबे समय तक याद रहेगा यह मैच

यह मुकाबला इंडियन फुटबॉल लीग के इस सीजन के सबसे रोमांचक मैचों में से एक साबित हुआ। आइजॉल फुटबॉल क्लब ने जिस तरह से दबाव में आकर वापसी की और आखिरी क्षणों में जीत हासिल की, वह उनकी मानसिक मजबूती और टीम स्पिरिट को दर्शाता है।वहीं, चनमारी एफसी के लिए यह हार एक सीख है कि मैच के अंतिम क्षणों तक एकाग्रता बनाए रखना कितना जरूरी होता है,आने वाले मुकाबलों में दोनों टीमें बेहतर प्रदर्शन के साथ मैदान में उतरेंगी, लेकिन इस मैच की कहानी लंबे समय तक फुटबॉल प्रेमियों के जेहन में बनी रहेगी।

अब आइजोल एफसी अपनी इस जीत की लय को बनाए रखते हुए अगले मुकाबलों में भी जीत दर्ज करना चाहेगी। दूसरी ओर चानमारी एफसी को अपनी कमजोरियों पर काम करते हुए वापसी करनी होगी।

आई-लीग का यह सीजन लगातार रोमांचक होता जा रहा है और इस तरह के मुकाबले दर्शकों के लिए फुटबॉल का असली आनंद पेश कर रहे हैं।

Swati Pandey

A versatile writer mainly works on trending news, daily updates from politics, business, crime, current affairs and entertainment.

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment