व्यापारभारतविदेशी समाचारखेलजीवन शैलीराजनीतिधर्मभौगोलिकसेलिब्रेटीज़शिक्षास्वास्थ्य

Indian Football league (IFL)2025-26 –  अंतिम मिनट पड़े चनमारी को भारी शिलांग लाजोंग ने 2-1 से हराया

Indian Football league (IFL)2025-26 -  अंतिम मिनट पड़े चनमारी को भारी शिलांग लाजोंग ने 2-1 से हराया
नवजोत कौर सिद्धू
On: मार्च 20, 2026 12:25 अपराह्न
Follow Us:

आइजोल के राजीव गांधी स्टेडियम में खेले गए इंडियन फुटबॉल लीग (IFL) 2025-26 के एक मुकाबले में शिलांग लाजोंग फुटबॉल क्लब ने चनमारी फुटबॉल क्लब को 2-1 से हराकर अंक तालिका में शीर्ष स्थान हासिल कर लिया। शिलांग के खिलाड़ी फ्रैंकी बुआम इस मैच के हीरो रहे, जिन्होंने दोनों गोल दागते हुए टीम को विजय दिलाई।यह जीत शिलांग लाजोंग के लिए बेहद महत्वपूर्ण रही, क्योंकि टीम ने न सिर्फ पिछड़ने के बाद वापसी की, बल्कि आखिरी क्षणों में मैच अपने नाम कर लिया।

इस जीत के साथ लाजोंग के चार मैचों में सात अंक हो गए हैं और वह गोल अंतर के आधार पर शीर्ष पर पहुंच गई है। वहीं, चनमारी पांच मैचों में पांच अंकों के साथ छठे स्थान पर खिसक गई,चनमारी फुटबॉल क्लब ने मैच की शुरुआत आक्रामक खेल के साथ किया, और शुरुआती मिनटों से ही शिलांग लाजोंग पर लगातार दवाब बनाए रखा। इसका फायदा उन्हें 16वें मिनट में मिला, जब क्रिस्टो कामी ने शानदार गोल दागकर टीम को 1-0 की बढ़त दिला दी। इस गोल के बाद चनमारी ने खेल पर नियंत्रण बनाए रखा और लाजोंग को ज्यादा मौके नहीं दिए। मिडफील्ड में चनमारी ने अपनी पकड़ मजबूत रखी। 

पेनाल्टी ने कराई शिलांग लाजोंग की वापसी

मैच के पहले हॉफ का स्टॉपेज टाइम का खेल चल रहा था और ऐसा लग रहा था यह हॉफ  चनमारी फुटबॉल की बढ़त के साथ समाप्त होगा , लेकिन इसी समय शिलांग लाजोंग को एक पेनाल्टी मिल गई । इस मौके को फ्रैंकी बुआम ने जाने नहीं दिया और गोल मार कर स्कोर को 1-1 कर दिया ।यह गोल मैच का टर्निंग पॉइंट साबित हुआ। इससे पहले तक दबाव में दिख रही लाजोंग टीम ने बराबरी के बाद आत्मविश्वास हासिल किया और दूसरे हाफ में अधिक आक्रामक नजर आई।

read also : English Premier League

दूसरा हॉफ, कड़ा संघर्ष

खेल का दूसरा हॉफ कांटे की टक्कर के साथ शुरू हुआ , दोनों टीमों ने एक दूसरे की परीक्षा जमकर ली , चनमारी ने फिर से बढ़त बनाने की कोशिश की, लेकिन शिलांग के डिफेंस और गोलकीपर ने शानदार प्रदर्शन करते हुए उनके प्रयासों को विफल कर दिया।लाजोंग ने भी कई मौके बनाए, लेकिन चनमारी के गोलकीपर ने बेहतरीन बचाव कर टीम को मुकाबले में बनाए रखा। मैच के अंतिम मिनटों तक स्कोर 1-1 बना रहा और मुकाबला ड्रॉ की ओर बढ़ता नजर आ रहा था। 

olkih

अंतिम मिनटों में नतीजा 

मैच समाप्ति की ओर बढ़ रहा था और मैच का स्टॉपेज टाइम चल रहा था ,इसी बीच शिलांग लाजोंग की ओर से एक शानदार मूव बना, इस मौके का पूरा फायदा फ्रैंकी बुआम ने उठाया अपनी टीम के लिए दूसरा गोल कर दिया और अपनी टीम को 2-1 की बढ़त दिला दिया।यह गोल इतना देर से आया कि चनमारी के पास वापसी का कोई मौका नहीं बचा और लाजोंग ने रोमांचक जीत दर्ज कर ली।

कोच की रणनीति ने बदली तस्वीर

मैच के दूसरे हॉफ में शिलांग लाजोंग के कोच ने कुछ रणनीतिक बदलाव किए , इस हॉफ में उन्होंने कुछ बदलाव करते हुए युवा और तेज खिलाड़ियों को मौका दिया ,इससे टीम के हमलों में धार आई और यही रणनीति जीत का आधार भी बनी।वहीं, चनमारी एफसी ने अच्छी शुरुआत के बावजूद अंत में लय खो दी। 

खासकर इंजरी टाइम में डिफेंस की कमजोरी उनके लिए भारी साबित हुई।इस जीत के बाद शिलांग लाजोंग सात अंकों के साथ शीर्ष पर पहुंच गई है। गोल अंतर के आधार पर उसने राजस्थान यूनाइटेड फुटबॉल क्लब को पीछे छोड़ा दिया है,दूसरी ओर, चनमारी एफसी पांच अंकों के साथ छठे स्थान पर बनी हुई है और उसे आगे के मुकाबलों में बेहतर प्रदर्शन की आवश्यकता होगी।

read more :

फ्रैंकी बुआम रहे मैच के नायक 

इस मैच में शिलांग लाजोंग के खिलाड़ी फ्रैंकी बुआम नायक बनकर उभरे,जिन्होंने दोनों हाफ के इंजरी टाइम में गोल कर टीम को जीत दिलाई। उनका यह प्रदर्शन न सिर्फ टीम के लिए बल्कि पूरे टूर्नामेंट के लिए भी यादगार रहेगा।बुआम इस सीजन में शानदार फॉर्म में हैं और टॉप स्कोरर्स की सूची में भी शामिल हैं, जिससे उनकी अहमियत और बढ़ जाती है। 

दर्शकों को लंबे समय तक याद रहेगा यह मैच

यह मुकाबला इंडियन फुटबॉल लीग के इस सीजन के सबसे रोमांचक मैचों में से एक साबित हुआ। शिलांग लाजोंग ने जिस तरह से दबाव में आकर वापसी की और आखिरी क्षणों में जीत हासिल की, वह उनकी मानसिक मजबूती और टीम स्पिरिट को दर्शाता है।वहीं, चनमारी एफसी के लिए यह हार एक सीख है कि मैच के अंतिम क्षणों तक एकाग्रता बनाए रखना कितना जरूरी होता है,आने वाले मुकाबलों में दोनों टीमें बेहतर प्रदर्शन के साथ मैदान में उतरेंगी, लेकिन इस मैच की कहानी लंबे समय तक फुटबॉल प्रेमियों के जेहन में बनी रहेगी।

Pradeep Pandey

A versatile writer mainly works on politics, business, crime, current affairs and entertainment

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment