कोलकाता। Indian Super League (ISL) 2025-26 के एक रोमांचक मुकाबले में जमशेदपुर एफसी ने शानदार जुझारू खेल का प्रदर्शन करते हुए ईस्ट बंगाल को उसके घरेलू मैदान में 2-1 से पराजित कर दिया। कोलकाता के युवा भारती क्रीड़ांगन में खेले गए इस मुकाबले में मेजबान टीम ने पहले बढ़त बना ली , लेकिन जमशेदपुर की टीम ने मैच के अंतिम चरण में वापसी करते हुए इस मैच को अपने नाम कर लिया।इस जीत के साथ जमशेदपुर ने लीग में लगातार तीसरी जीत दर्ज कर अपनी दावेदारी मजबूत कर दी।
पहले हाफ में ईस्ट बंगाल का दबदबा, लालरंदिका ने दिलाई बढ़त
घरेलू दर्शकों के बीच ईस्ट बंगाल फुटबॉल क्लब ने आक्रामक शुरुआत की , टीम ने शुरुआती क्षणों में अधिकतर समय गेंद को अपने नियंत्रण में रखा और जमशेदपुर की रक्षापंक्ति के खिलाड़ियों की जमकर परीक्षा ली । इसी दवाब का नतीजा यह हुआ कि मैच के 40वें मिनट में ईस्ट बंगाल के खिलाड़ी एडमंड लालरिंदिका ने शानदार मूव को गोल में बदलकर ईस्ट बंगाल को 1-0 से बढ़त दिला दी।यह गोल टीम की आक्रामक रणनीति और मिडफील्ड के साथ बेहतर तालमेल का उदाहरण था ।पहले हाफ में ईस्ट बंगाल ने गेंद पर नियंत्रण रखा और जमशेदपुर पर कई हमले किए ,जबकि जमशेदपुर की टीम इस हॉफ में रक्षात्मक मुद्रा में नजर आई।
Latest published : Indian Super League 2025-26 :ड्राडिच के गोल से एफसी गोवा की जीत
दूसरे हॉफ में बदला मैच का रुख
ब्रेक के बाद जमशेदपुर एफसी की टीम पूरी तरह बदली हुई दिखाई दी ।कोच की रणनीति और खिलाड़ियों की आक्रामक मानसिकता ने मैच की दिशा बदल दी। 61वें मिनट में स्टीफन एजे ने कॉर्नर से मिले मौके का फायदा उठाकर अपनी टीम को बराबरी में ला दिया , इस गोल के बाद मैच का संतुलन पूरी तरह बदल गया जहां जमशेदपुर एफसी आक्रामक दिखी वहीं ईस्ट बंगाल रक्षात्मक खेल खेलती हुई दिखाई दी , ईस्ट बंगाल ने बीच बीच में पलटवार की कोशिशें की लेकिन खराब फिनिशिंग की कमी साफ दिखाई दी।
87 वें मिनट में तैचिकावा का निर्णायक प्रहार
जब मैच ड्रॉ की ओर बढ़ता दिख रहा था, तभी सब्स्टीट्यूट खिलाड़ी रेई तैचिकावा ने जमशेदपुर के लिए खेल के अंतिम क्षणों में गोल कर दिया।यह गोल न केवल तकनीकी रूप से शानदार था बल्कि मानसिक मजबूती का स्पष्ट उदाहरण था और यही गोल जमशेदपुर एफसी की 2-1 की जीत का कारण बना।
रणनीतिक बदलाव बना जीत का कारण
जमशेदपुर की जीत का प्रमुख कारण दूसरे हॉफ में कोच द्वारा किया गया रणनीतिक बदलाव रहा ,टीम ने विंग प्ले और मिडफील्ड का बेहतर इस्तेमाल किया।कोच द्वारा सही समय पर किए गए बदलाव से मैच की गति बदल गई ,जबकि ईस्ट बंगाल शुरुआती बढ़त बनाने के बाद भी मैच हार गई।

लगातार तीसरी जीत से मजबूत हुई स्थिति
इस जीत के साथ जमशेदपुर एफसी की टीम ने लीग में लगातार तीसरी जीत दर्ज की और अंकतालिका में शीर्ष स्थान की दौड़ में खुद को मजबूत कर लिया ।टीम अब तीन मैचों में नौ अंक हासिल कर शानदार फॉर्म में है।दूसरी ओर , ईस्ट बंगाल को सीजन की पहली हार झेलनी पड़ी,हालांकि टीम अभी भी शीर्ष चार में बनी हुई है।
Read more :
- FIH Pro League 2025-26 जीत के करीब पहुंच कर भी हारा भारत स्पेन ने शूटआउट में किया 4-3 से पराजित
- English Premier League 2025-2026 एवर्टन पर Manchester United की जीत
- English Premier League 2025-26 – खिताबी जंग रोमांचक मोड़ पर आर्सेनल शीर्ष पर
ईस्ट बंगाल की कमियां उजागर
ईस्ट बंगाल जी टीम ने पहले हॉफ में शानदार खेल दिखाया किंतु मैच के दूसरे हॉफ में उनकी लय बिगड़ गई । लीड बचाने में असफलता,मिडफील्ड नियंत्रण में गिरावट और सब्स्टीट्यूट खिलाड़ियों का सीमित प्रभाव , टीम के घरेलू मैदान में हार के प्रमुख कारण बने।
दर्शकों को मिला रोमांचक मुकाबला
कोलकाता के ऐतिहासिक मैदान में एक बार फिर फुटबॉल का जुनून देखने को मिला।मैच में तेज रफ्तार, आक्रमक फुटबॉल और अंतिम मिनटों का ड्रामा सब कुछ नजर आया।इस मुकाबले को इस सीजन के सबसे रोमांचक मैचों में शामिल किया जा सकता है।
आगे के मुकाबलों पर रहेगी नजर
जमशेदपुर एफसी अब अपनी जीत की लय को बरकरार रखते हुए अगले मुकाबलों में शीर्ष स्थान मजबूत करना चाहेगी , जबकि ईस्ट बंगाल को अपनी रणनीति में परिवर्तन करना होगा। लीग अभी शुरुआती चरण में है,लेकिन इस मैच ने साफ कर दिया की इस सीजन में मुकाबला कड़ा रहने वाला है और हर अंक निर्णायक साबित हो सकता है।







