व्यापारभारतविदेशी समाचारखेलजीवन शैलीराजनीतिधर्मभौगोलिकसेलिब्रेटीज़शिक्षास्वास्थ्य

Indian Super League 2025-26 -ड्राडिच के गोल से एफसी गोवा की जीत कड़ा मुकाबला जीत कर Point Table में मजबूत

Indian Super League 2025-26 -ड्राडिच के गोल से एफसी गोवा की जीत कड़ा मुकाबला जीत कर Point Table में मजबूत
नवजोत कौर सिद्धू
On: फ़रवरी 27, 2026 3:12 अपराह्न
Follow Us:

फातोर्डा (गोवा) । Indian Super League 2025-26 के सीजन में एफसी गोवा ने एफसी पंजाब पर जीत दर्ज करते हुए तीन अंक हासिल कर लिया ।मैच का एकमात्र और निर्णायक गोल सर्बियाई स्ट्राइकर डेज़ान ड्राडिच ने किया , जिसने टीम को लगातार जीत दिलाने  के साथ अंकतालिका में शीर्ष स्थान की दौड़ में मजबूती प्रदान की है ।यह मुकाबला शुरुआत से ही तेज गति , आक्रामक रणनीति और सामरिक अनुशासन  का उदाहरण रहा , जिसमें दोनों टीमों ने मौके बनाए , लेकिन अंततः गोवा की बेहतर फिनिशिंग और संगठित डिफेंस निर्णायक साबित हुई।

मैच का निर्णायक क्षण

पहले हॉफ में दोनों टीमों ने सतर्क शुरुआत की। पंजाब एफसी ने शुरुआती क्षणों में गेंद पर नियंत्रण रख कर गोवा के डिफेंस पर दवाब बनाने की कोशिश की, लेकिन मेजबान टीम ने संयम बनाए रखा। मैच का निर्णायक पल 43वें मिनट में आया जब एफसी गोवा को मिडफील्ड से तेज मूव मिला। शानदार पासिंग मूव पर डेज़ान ड्राडिच ने मौके का पूरा फायदा उठाते हुए गेंद को जाल में पहुंचा दिया।यह गोल अंत तक मैच का फर्क साबित हुआ। ड्राडिच के इस गोल की बदौलत गोवा ने मुकाबला 1-0 से अपने नाम कर लिया और लगातार अपनी दूसरी जीत दर्ज की।

Latest published : English Premier League 2025-2026 एवर्टन पर Manchester United की जीत

संतुलित फुटबॉल बना जीत का कारण

एफसी गोवा ने इस मैच में संतुलित फुटबॉल का प्रदर्शन किया।टीम ने ना केवल आक्रमण में धार दिखाई बल्कि डिफेंस में भी मजबूत रही । कोच मनोलो मार्केज की रणनीति स्पष्ट थी मिडफील्ड में गेंद पर नियंत्रण,विंग से तेज आक्रमण और बढ़त के बाद रक्षात्मक खेल। दूसरे हॉफ में पंजाब ने मैच में वापसी की कोशिश की लेकिन गोवा की रक्षापंक्ति ने कोई गलती नहीं की , गोलकीपर और डिफेंडरों के बीच शानदार तालमेल देखने को मिला।

mnbj 1

पंजाब एफसी की कोशिशें बेकार

पंजाब एफसी ने मैच में कई अवसर बनाए, खासकर दूसरे हॉफ में । टीम ने लंबे पासों और काउंटर अटैक के जरिए दवाब  बनाया ,लेकिन खराब फिनिशिंग ने मौकों को जाया कर दिया , फॉरवर्ड लाइन मौके तो बना रही थी लेकिन फिनिशिंग कमजोर रही । गोवा के डिफेंस ने बॉक्स के अंदर जगह कम दी , जिससे पंजाब के शॉट ब्लॉक हो गए या लक्ष्य से बाहर रहे।

अंकतालिका पर असर 

इस जीत के साथ एफसी गोवा ने तीन मैचों में सात अंक के साथ पहले स्थान पर आ गई है ,दूसरी ओर पंजाब एफसी को शुरुआती चरण में ही  दवाब का सामना करना पड़ रहा है क्योंकि टीम अभी भी अंक जुटाने के लिए संघर्ष कर रही है , लीग के शुरुआती दौर में हर मैच महत्वपूर्ण होता है , क्योंकि इस बार कम मैचों वाले प्रारूप में गलती की गुंजाइश सीमित है।

Read more :

ड्राडिच बने मैच के हीरो

सर्बियाई खिलाड़ी डेज़ान ड्राडिच को उनके मैच विनिंग प्रदर्शन के कारण “प्लेयर ऑफ द मैच” चुना गया । उनका गोल न केवल तकनीकी रूप से बेहतरीन था बल्कि मैच की परिस्थितियों के लिहाज से भी महत्वपूर्ण साबित हुआ। सीजन के शुरुआत में ही ड्राडिच ने साबित कर दिया कि वे गोवा के आक्रमण की धुरी बन सकते हैं । उनकी पोजिशनिंग और मौका मिलने पर गोल मारने की क्षमता टीम के लिए बड़ा आधार बन रही है ।

कोच और टीम की रणनीतिक सोच

मैच के पहले ही गोवा के कोच ने चेतावनी दी थी  कि किसी भी टीम को हल्के में नहीं लिया जा सकता , मैदान में टीम ने उसी मानसिकता को दिखलाया।टीम ने आंकड़ों से ज्यादा प्रदर्शन पर ध्यान दिया और यही दृष्टिकोण 

जीत का कारण बना । युवा और विदेशी खिलाड़ियों का मिश्रण टीम को संतुलन प्रदान कर रहा है।

घरेलू मैदान का फायदा

फातोर्डा स्टेडियम में घरेलू समर्थकों की उपस्थिति ने भी गोवा की टीम को ऊर्जा प्रदान की।दर्शकों के उत्साह ने खिलाड़ियों का मनोबल बढ़ाया और टीम ने बढ़त बनाने के बाद मैच पर नियंत्रण बनाए रखा।घरेलू मैदान में लगातार अच्छे प्रदर्शन से गोवा की प्लेऑफ में दावेदारी मजबूत होती हुई दिख रही है।

पंजाब एफसी के लिए आगे की चुनौती

हालांकि पंजाब एफसी ने संघर्षपूर्ण खेल दिखाया, लेकिन परिणाम उसके पक्ष में  नहीं गया ।टीम को अगले मुकाबलों में फिनिशिंग में सुधार, मिडफील्ड में तेज ट्रांजिशन और अवसरों का बेहतर उपयोग करना होगा ।सीजन लंबा है और शुरुआती हार के बाद भी वापसी की संभावना बनी हुई है।

ISL 2025-26 का रोमांच बढ़ा

Indian Super League (ISL) 2025-26 सीजन शुरुआत से ही प्रतिस्पर्धी नजर आवारा है । कई टीमें शुरुआत से ही मजबूत प्रदर्शन कर रहीं हैं और अंकतालिका लगातार बदल रही है । ऐसे में हर जीत प्लेऑफ की दिशा तय कर सकती है। एफसी गोवा की लगातार जीत ने उन्हें खिताबी दावेदारों में शामिल कर दिया है, जबकि पंजाब एफसी को जल्द लय पकड़नी होगी।

Swati Pandey

A versatile writer mainly works on trending news, daily updates from politics, business, crime, current affairs and entertainment.

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment