कोलकाता।इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) 2025-26 के बहुप्रतीक्षित कोलकाता डर्बी मुकाबले में ईस्ट बंगाल फुटबॉल क्लब ने प्रभावशाली प्रदर्शन करते हुए मोहम्मडन स्पोर्टिंग क्लब को 7-0 से पराजित करके ना केवल तीन महत्वपूर्ण अंक हासिल किया, बल्कि खिताब की दौड़ में अपनी मौजूदगी दर्ज कर दी। युवा भारती क्रीड़ांगन(साल्ट लेक स्टेडियम) में खेले गए इस मुकाबले में ईस्ट बंगाल ने शुरुआत से ही संयम और आक्रामकता का शानदार संतुलन दिखाते हुए मैच को पूरी तरह अपने नियंत्रण में कर लिया।
कोलकाता डर्बी भारतीय फुटबॉल की सबसे प्रतिष्ठित प्रतिद्वंदिताओं में गिनी जाती है, और इस मुकाबले को लेकर शहर में पहले से ही उत्साह चरम पर था ।स्टेडियम में हजारों दर्शकों की मौजूदगी लगातार गूंजते के नारों के बीच मुकाबला शुरू हुआ।
शुरुआती मिनटों में मिली ईस्ट बंगाल को बढ़त
मुकाबले की शुरुआत ईस्ट बंगाल ने तेज गति के साथ की। मैच के छठवें मिनट में अनवर अली ने लंबी दूरी से एक तगड़ा शॉट लगाकर ईस्ट बंगाल को 1-0 से आगे कर दिया।इस गोल में मोहम्मडन के गोलकीपर की चूक का भी योगदान था। मैच के 14वें मिनट में मोहम्मडन स्पॉटिंग क्लब के डिफेंस की गलती के कारण ईस्ट बंगाल को पेनल्टी मिली , इस पेनाल्टी को गोल में बदलकर यूसुफ एजेजारी ने अपनी टीम को 2-0 से आगे कर दिया।पहले हाफ में ईस्ट बंगाल का दबदबा बना रहा।
read more :
रेड कार्ड ने बढ़ाई मोहम्मडन की मुश्किलें
मैच में निर्णायक पल तब आया जब मोहम्मडन के विंगर जोसफ लालमुआनावमा को रेफरी ने दूसरा पीला कार्ड दिखाया और मैदान से बाहर भेज दिया।बाकी मैचों में टीम को दस खिलाड़ियों के साथ खेलना पड़ा।इसके बाद ईस्ट बंगाल को एक पेनाल्टी मिली जिसे टीम के कप्तान साउल क्रेस्पो ने गोल में बदल दिया।पहले ही हाफ में ईस्ट बंगाल ने मैच पर अपनी पकड़ मजबूत कर ली थी।
लगातार गोलों का गवाह बना दूसरा हाफ
दूसरे हाफ में भी ईस्ट बंगाल ने आक्रमण का सिलसिला जारी रखा।मैच के 54वें मिनट में बंगाल को फिर एक पेनाल्टी मिली जिसे यूसुफ एजेझ्जारी ने गोल में बदलकर अपना दूसरा गोल किया और टीम को 4-0 की मजबूत बढ़त दिलाई। यह मुकाबला इस मायने में भी खास रहा कि पहली बार किसी टीम ने एक ही मैच में तीन पेनल्टी गोल किए। मैच के 75वें मिनट में पी. वी. विष्णु ने कॉर्नर से मिले पास पर अपनी टीम के लिए एक और गोल कर दिया।
79वें मिनट में अनवर अली ने अपना दूसरा तथा टीम के लिए छठवां गोल किया। मैच के स्टॉपेज टाइम में सब्सिट्यूड खिलाड़ी नंद कुमार ने गोल कर अपनी टीम को 7-0 की जीत दिलाई। ईस्ट बंगाल के खिलाड़ी अनवर अली को उनके शानदार प्रदर्शन के लिए ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ चुना गया।

कोच की रणनीति और टीमवर्क की जीत
मोहन बागान के मुख्य कोच बीनो जॉर्ज ने इस मुकाबले में टीम संयोजन में बदलाव किए थे , उनकी यह रणनीति पूरी तरह सफल रही क्योंकि टीम ने आक्रमण और मिडफील्ड दोनों में संतुलन बनाए रखा। अग्रिम पंक्ति के खिलाड़ियों ने भी गोल करने का कोई भी अवसर नहीं जाने दिया। दूसरी ओर मोहम्मडन स्पोर्टिंग की रक्षात्मक कमजोरियां खुल कर सामने आईं ।
लाल कार्ड के बाद टीम पूरी तरह बिखर गई और मैच में वापसी का कोई भी मौका नहीं बना पाई। लीग में ईस्ट बंगाल की टीम अंक तालिका में चौथे स्थान पर पहुंच गई है और प्ले ऑफ के लिए उसकी दावेदारी मजबूत हो गई है , टीम ने अब तक खेले अपने 6 मैचों में 11 अंक हासिल किया है , जबकि मोहम्मडन स्पॉटिंग क्लब ने अब तक पांच मैच खेले है और पांचों मैचों में उन्हें हार का स्वाद चखना पड़ा है और टीम के अंकों का खाता अभी तक नहीं खुला है।
read also : ISL 2025-26 काशी पर भारी पड़ी मुंबई
दर्शकों पर छाया रहा फुटबॉल का खुमार
कोलकाता डर्बी भारतीय फुटबॉल की सबसे प्रतिष्ठित प्रतिद्वंद्विताओं में गिनी जाती है। सॉल्ट लेक स्टेडियम में हजारों दर्शकों की मौजूदगी ने मुकाबले को उत्सव जैसा माहौल दिया। हर गोल पर स्टेडियम गूंज उठा और ईस्ट बंगाल के समर्थकों का उत्साह मैच खत्म होने तक चरम पर रहा।
कोलकाता डर्बी हमेशा से रोमांच और प्रतिस्पर्धा के लिए जानी जाती है, लेकिन इस बार यह मुकाबला पूरी तरह एकतरफा रहा। ईस्ट बंगाल ने जिस अंदाज में 7-0 की ऐतिहासिक जीत दर्ज की, उसने न केवल अपने प्रशंसकों को रोमांचित किया, बल्कि पूरे टूर्नामेंट में अपनी दावेदारी भी मजबूत कर दी है।
वहीं मोहम्मडन स्पॉटिंग क्लब के लिए यह हार एक चेतावनी है कि उन्हें जल्द ही अपनी रणनीति और प्रदर्शन में सुधार करना होगा, अन्यथा सीजन उनके लिए और कठिन हो सकता है।







