व्यापारभारतविदेशी समाचारखेलजीवन शैलीराजनीतिधर्मभौगोलिकसेलिब्रेटीज़शिक्षास्वास्थ्य

ISL 2025-26 – Inter Kashi Football Club पर भारी पड़ी Bengaluru FC 3-1 से हराया

ISL 2025-26 - Inter Kashi Football Club पर भारी पड़ी Bengaluru FC 3-1 से हराया
नवजोत कौर सिद्धू
On: मार्च 23, 2026 1:19 अपराह्न
Follow Us:

कोलकाता के किशोर भारती क्रीड़ांगन में खेले गए इंडियन सुपर लीग (ISL) के एक मुकाबले में बेंगलुरु FC (Bengaluru FC) ने इंटर काशी फुटबॉल क्लब (Inter Kashi Football Club) को 3-1 से हर दिया। इस रोमांचक मुकाबले में बेंगलुरु FC की ओर अर्जेंटीना के खिलाड़ी ब्रायन सांचेज ने 2 और आशिक कुरुनियन ने एक गोल किए, इंटर काशी के लिए एकमात्र गोल अल्फ्रेड प्लानास ने किया। 

इस जीत के साथ Bengaluru FC लीग के चौथे स्थान पर पहुंच गई है, जबकि इंटर काशी ग्यारहवें स्थान पर संघर्ष कर रही है।

Bengaluru FC ने आक्रमण से की शुरुआत 

बेंगलुरु FC के आक्रमण पंक्ति के खिलाड़ियों ने इंटर काशी के रक्षापंक्ति पर शुरुआती मिनटों से ही दवाब बनाने रणनीति पर काम किया, उनकी यह रणनीति काम भी आई जब मैच के 20वें मिनट में टीम के स्ट्राइकर आशिक कुरुनियन ने को गोल करने का पहला मौका मिला, उन्होंने गेंद को एकल प्रयास के द्वारा मध्यलाइन से इंटर काशी के बॉक्स तक लाया गया और बॉक्स के टॉप से ही उन्होंने एक ताकतवर लेफ्टफुटर लगाया, इस ताकतवर प्रहार का काशी के गोलकीपर के पास कोई जवाब नहीं था और इस गोल के साथ बेंगलुरु को 1-0 की बढ़त मिल गई। 

हालांकि बेंगलुरु के पास यह बढ़त ज्यादा देर तक नहीं रह पाई क्योंकि इंटर काशी ने मैच में हार न मानते हुए मैच के 38वें मिनट में वापसी की और मैच को बराबरी पर ला दिया। काशी के अल्फ्रेड प्लानास ने बॉक्स के अंदर सटीक फिनिश करते हुए स्कोर 1-1 कर दिया। इसके बाद दोनों टीमों ने पहले हाफ के अंत तक गोल करने की कोशिश की, लेकिन सफलता नहीं मिली और  मध्यांतर तक मुकाबला बराबरी पर रहा। 

read more :

दूसरा हॉफ सांचेज के नाम

मध्यांतर के बाद बेंगलुरु FC ने और जोर लगाया यहां आक्रामक खेल दिखाते हुए अधिकतर समय हावी रही,टीम के अनुभवी खिलाड़ी सुनील छेत्री ने भी गोल करने की कई कोशिशें की लेकिन वे सफल नहीं हो पाए। मैच का टर्निंग पॉइंट इंटर काशी (Inter Kashi) के गोलकीपर की चूक की वजह से आया।

मैच के 69वें मिनट में बेंगलुरु को penalty box के ऊपर एक फ्री किक मिली , बेंगलुरु के खिलाड़ी के द्वारा लिए गए इस शॉट को गोलकीपर सही तरीके से क्लियर नहीं कर पाए, जिसका फायदा उठाते हुए सांचेज ने हेडर के जरिए गेंद को गोलपोस्ट में पहुंचा दिया और बेंगलुरु को 2-1 की बढ़त दिला दी। 

बीच-बीच में इंटर काफी भी काउंटर अटैक के जरिए बेंगलुरु के कैंप में खलबली मचाने का कोई भी अवसर नहीं जाने दिया,और उनकी मैच में वापसी की कोशिशें जारी थी लेकिन उन्हें सफलता मैच के अंत तक नहीं मिल पाई। मैच के स्टॉपेज टाइम में सांचेज ने अपनी टीम के लिए एक और गोल मारकर स्कोर को 3-1 कर दिया और यह मुकाबला भी इसी स्कोर के साथ समाप्त हुआ।  

kkkkkkkkkkkk

सांचेज रहे मैच के हीरो

बेंगलुरु के मिडफील्डर सांचेज ने मैच में गजब खेल दिखाया, उन्होंने मध्य लाइन से बेंगलुरु के लिए मूव बनाने के साथ कई बार आक्रमण पंक्ति में भी दिखे और अपनी टीम के लिए दो गोल मारे,इस शानदार प्रदर्शन के कारण उन्हें इस मैच का player of the match चुना गया। 

बेंगलुरु के रक्षापंक्ति के खिलाड़ी  राहुल भेके के लिए यह मैच भावुक कर देने वाला रहा क्योंकि यह मैच क्लब के लिए उनका 100वाँ मुकाबला था, इस अवसर पर साथी खिलाड़ियों के द्वारा उन्हें शुभकामनाएं दी गईं।मैच से पहले बेंगलुरु को झटका भी लगा, जब विंगर रायन विलियम्स चोट के कारण बाहर हो गए और उनकी जगह नामग्याल भूटिया (Namgyal Bhutia) को मौका दिया गया। इसके बावजूद टीम ने शानदार तालमेल दिखाया।

read also : ISL 2025-26 0-0 पर खत्म हुआ मुकाबला

कोचों की रणनीति

इस मैच में बेंगलुरु के कोच की रणनीति स्पष्ट (strategy clear) दिखी, उन्होंने मिडफील्ड पर नियंत्रण रखा और फ्लैंकों से हमले बोले। सिरोजिद्दीन कुजीव की पासिंग और फ्री-किक ने टीम के आक्रमण को धार दी। वहीं इंटर काशी (Inter Kashi) ने भी काउंटर अटैकों के जरिए बेंगलुरु के goal post पर हमले किए लेकिन कमजोर finishing ने टीम को नुकसान पहुंचाया, टीम के खिलाड़ियों को गोल के अवसर मिले लेकिन टीम गोल नहीं कर पाई।

अंक तालिका की स्थिति

इस जीत के साथ ही बेंगलुरु 6 मैचों में 11 अंक के साथ चौथे स्थान पर पहुंच गई है और प्ले ऑफ के लिए इस जीत ने उन्हें और मजबूती दे दी है, वहीं इंटर काशी 5 अंकों के साथ ग्यारहवें स्थान पर संघर्ष कर रही है।

इंटर काशी के लिए यह हार जरूर निराशाजनक रही, लेकिन टीम ने मुकाबले में कई अच्छे मूव दिखाए, जिससे उम्मीद की जा सकती है कि आने वाले मैचों में वह वापसी करेगी।

बेंगलुरु FC की यह जीत न केवल अंक तालिका में उनकी स्थिति मजबूत करती है, बल्कि टीम के आत्मविश्वास को भी नई ऊंचाई देती है। आने वाले मुकाबलों में यह टीम और भी खतरनाक साबित हो सकती है।

Pradeep Pandey

A versatile writer mainly works on politics, business, crime, current affairs and entertainment

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment