इंडियन सुपर लीग (ISL) 2025-26 के एक मुकाबले में पंजाब एफसी और गोवा एफसी की टीमों का मैच बराबरी पर खत्म हुआ।नई दिल्ली के जवाहरलाल नेहरू मैदान में हुए इस रोचक संघर्ष के बाद दोनों टीमों ने 1-1 गोल किया।मैच में बढ़त पंजाब एफसी ने बनाई लेकिन दूसरे हॉफ में गोवा की टीम ने बराबरी का गोल दागा, और अंततः दोनों टीमों को एक – एक अंक से संतोष करना पड़ा। मुकाबले में पंजाब एफसी ने शुरू से ही आक्रामक फुटबॉल खेला , अपने घरेलू मैदान में खेल रही पंजाब की टीम ने गेंद पर नियंत्रण रखते हुए गोवा की डिफेंस लाइन पर दवाब बनाए रखा और लगातार हमले बोले , मैच के शुरुआती पल में ही पंजाब को कुछ अच्छे अवसर मिले लेकिन टीम इन अवसरों को गोल में नहीं बदल पाई ।
27वें मिनट में खत्म हुआ इंतजार
मैच के 27वें मिनट पर पंजाब एफसी की ओर से एक तगड़ा मूव बना, मिडफील्डर मोहम्मद किपगेन ने एक पास दिया , आक्रमण पंक्ति के खिलाड़ी एनसुन्गुसी जूनियर एफियोंग ने अपने नियंत्रण में लिया और गोलकीपर के आगे बढ़ने का फायदा उठाते हुए गेंद को गोलपोस्ट के अंदर भेज कर अपनी टीम को 1-0 से आगे कर दिया।इस गोल के पंजाब के हौंसले और बुलंद हो गए और उसने विपक्षी खेमे पर लगातार दवाब बनाए रखा , दूसरी ओर गोवा की टीम पहले हॉफ में लय में नजर नहीं आई।मध्यांतर तक पंजाब 1-0 से आगे थी।
लाल कार्ड बना पंजाब की मुसीबत
मैच का दूसरे हॉफ के शुरुआती पल में ही एक नाटकीय मोड़ आया, खेल के 48वें मिनट में पंजाब की ओर से गोल करने वाले खिलाड़ी एफियोंग को एक विवादित घटना के बाद रेफरी ने सीधे लाल कार्ड दिखा दिया,एफियोंग के मैदान से बाहर जाने के बाद पंजाब को बाकी का मैच दस खिलाड़ियों से खेलना पड़ा और यहीं से मैच की तस्वीर बदल गई।इस एक खिलाड़ी की कमी को गोवा ने जमकर भुनाया और पंजाब की टीम के ऊपर दवाब बनाना शुरू कर दिया।
Read more:
- ISL 2025-26 : काशी पर भारी पड़ी मुंबई 2-1 से हराया
- ISL 2025-26 : 0-0 पर खत्म हुआ मुकाबला मोहन बागान और बेंगलुरु एफसी को एक – एक अंक
गोवा की बराबरी
मैच के 53वें मिनट पर गोवा के मिडफील्डर डेज़न ड्राजिच ने एक खूबसूरत मूव पर गोल कर अपनी टीम को 1-1 की बराबरी पर का दिया। इस बराबरी के बाद गोवा की टीम ने और कई हमले किए तथा कई कॉर्नर भी प्राप्त किए लेकिन दस खिलाड़ियों के साथ खेल रही पंजाब एफसी की रक्षा पंक्ति ने संयम दिखाते हुए कोई गोल नहीं होने दिया, पंजाब के गोलकीपर ने भी कई शानदार बचाव किए। एफसी गोवा के मिडफील्डर डेज़न ड्राजिच को मैच ने उनके शानदार प्रदर्शन के लिए मैच का सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी चुना गया,उन्होंने न केवल अपनी टीम को बराबरी में लाया बल्कि पूरे मैच में आक्रामक नेतृत्व भी किया। इस ड्रॉ के साथ लीग की अंक तालिका में एफसी गोवा की टीम नौ अंकों के साथ शीर्ष चार में बनी हुई है वहीं पंजाब एफसी पांच अंकों के साथ तालिका के मध्य में है।
प्रबंधन और कोचों की रणनीति
एफसी गोवा के कोच मनोलो मार्केज ने मैदान पर अपनी वही टीम को उतारा जिसने पिछला मुकाबला खेला था , वहीं पंजाब एफसी के कोच पैनाटियोटिस दिलबेरिस ने मिडफील्ड में कुछ बदलाव के साथ टीम को मैदान में भेजा । दोनों टीमों ने अपने कोचों की रणनीति अनुसार ही खेल दिखाया , लेकिन लाल कार्ड ने पूरे मैच का संतुलन ही बदल दिया ।
ISL 2025-26 नॉर्थईस्ट यूनाइटेड और पंजाब एफसी का मुकाबला बराबरी पर खत्म दोनों टीमों को एक – एक अंक
मुकाबले का रोमांचक अंत
मुकाबले का नतीजा भले ही 1-1 रहा हो लेकिन खेल के अंतिम मिनट तक दोनों टीमों ने इस मैच को जीतकर अपनी झोली में तीन अंक डालने का भरसक प्रयास किया। पंजाब के लिए यह मुकाबला थोड़ा निराशाजनक रहा , वहीं एफसी गोवा के लिए यह नतीजा राहत भरा रहा, क्योंकि टीम कठिन हालातों से वापसी करते हुए एक अंक अपने नाम किया।इंडियन सुपर लीग जैसे – जैसे आगे बढ़ रही है टीमों के प्रशंसकों और दर्शकों के बीच रोमांच बढ़ता जा रहा है , इस सीजन के आने वाले मैचों के भी रोमांचक होने की संभावना है।







