व्यापारभारतविदेशी समाचारखेलजीवन शैलीराजनीतिधर्मभौगोलिकसेलिब्रेटीज़शिक्षास्वास्थ्य

ISL 2025-26- नॉर्थईस्ट यूनाइटेड और पंजाब एफसी का मुकाबला बराबरी पर खत्म दोनों टीमों को एक – एक अंक

ISL 2025-26- नॉर्थईस्ट यूनाइटेड और पंजाब एफसी का मुकाबला बराबरी पर खत्म दोनों टीमों को एक - एक अंक
नवजोत कौर सिद्धू
On: मार्च 10, 2026 6:40 अपराह्न
Follow Us:

नई दिल्ली। इंडियन सुपर लीग 2025-26 के एक रोमांचक मुकाबले में नॉर्थईस्ट यूनाइटेड और पंजाब एफसी के बीच खेला गया मैच एक – एक की बराबरी पर खत्म हुआ। जवाहरलाल नेहरू मैदान में में खेले गये इस मैच में दोनों टीमों ने जबर्दस्त और आक्रामक खेल दिखाया, लेकिन अंत तक नतीजा देखने को नहीं मिला। 

पहला हॉफ : कोई गोल नहीं

पहले हॉफ में दोनों टीमें एक दूसरे को चुनौतियां देती हुई दिखाईं दी , दोनों टीमों ने एक दूसरे पर हमले भी जारी रखे , लेकिन रक्षापंक्ति के खिलाड़ियों ने विपक्षी फॉरवर्ड खिलाड़ियों के प्रयासों पर पानी फेर दिया, दोनों टीमों के गोलकीपरों ने भी कुछ शानदार बचाव किया।

दूसरा हॉफ यानी असली रोमांच 

खेल के दूसरे हॉफ में दोनों टीमें नई रणनीति के साथ उतरीं।दूसरे हॉफ का रुख तब अचानक बदला जब मैच के 60 वें मिनट में नॉर्थईस्ट यूनाइटेड के अग्रिमपंक्ति के खिलाड़ी पार्थिब गोगोई ने एक शानदार मूव को अवसर में बदलते हुए अपनी टीम के लिए शानदार गोल करके टीम को 1-0 की बढ़त दिला दी, इस गोल के बाद ऐसा लगा कि नॉर्थईस्ट यूनाइटेड इस मैच में अपनी पकड़ बना लेगी।

read more : ISL 2025-26 दो गोलों से पिछड़ने के बाद दिल्ली की वापसी, मुंबई को 2-2 की बराबरी पर रोका

पंजाब एफसी की वापसी

नॉर्थईस्ट यूनाइटेड के द्वारा किए गए गोल से केवल तीन मिनट के बाद पंजाब एफसी के नाइजीरियाई स्ट्राइकर इफियांग ने अपनी टीम के लिए गोल स्कोर को 1-1 से बराबर कर दिया। 63वें मिनट में किए गए इस गोल ने मैच को फिर से रोमांचक बना दिया।

जीत के लिए प्रयासरत रहीं दोनों टीमें

बराबरी के बाद दोनों टीमें जीत के लिए आक्रामक मूड में दिखीं।पंजाब एफसी ने लगातार दोनों विंगों से हमले किए, वहीं नॉर्थईस्ट यूनाइटेड ने इन आक्रमण का जवाब तेज काउंटर अटैकों से दिया। गेंद नियंत्रण के मामले में भी दोनों टीमें बराबरी पर रहीं। 

llk

अंतिम मिनटों का दवाब

मैच के अंतिम पंद्रह मिनटों में दोनों टीमों के बीच गजब का संघर्ष देखने को मिला। दोनों टीमें मैच का नतीजा अपने पक्ष में कर तीन अंकों के लिए जद्दोजहद करती दिखीं, लेकिन वो अपने मंसूबों में कामयाब नहीं हो पाई, और निर्धारित नब्बे मिनटों के बाद स्कोर 1-1 ही रहा।

read also:

अंक तालिका पर असर 

इस ड्रॉ के साथ ही पंजाब एके तीन मैचों में चार अंक हो गए हैं और वह तालिका में आठवें स्थान पर है वहीं नॉर्थईस्ट यूनाइटेड चार मैचों में तीन अंक प्राप्त कर दसवें स्थान पर काबिज है।

आगे की चुनौती

आईएसएल में अभी शुरुआती मुकाबले चल रहे हैं ऐसे में यह प्रतियोगिता सभी टीमों के लिए खुली हुई है, आने वाले मुकाबले सभी टीमों के लिए अहम होंगे। दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला जिस तरह से बराबरी पर समाप्त हुआ, इससे साफ है कि आईएसएल का यह सत्र बेहद कड़ा होने वाला है

Pradeep Pandey

A versatile writer mainly works on politics, business, crime, current affairs and entertainment

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment