व्यापारभारतविदेशी समाचारखेलजीवन शैलीराजनीतिधर्मभौगोलिकसेलिब्रेटीज़शिक्षास्वास्थ्य

ISL 2025-26 – दो गोलों से पिछड़ने के बाद दिल्ली की वापसी मुंबई को 2-2 की बराबरी पर रोका 

ISL 2025-26 - दो गोलों से पिछड़ने के बाद दिल्ली की वापसी मुंबई को 2-2 की बराबरी पर रोका 
नवजोत कौर सिद्धू
On: मार्च 9, 2026 11:17 पूर्वाह्न
Follow Us:

मुंबई।इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) 2025–26 के सीजन में रविवार को खेले गए एक मुकाबले में मुंबई सिटी एफसी और स्पोर्टिंग क्लब दिल्ली की भिड़ंत हुई । यह मुकाबला काफी नाटकीय और रोमांचक रहा।मुंबई फुटबॉल एरीना में खेले गए इस मुकाबले में मुंबई सिटी एफसी ने शुरुआती बढ़त तो बना ली ,लेकिन स्पोर्टिंग क्लब दिल्ली ने दूसरे हॉफ में शानदार वापसी करते हुए मुकाबले को 2-2 की बराबरी पर रोक दिया।

इस ड्रॉ के सहारे दिल्ली ने इस सत्र में लीग का पहला अंक प्राप्त किया , जबकि मुंबई की जीत की उम्मीदों को झटका लगा। पूरे मैच के दौरान उतार – चढ़ाव बना रहा।खेल के शुरुआत में मुंबई ने आक्रामक खेल दिखाया और जल्दी ही दो गोलों की बढ़त बना ली और ऐसा लग रहा था कि अपने घरेलू मैदान में मुंबई यह मुकाबला जीत लेगी , लेकिन दिल्ली ने हिम्मत नहीं हारी और दूसरे हॉफ में वापसी करते हुए मुकाबले को बराबरी पर खत्म किया।

 शुरुआत में दिखा मुम्बई का दबदबा 

मैच के शुरुआती मिनटों में ही मुंबईबने गेंद पर कब्जा बनाते हुए लगातार आक्रमण शुरू कर दिए। इसका फायदा मैच के तीसरे मिनट में ही मिल गया, जब टीम के स्ट्राइकर जॉर्ज परेरा डियाज ने बेहतरीन फिनिश करते हुए टीम को 1–0 की बढ़त दिला दी। इस गोल के बाद 

पहला गोल करने के बाद मुम्बई का आत्मविश्वास बढ़ा और टीम लगातार दिल्ली के गोलपोस्ट पर दबाव बनाती रही। मुम्बई के मिडफील्ड और विंग के खिलाड़ियों ने गेंद पर पकड़ बनाए रखी ,17वें मिनट में नौफल ने एक बार फिर शानदार मूव का फायदा उठाते हुए दूसरा गोल कर दिया और स्कोर 2–0 कर दिया और ऐसा लगने लगा कि मैच पूरी तरह मुंबई के नियंत्रण में है। दिल्ली की टीम पहले हॉफ में संघर्ष करती हुई दिखाई दी, हालांकि उन्होंने भी कुछ मौके बनाए , लेकिन मुंबई की डिफेंस ने दिल्ली के मंसूबों को पूरा नहीं दिया।

Latest published : ISL 2025-26 ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी मैक्लॉरेन का धमाका

पहले हाफ के अंत में दिल्ली का गोल

ऐसा लग रहा था पहला हाफ मुंबई के दो गोलों की बढ़त के साथ समाप्त होगा, तभी पहले हॉफ के इंजुरी टाइम में दिल्ली के मनोज मोहम्मद ने अपनी टीम के लिए पहला गोल दाग दिया। इस गोल से मैच का रुख बदला और दिल्ली को मैच में वापसी का विश्वास मिल गया।पहले हॉफ के अंतिम क्षणों में मिले इस गोल ने दिल्ली के खिलाड़ियों का मनोबल बढ़ा दिया,जबकि मुंबई के लिए यह गोल किसी झटके से कम नहीं था।

ppi

दूसरे हॉफ में दिल्ली का आक्रमण

 मैच के दूसरे हॉफ में दिल्ली की टीम मैच में वापसी के इरादे से उतरी और शुरुआत से ही आक्रामक रुख अपनाया। गेंद को अपने कंट्रोल में रखा और मुंबई पर लगातार हमले किए।इसका फायदा टीम को मैच के 73 वें मिनट में मिला जब मातिजा बेबोविच ने शानदार गोल कर स्कोर को 2-2 की बराबरी पर पहुंचा दिया।इस गोल के बाद मुकाबला पूरी तरह खुल गया और दोनों टीमों ने मैच को जीतने की कोशिश की।

अंतिम मिनटों का रोमांच 

इस मुकाबले के अंतिम मिनटों में दोनों टीमों ने जीत के लिए अपनी पूरी ताकत झोंक दी।मुंबई ने गेंद पर नियंत्रण बनाए रखने की कोशिश की, जबकि दिल्ली ने काउंटर अटैक के जरिए मौके बनाए।मैच के अंत तक दोनों ही टीमें निर्णायक गोल करने में असफल रही और यह मुकाबला 2-2 की बराबरी पर समाप्त हुआ। 

read more :

दिल्ली ने प्राप्त किया सत्र का पहला अंक

बराबरी में खत्म हुए इस मुकाबले के साथ ही दिल्ली ने इस सीजन का पहला अंक हासिल कर लिया।टीम अभी भी अंकतालिका में नीचे की कुछ टीमों के साथ संघर्ष कर रही है। दूसरी ओर इस परिणाम के बाद मुम्बई सिटी एफसी  चार मैचों में दो जीत और दो ड्रॉ के साथ तालिका में चौथे स्थान पर काबिज है।

रणनीति और प्रदर्शन

 मैच के शुरुआत में मुंबई सिटी एफसी ने शानदार खेल दिखाया। तेज आक्रमण, बेहतरीन पासिंग और शुरुआती गोल ने टीम को मैच में बढ़त दिलाई,लेकिन दूसरे हॉफ में टीम की रक्षापंक्ति में कुछ खामियां सामने आईं। दूसरी ओर दिल्ली स्पोर्टिंग क्लब ने संघर्ष और आत्मविश्वास का शानदार उदाहरण पेश किया।दो गोलों से पिछड़ने के बाद भी टीम ने हार नहीं मानी और लगातार प्रयास करती रही। दिल्ली की टीम के खिलाड़ियों ने दूसरे हॉफ में बेहतर तालमेल दिखाया,जिससे उन्हें बराबरी का गोल करने का मौका मिला।

आगे क्या ? 

दोनों टीमों के बीच खेला गया यह मुकाबला टीमों के लिए अलग – अलग संदेश लेकर आया। मुम्बई सिटी एफसी को अपनी बढ़त को सुरक्षित रखने के लिए डिफेंस की स्थिरता पर ध्यान देना होगा। वहीं स्पोर्टिंग क्लब दिल्ली के लिए यह ड्रॉ संजीवनी के समान हो सकता है।यदि टीम ने यही जुझारूपन को बरकरार रखा तो आने वाले मैचों में टीम को और बेहतर नतीजे मिल सकते हैं।आईएसएल के इस सत्र में प्रतिस्पर्धा लगातार कड़ी होती जा रही है और हर अंक का महत्व बढ़ता जा रहा है, ऐसे में इस मुकाबले का नतीजा दोनों टीमों के अभियान में असर डाल सकता है।

Pradeep Pandey

A versatile writer mainly works on politics, business, crime, current affairs and entertainment

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment