व्यापारभारतविदेशी समाचारखेलजीवन शैलीराजनीतिधर्मभौगोलिकसेलिब्रेटीज़शिक्षास्वास्थ्य

ISL 2025-26 – खत्म हुआ मुकाबला 0-0 पर ईस्ट बंगाल और एफसी गोवा को एक – एक अंक

ISL 2025-26 - खत्म हुआ मुकाबला 0-0 पर ईस्ट बंगाल और एफसी गोवा को एक - एक अंक
नवजोत कौर सिद्धू
On: मार्च 6, 2026 4:53 अपराह्न
Follow Us:

कोलकाता। नगर के ऐतिहासिक विवेकानंद युवा भारती क्रीड़ांगन (साल्ट लेक स्टेडियम) में खेले गए ISL 2025-26 के एक मुकाबले में ईस्ट बंगाल और एफसी गोवा की टीमों ने मैच में जमकर संघर्ष किया , नतीजा यह हुआ कि यह मुकाबला बराबरी पर समाप्त हुआ।

मुकाबले की शुरुआत तेजी से

घरेलू दर्शकों के सामने खेल रही ईस्ट बंगाल ने मैच की शुरुआत आक्रामक अंदाज में की।टीम ने शुरुआती मिनटों से ही गेंद पर नियंत्रण बनाकर गोवा की रक्षापंक्ति को परखना शुरू किया। मिडफील्ड से तेज पासिंग और विंग से क्रॉस के जरिए ईस्ट बंगाल ने कई बार गोवा के गोलपोस्ट की ओर हमला किया। पहले हॉफ के दौरान टीम को कुछ अच्छे मौके भी मिले, लेकिन फिनिशिंग की कमी स्पष्ट रूप से दिखाई दी। 

एफसी गोवा ने भी कुछ जवाबी हमले किए । गोवा के खिलाड़ी तेज काउंटर – अटैक के जरिए ईस्ट बंगाल की रक्षापंक्ति को चकमा देने की कोशिश करते रहे।हालांकि ईस्ट बंगाल के डिफेंडरों ने सतर्कता दिखाते हुए हर प्रयास को विफल कर दिया।

शुरुआती हॉफ:अवसर का लाभ उठाने से विफल रही दोनों टीमें

पहले हाफ के लगभग मध्य चरण में ईस्ट बंगाल को मैच का सबसे बड़ा मौका मिला एक शानदार क्रॉस के बाद गेंद स्ट्राइकर के पास पहुंची,लेकिन उनका शॉट गोल पोस्ट के ऊपर से निकल गया। घरेलू दर्शकों के लिए यह निराशाजनक पल था, क्योंकि यह गोल में बदल सकता था। 

हमले के बाद एफसी गोवा ने भी पलटवार करते हुए एक खतरनाक हमला किया। गोवा के खिलाड़ी ने दूर से जोरदार शॉट लगाया लेकिन गेंद गोल पोस्ट से थोड़ा बाहर चली गई। दोनों टीमों ने पहले हॉफ में कई बार आक्रमण किया मगर किसी को भी सफलता नहीं मिली और हाफ टाइम तक स्कोर 0-0 ही था।

Also read : ISL 2025-26 Kerala Blasters vs Mumbai City – मुंबई सिटी का विजयी अभियान जारी

दूसरे हाफ में भी कड़ा मुकाबला 

दूसरे हाफ की शुरुआत के साथ ही मुकाबला और भी तेज हो गया ।ईस्ट बंगाल ने गेंद पर पकड़ मजबूत करते हुए लगातार आक्रमण किया। टीम का प्रयास था कि जल्द से जल्द गोल कर बढ़त हासिल की जाए। कोच ऑस्कर ब्रूजों ने आक्रमण को मजबूत बनाने के लिए कुछ खिलाड़ियों को मैदान में उतारा है। इन बदलावों से टीम की गति तो बढ़ी, लेकिन गोल नहीं हो पाया। एफसी गोवा ने भी अपने रक्षात्मक खेल को बनाए रखते हुए सही मौकों का इंतजार किया। गोवा के कोच मेनलो मार्केज की रणनीति  पहले गोल नहीं खाने देना और फिर और काउंटर अटैक के जरिए मौका बनाना रहा।

kji

गोलकीपरों का शानदार प्रदर्शन 

इस मुकाबले में दोनों टीमों के गोलकीपरों ने शानदार प्रदर्शन किया।जब भी विरोधी टीम गोल के करीब पहुंची, गोलकीपरों  ने शानदार बचाव कर मैच का संतुलन बनाए रखा। ईस्ट बंगाल के गोलकीपर ने एक मौके पर गोवा के खतरनाक शॉट को शानदार तरीके से रोक दिया। वहीं गोवा में गोलकीपर ने भी ईस्ट बंगाल के दो मजबूत प्रयासों को विफल किया।इन बचावों ने मैच को गोल रहित बनाए रखने में अहम भूमिका निभाई।

मिडफील्ड में जबरदस्त टक्कर 

पूरे मैच के दौरान मिडफील्ड में दोनों टीमों के बीच जबरदस्त मुकाबला देखने को मिला। गेंद पर कब्जा बनाए रखने के लिए दोनों टीमों के खिलाड़ी लगातार संघर्ष करते रहे। गोवा के मिडफील्डर मिगुएल फरेरा ने शानदार खेल दिखाया। उन्होंने कई महत्वपूर्ण पास दिए और टीम के आक्रमण को गति देने की कोशिश की। उनके प्रभावशाली प्रदर्शन के लिए उन्हें मैच का सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी चुना गया।

ईस्ट बंगाल की कोशिशें रहीं नाकाम

अंतिम के 15 मिनट में ईस्ट बंगाल ने जीत हासिल करने के लिए पूरा जोर लगा दिया।टीम ने लगातार आक्रमण किया और कई बार पेनेल्टी बॉक्स में गेंद पहुंचाई, लेकिन एफसी गोवा की रक्षा पर बेहद संगठित नजर आई। डिफेंडरों ने शानदार तालमेल में दिखाते हुए हर खतरे को समय रहते टाल दिया। मैच के अंतिम चरणों में भी ईस्ट बंगाल को एक फ्री किक मिली, जिससे गोल की उम्मीद जागी, मगर यह मौका भी गोल में नहीं बदल सका। 

Read more :

पहली बार गोल रहित रहा मुकाबला 

ईस्ट बंगाल और एफसी गोवा के बीच मुकाबला आमतौर पर गोलों से भरे होते हैं, लेकिन इस बार दोनों टीमों ने एक दूसरे की रक्षापंक्ति को नहीं भेद सकीं ।यह पहली बार है जब इन दोनों टीमों के बीच मुकाबला 0-0 के स्कोर पर समाप्त हुआ। हालांकि गोल नहीं हुआ, लेकिन मैच में रोमांच और प्रतिस्पर्धा की कमी नहीं रही। दर्शकों को पूरे 90 मिनट तक एक तेज और संघर्षपूर्ण मुकाबले देखने को मिला।

अंक तालिका की स्थिति

इस ड्रॉ के बाद दोनों टीमों की स्थिती अंक तालिका में लगभग स्थिर रही। एफसी गोवा को एक अंक मिलने से उसकी स्थिति मजबूत बनी रही, जबकि ईस्ट बंगाल भी शीर्ष चार में बनी हुई है। सीजन अभी लंबा है और दोनों टीमों के कई महत्वपूर्ण मुकाबले बाकी हैं । ऐसे में हर अंक की अहमियत और भी बढ़ जाती है।

दर्शकों को मिला रोमांच

कोलकाता के युवा भारती क्रीड़ांगन में बड़ी संख्या में मौजूद दर्शकों ने स्थानीय टीम ईस्ट बंगाल का हौसला बढ़ाया , उन्हें उम्मीद भी थी कि ईस्ट बंगाल जीत भी हासिल करेगी , लेकिन मुकाबला ड्रॉ पर समाप्त हुआ। हालांकि गोल नहीं हुए, लेकिन रोमांच अंतिम मिनट तक बना रहा। यही कारण रहा कि यह मुकाबला गोलरहित होने के बाद भी दर्शकों के लिए यादगार रहा।

Dr Pankaj Sharma

fitness coach and writer mainly work on sports, fitness, Religious, foreign news, and technology

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment