व्यापारभारतविदेशी समाचारखेलजीवन शैलीराजनीतिधर्मभौगोलिकसेलिब्रेटीज़शिक्षास्वास्थ्य

ISL 2025-26 – काशी पर भारी पड़ी मुंबई 2-1 से हराया

ISL 2025-26 - काशी पर भारी पड़ी मुंबई 2-1 से हराया
नवजोत कौर सिद्धू
On: मार्च 16, 2026 7:14 अपराह्न
Follow Us:

कोलकाता के किशोर भारती क्रीड़ांगन में खेले गए इंडियन सुपर लीग (ISL)के एक  मुकाबले में मुंबई सिटी एफसी ने इंटर काशी फुटबॉल क्लब को 2-1 से हर दिया।इस रोमांचक मुकाबले में मुंबई सिटी एफसी की ओर से पी.एन. नौफल और कप्तान ललियांजुआला चांगटे ने गोल किए, इंटर काशी के लिए एकमात्र गोल रोहित दानू ने किया। इस जीत के साथ मुंबई सिटी लीग के तीसरे स्थान पर पहुंच गई है , जबकि इंटर काशी आठवें स्थान पर है।

मुंबई ने आक्रमण से की शुरुआत 

मुंबई सिटी एफसी के आक्रमण पंक्ति के खिलाड़ियों ने इंटर काशी के रक्षापंक्ति पर शुरुआती मिनटों से ही दवाब बनाने रणनीति पर काम किया, उनकी यह रणनीति काम भी आई जब मैच के चौथे मिनट में आयुष छिकारा को गोल करने का पहला मौका मिला,लेकिन उनके शॉट को इंटर काशी के छिकारा ने चांगटे को एक बेहतरीन पास दिया, लेकिन चांगटे का दाएं पैर से मारा गया यह शॉट गोल पोस्ट से बाहर निकल गया, मुंबई सिटी में दबाव बरकरार रखा और काशी को अपने ही हॉफ में रक्षात्मक खेल खेलना पड़ा।

इंटर काशी ने भी ठोंकी ताल 

हालांकि मुंबई एफसी पहले हाफ में अधिकतर समय हावी रही, लेकिन इंटर काशी ने भी बीच-बीच में काउंटर अटैक के जरिए मुंबई के कैंप में खलबली मचाने का कोई भी अवसर नहीं जाने दिया,मैच के 22वें मिनट में टीम के स्ट्राइकर सुमित पासी ने पेनेल्टी बॉक्स के बाहर से एक तगड़ा शॉट लगाया लेकिन मुंबई के डिफेंस ने उसे शानदार तरीके से रोक लिया , पहले हाफ के अंतिम मिनट में भी काशी को एक मौका मिला जब  सर्जियों लमास ने एक जोरदार शॉट लगाया,लेकिन मुंबई के गोलकीपर फुर्बा लच्छेंपा इस प्रयास को शानदार बचाव के साथ विफल कर दिया।

खेल के पहले हॉफ के अतिरिक्त समय में मुंबई सिटी एफसी को एक कॉर्नर किक मिला,यह किक कप्तान चांगटे ने लिया, टीम के मिडफील्डर पी. एन. नौफ़ाल ने इस शानदार किक को भुनाते हुए गेंद को गोलपोस्ट के अंदर भेज दिया। हॉफ टाइम के अंत तक मुंबई सिटी 1-0 की बढ़त बना चुकी थी।

Read also:

दूसरा हॉफ , तेज फुटबॉल 

मैच के दूसरे हॉफ में दोनों टीमों ने तेज फुटबॉल खेली , मैच के 51वें मिनट पर इंटर काशी को गोल करने का एक शानदार अवसर मिला , लेफ्ट आउट के खिलाड़ी संदीप मांडी ने लेफ्ट फ्लैंक से एक बेहतरीन क्रॉस मुंबई के पेनाल्टी बॉक्स के अंदर डाला, काशी के खिलाड़ी रोहित दानू ने इस क्रॉस को हेडर के जरिए गेंद को मुंबई के जाल में डाल दिया और स्कोर को 1-1 की बराबरी पर ला दिया। लेकिन सिर्फ एक मिनट के बाद ही मुंबई ने एक और हमला बोला । कप्तान चांगटे ने एकल प्रयास से शानदार मूव बनाते हुए बॉल को काशी के नेट के अंदर डाल कर अपनी टीम को 2-1 की बढ़त दिला दी जो कि मैच में निर्णायक साबित हुई। मैच के अंतिम क्षणों में इंटर काशी ने वापसी के भरसक प्रयास किए लेकिन टीम इस प्रयास में सफल नहीं हो पाई , अंतिम क्षणों में मुकाबला तनावपूर्ण हो गया और मुंबई की टीम के एक खिलाड़ी को लाल कार्ड दिखाया गया , जिससे मुंबई की टीम को दस खिलाड़ियों के साथ खेलना पड़ा।

चांगटे बने मैच के हीरो

मुंबई की ओर से पहले गोल में भूमिका बनाने के साथ टीम की ओर से दूसरा गोल करने वाले कप्तान ललियांजुआला चांगटे को इस मैच का सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी चुना गया।उनकी सक्रियता और नेतृत्व ने टीम की जीत सुनिश्चित कराने में अहम भूमिका निभाई। 

यह हार काशी के लिए सबक

खेल के दूसरे हॉफ में इंटर काशी की टीम जमकर खेली और टीम ने दिखाया कि उसके पास बड़े मैचों में वापसी और मुकाबला करने की क्षमता है, टीम प्रबंधन और कोचिंग स्टाफ को आगामी मैचों में गोल करने के अवसरों को भुनाने और डिफेंस से होनी वाली चूकों पर नजरें रखनी पड़ेंगी, यदि टीम इन मसलों पर होमवर्क कर लेती है तो आने वाले मुकाबलों में टीम को बेहतर परिणाम देखने को मिल सकते हैं। लीग अभी अपने शुरुआती चरण में है , और इंटर काशी अपनी गलतियों को सुधार वापसी के राह में आ सकती है , वहीं मुंबई सिटी प्रतियोगिता में अपनी जीत का लय बरकरार रखना चाहेगी।

Pradeep Pandey

A versatile writer mainly works on politics, business, crime, current affairs and entertainment

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment