बेंगलुरु। नगर के ऐतिहासिक श्री कांतीरवा स्टेडियम में खेले गए ISL 2025-26 के एक मुकाबले में मोहनबागान और बेंगलुरु एफसी की टीमों ने मैच में जमकर संघर्ष किया , नतीजा यह हुआ कि यह मुकाबला बराबरी पर समाप्त हुआ।
मुकाबले की शुरुआत तेजी से
घरेलू दर्शकों के सामने खेल रही बेंगलुरु एफसी के खिलाफ मोहनबागान ने मैच की शुरुआत आक्रामक अंदाज में की।टीम ने शुरुआती मिनटों से ही गेंद पर नियंत्रण बनाकर बेंगलुरु एफसी की रक्षापंक्ति को परखना शुरू किया। मिडफील्ड से तेज पासिंग और विंग से क्रॉस के जरिए मोहनबगान ने कई बार बेंगलुरु एफसी के गोलपोस्ट की ओर हमला किया। पहले हॉफ के दौरान टीम को कुछ अच्छे मौके भी मिले, लेकिन फिनिशिंग की कमी स्पष्ट रूप से दिखाई दी। बेंगलुरु एफसी ने भी कुछ जवाबी हमले किए । बेंगलुरु के खिलाड़ी तेज काउंटर – अटैक के जरिए मोहनबागान की रक्षापंक्ति को चकमा देने की कोशिश करते रहे।हालांकि मोहनबगान के डिफेंडरों ने सतर्कता दिखाते हुए हर प्रयास को विफल कर दिया।
शुरुआती हॉफ:मोहनबागान का दबदबा लेकिन गोल नहीं
पहले हाफ में मोहनबागान का ही दबदबा रहा ।टीम ने लगातार बेंगलुरु के हॉफ पर हमला करती रही, हालांकि बेंगलुरु ने डिफेंस की रणनीति बनाए रखी लेकिन बीच – बीच में कुछ काउंटर अटैक भी किए। इस हाफ के मध्य चरण में मोहनबागान को मैच का सबसे बड़ा मौका मिला एक शानदार क्रॉस के बाद गेंद स्ट्राइकर के पास पहुंची,लेकिन उनका शॉट गोल पोस्ट के ऊपर से निकल गया। टीम के लिए यह निराशाजनक पल था क्योंकि यह शॉट गोल में बदल सकता था। हमले के बाद बेंगलुरु एफसी के कप्तान और अनुभवी खिलाड़ी सुनील क्षेत्री ने भी कुछ अच्छे मूव बनाए लेकिन उन्हें साथी खिलाड़ियों से सहयोग नहीं मिल पाया ।दोनों टीमों ने पहले हॉफ में कई बार आक्रमण किया मगर किसी को भी सफलता नहीं मिली और हाफ टाइम तक स्कोर 0-0 ही था।
read also : ISL 2025-26 नॉर्थईस्ट यूनाइटेड और पंजाब एफसी का मुकाबला
दूसरे हाफ में भी कड़ा मुकाबला
दूसरे हाफ की शुरुआत के साथ ही मुकाबला और भी तेज हो गया । मोहनबागान सुपर जाएंट ने गेंद पर पकड़ मजबूत करते हुए लगातार आक्रमण किया। टीम का प्रयास था कि जल्द से जल्द गोल कर बढ़त हासिल की जाए। टीम को कई कॉर्नर और फ्री किक के मौके भी मिले ,लेकिन बेंगलुरु ने शानदार डिफेंसिव खेल दिखाते हुए मोहनबागान के हर आक्रमण को मजबूती के साथ विफल कर दिया।बेंगलुरु के गोलकीपर गुरप्रीत सिंह संधू ने भी कुछ महत्वपूर्ण बचाव करते हुए अपनी टीम को गोल खाने से बचाया। दूसरे हॉफ में दोनों टीमों ने परिवर्तन करते हुए नए खिलाड़ियों को मैदान में उतारा है। इन बदलावों से टीमों की गति तो बढ़ी, लेकिन गोल नहीं हो पाए। मुकाबले के अंतिम दस मिनट में दोनों टीमों ने आक्रामक खेल दिखाया और जीत की पूरी कोशिश की लेकिन कोई भी टीम गोल नहीं कर पाई और निर्धारित नब्बे मिनटों के बाद मुकाबला बराबरी पर समाप्त हुआ।
गोलकीपरों का शानदार प्रदर्शन
इस मुकाबले में दोनों टीमों के गोलकीपरों ने शानदार प्रदर्शन किया।जब भी विरोधी टीम गोल के करीब पहुंची, गोलकीपरों ने शानदार बचाव कर मैच का संतुलन बनाए रखा। बेंगलुरु के गोलकीपर ने कई मौकों पर मोहन बागान के खतरनाक हमलों को शानदार तरीके से रोक दिया। वहीं मोहन बागान के गोलकीपर ने भी बेंगलुरु के दो मजबूत प्रयासों को विफल किया।इन बचावों ने मैच को गोल रहित बनाए रखने में अहम भूमिका निभाई।

बागान की लगातार जीतों पर लगा ब्रेक
इस मैच से पहले आइपीएल के इस सत्र में मोहनबागान सुपर जाएंट बेहतरीन फुटबॉल का प्रदर्शन करते हुए अपने चारों मैच जीते थे, लेकिन इस ड्रॉ के बाद उसकी जीत की लय थम गई।हालांकि इस मैच में ड्रॉ के बाद भी मोहनबागान अंक तालिका में शीर्ष पर बना हुआ है और लीग में चार जीतों और एक ड्रॉ के साथ 13 अंक जुटाए हैं। वहीं बेंगलुरु छठवें स्थान पर बनी हुई है और उसके आठ अंक हैं
बेंगलुरु का आत्मविश्वास लौटा
बेंगलुरु एफसी भले ही इस मुकाबले को नहीं जीत पाई ,लेकिन मोहनबागान जैसी मजबूत और लीग के शीर्ष में चल रही टीम को बराबरी पर रोकना उसके लिए मनोबल बढ़ाने वाला परिणाम माना जा सकता है। टीम ने अनुशासित खेल दिखाया जिससे कि आने वाले मैचों में टीम का आत्मविश्वास बढ़ेगा।
read more : ISL 2025-26 खत्म हुआ मुकाबला 0-0 पर, ईस्ट बंगाल और एफसी गोवा को एक – एक अंक
दिलचस्प रहा मुकाबला
मोहनबागान और बेंगलुरु एफसी के बीच मुकाबला आमतौर पर गोलों से भरे होते हैं, लेकिन इस बार दोनों टीमों ने एक दूसरे की रक्षापंक्ति को नहीं भेद सकीं ।यह पहली बार है जब इन दोनों टीमों के बीच मुकाबला 0-0 के स्कोर पर समाप्त हुआ। हालांकि गोल नहीं हुआ, लेकिन मैच में रोमांच और प्रतिस्पर्धा की कमी नहीं रही। दर्शकों को पूरे 90 मिनट तक एक तेज और संघर्षपूर्ण मुकाबले देखने को मिला।
अंक तालिका की स्थिति
- आगे की चुनौती-सीजन अभी लंबा है और दोनों टीमों के कई महत्वपूर्ण मुकाबले खेलने हैं। मोहनबागान जहां अपनी जीत की लय को फिर से बरकरार रखने की कोशिश करेगी ,वहीं बेंगलुरु एफसी इस प्रदर्शन को आगे भी जारी रखना चाहेगा।
- दर्शकों को मिला रोमांच-बेंगलुरु के कांतिरावा स्टेडियम में बड़ी संख्या में मौजूद दर्शकों ने स्थानीय बेंगलुरु एफसी का हौसला बढ़ाया , उन्हें उम्मीद भी थी कि उनकी जीत भी हासिल करेगी , लेकिन मुकाबला ड्रॉ पर समाप्त हुआ। हालांकि गोल नहीं हुए, लेकिन रोमांच अंतिम मिनट तक बना रहा। यही कारण रहा कि यह मुकाबला गोलरहित होने के बाद भी दर्शकों के लिए यादगार रहा।







