व्यापारभारतविदेशी समाचारखेलजीवन शैलीराजनीतिधर्मभौगोलिकसेलिब्रेटीज़शिक्षास्वास्थ्य

पंजाब सरकार ने राघव चड्डा से z+ security ली वापस

पंजाब सरकार ने राघव चड्डा से z+ security ली वापस
नवजोत कौर सिद्धू
On: अप्रैल 16, 2026 5:51 अपराह्न
Follow Us:

आम आदमी पार्टी और राघव चड्डा के बीच मतभेद कम होने का नाम नहीं ले रहा है। राज्यसभा में डिप्टी लीडर पद से हटाने के बाद अब पंजाब सरकार ने राघव चड्डा से z+ सिक्योरिटी भी वापस ले ली है। पंजाब में अभी आम आदमी पार्टी की ही सरकार है जिसको भगवंत मान लीड कर रहे है। अरविंद केजरीवाल भले ही वर्तमान में आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक है लेकिन पंजाब सरकार में उनकी पकड़ अप्रत्याशित रूप से देखी जा सकती है। 

सोशल मीडिया में वीडियो का दौर लगातार जारी है। जहां राघव चड्डा वीडियो जारी कर सत्य की जीत बता रहे है तो आम आदमी पार्टी के नेता भी राघव चड्डा को मतलबी करार दे रहे है। आम आदमी पार्टी का राघव चड्डा पर आरोप है कि वह नरेंद्र मोदी की योजनाओं पर नहीं बोलते है। राघव चड्डा इन आरोपों को साफ नकार चुके है। 

केंद्र सरकार से z security मिलने की संभावना 

भले ही राघव चड्डा से पंजाब सरकार ने z+ सिक्योरिटी वापस ले ली हो लेकिन दिल्ली पुलिस केंद्र सरकार के कहने पर राघव चड्डा को अब z सिक्योरिटी देने जा रही है। आम आदमी पार्टी राघव चड्डा को लगातार पार्टी से दूर करती जा रही है। आम आदमी पार्टी दिल्ली के नेता सौरभ भारद्वाज ने कहा कि राघव चड्डा को केन्द्र सरकार से सिक्योरिटी मिल रही थी इसलिए पंजाब सरकार ने z+ सिक्योरिटी वापस ली। आम आदमी पार्टी के नेता राघव चड्डा पर जबरदस्त हमला बोल रहे है। एक ओर राघव चड्डा को डिप्टी लीडर पद से हटा दिया गया है तो वही डॉ अशोक मित्तल को उनकी जगह डिप्टी लीडर जो बनाया है उन पर भी परेशानी बढ़ रही है। डॉ अशोक मित्तल पर ED के छापे पड़े है। 

read more :

आम आदमी पार्टी जिस अशोक मित्तल को ईमानदार बता कर राज्यसभा में डिप्टी लीडर पद दिया था उन्हीं के यहां छापे पड़ रहे है। आम आदमी पार्टी की यह फितरत रही है कि अगर कोई नेता अरविंद केजरीवाल से ज्यादा नाम कर रहा हो तो उसको पार्टी से निष्काशित कर दिया जाता है। जिसका बाद में आम आदमी पार्टी को हर्जाना भरना पड़ता है। कुमार विश्वास ऐसे ही नेता थे जो अन्ना हजारे के वक्त अरविंद केजरीवाल के साथ कदम से कदम मिलाकर चलते थे। कुमार विश्वास का नाम अरविंद केजरीवाल से ज्यादा होने लगा था जिस कारण कुमार विश्वास ने आम आदमी पार्टी के प्राथमिक सदस्यता से खुद ही इस्तीफा दे दिया था। 

गरीबों की आवाज को निडरता से रखते है सामने

राघव चड्डा राज्यसभा में जब बोलते है तो वो मध्यम वर्ग की परेशानियों को सबके सामने रखते है। गरीब एक प्रकार से राघव चड्डा को अपना नेता मानता है क्योंकि ये वही राघव चड्डा है जिन्होंने 30 दिनों के रिचार्ज का मुद्दा उठाया था और एयरपोर्ट में 10₹ की चाय करवाई थी। आम आदमी पार्टी का आरोप है कि राज्यसभा में राघव चड्डा बिना चर्चा के मुद्दा उठाते है। आम आदमी पार्टी के पास कई मुद्दे है जिससे सत्तापक्ष पर आरोप लगा कर उनकी नीतियों को गलत साबित किया जा सकता है लेकिन राघव चड्डा फिजूल के मुद्दे उठाकर खुद को हीरो समझ रहे है। 

क्या राघव चड्डा की छवि अरविंद केजरीवाल से ज्यादा है अच्छी..?

आम आदमी पार्टी के नेताओं को राघव चड्डा से इस बात का भी डर है कि अगर राघव चड्डा अरविंद केजरीवाल से ज्यादा फेमस हो गए तो लोग राघव चड्डा को अपने अगले नेता के रूप में देखेंगे। ऐसे में अरविंद केजरीवाल की छवि धीरे-धीरे गिरती जाएगी। आम आदमी पार्टी का यह भी आरोप है कि शराब घोटाले में जब अरविंद केजरीवाल और मनीष सिसोदिया जेल गए थे तब भी राघव चड्डा चुप थे जबकि उस समय राघव चड्डा का कर्तव्य बनना चाहिए था कि सदन में बीजेपी की नीतियों को गलत साबित करें। 

आम आदमी पार्टी के नेता संजय सिंह भी लगातार राघव चड्डा को दोषी ठहरा रहे है और राघव चड्डा को बीजेपी का जासूस बता रहे जो बीजेपी के लिए काम करता हो उसकी जगह आम आदमी पार्टी में बिल्कुल नहीं है। लेकिन राघव चड्डा को इन आरोपों से कोई फर्क नहीं पड़ता है। अगर अभी हम पब्लिक की राय जाने तो राघव चड्डा एक ऐसे नेता है जो गरीबों की आवाज निडरता से सदन में उठाते है। 

सरकार भी राघव चड्डा की बात सुनती है और तुरंत उस मुद्दे पर एक्शन लेती है। अगर राघव चड्डा को आम आदमी पार्टी से निकाला जाता है तो राघव चड्डा बीजेपी ज्वाइन कर सकते है। बीजेपी ज्वाइन करने की संभावना तो बहुत कम हीं दिख रही है लेकिन अगर राघव चड्डा अपना मन बना ले तो वह निर्दलीय चुनाव जरूर लड़ सकते है। निर्दलीय चुनाव लड़ने पर राघव चड्डा को जनता का खूब प्यार मिल सकता है।

Pradeep Pandey

A versatile writer mainly works on politics, business, crime, current affairs and entertainment

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment