भारतीय घरेलू क्रिकेट में हर कुछ वर्षों में एक ऐसा खिलाड़ी उभरता है , जिसकी कहानी सिर्फ आंकड़ों तक सीमित नहीं रहती बल्कि संघर्ष ,मेहनत और उम्मीदों की नई परिभाषा बन जाती है।जम्मू-कश्मीर के तेज गेंदबाज आकिब नबी का रणजी सीजन 2025-26 ऐसी ही एक कहानी बनकर सामने आया है । बारामूला के छोटे से इलाके से निकलकर राष्ट्रीय क्रिकेट की सुर्खियों तक पहुंचने वाले आकिब नबी ने ऐसा प्रदर्शन किया है जिसने न केवल उनकी टीम की ऐतिहासिक सफलता दिलाई , बल्कि उन्हें टीम इंडिया के दरवाजे तक पहुंचा दिया है।
संघर्ष की जमीन से उतरा सितारा
आकिब नबी का क्रिकेट सफर इतना आसान नहीं रहा । जम्मू – कश्मीर जैसे क्षेत्र से निकलकर राष्ट्रीय स्थान पर पहचान बनाना हमेशा चुनौतीपूर्ण रहा है , जहां संसाधनों और अवसरों की कमी खिलाड़ियों की राह कठिन बना देती है। लेकिन नबी ने अपनी मेहनत और अनुशासन से इन बाधाओं को पीछे छोड़ दिया है। बारामूला के शिरी गांव से आने वाले इस तेज गेंदबाज ने लगातार अभ्यास और कड़ी ट्रेनिंग के जरिए खुद को निखारा ।यही मेहनत आज उनके प्रदर्शन में स्पष्ट दिखाई देती है।
रणजी ट्रॉफी 2025-26 : शानदार प्रदर्शन
इस रणजी सीजन में आकिब नबी ने गेंदबाजी का ऐसा स्टार दिखाया,जिसने पूरे घरेलू क्रिकेट का ध्यान अपनी ओर खींच लिया । 17 पारियों में 58 विकेट , शानदार औसत और निर्णायक अवसर पर बेहतरीन गेंदबाजी नबी की खासियत रही, नई गेंद पर नियंत्रण एवं पुरानी गेंद से स्विंग दोनों में उन्होंने महारत दिखाई है , यही कारण है कि अनुभवी बल्लेबाज भी उनके सामने संघर्ष करते नजर आए।
Latest published : रणजी ट्रॉफी क्वार्टरफाइनल केएल राहुल के शतक से कर्नाटक ने मुंबई को हराया
मध्यप्रदेश के खिलाफ ऐतिहासिक प्रदर्शन
रणजी ट्रॉफी के क्वार्टर फाइनल के मुकाबले में आकिब नबी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए मध्यप्रदेश के खिलाफ पूरे मैच में 12 विकेट लिए और टीम को ऐतिहासिक जीत दिलाई ।इस जीत के साथ जम्मू – कश्मीर पहली बार रणजी ट्रॉफी के इतिहास में सेमीफाइनल में पहुंचा।

सेमीफाइनल में भी बने मैच विनर
बंगाल के खिलाफ सेमीफाइनल में भी आकिब नबी ने अपनी लय बरकरार रखी। उन्होंने मैच में कुल 9 विकेट लेते हुए जम्मू – कश्मीर को पहली बार रणजी ट्रॉफी के फाइनल तक पहुंचने में अहम भूमिका निभाई, इस जीत को भारतीय घरेलू क्रिकेट की सबसे प्रेरणादायक कहानियों में से एक माना जा रहा है, क्योंकि जम्मू – कश्मीर जैसी टीम ने पारंपरिक मजबूत टीमों को पीछे छोड़कर फाइनल में जगह बनाई।
फाइनल में भी जारी है कहर
रणजी ट्रॉफी फाइनल में कर्नाटक जैसी मजबूत टीम के सामने भी नबी का प्रदर्शन प्रभावशाली रहा है , कर्नाटक के अब तक गिरे 5 विकटों में से 3 विकेट नबी ने ही झटके हैं जिसमें के एल राहुल जैसे अनुभवी बल्लेबाज का भी विकेट शामिल है , उनकी सटीक लाइन – लेंथ और तेज आउटस्विंग गेंदों ने बल्लेबाजों को काफी परेशान किया है। आकिब नबी का यह प्रदर्शन अचानक नहीं आया , पिछले सीजन में भी उन्होंने 44 विकेट लेकर खुद को शीर्ष तेज गेंदबाजों में शामिल किया था ।
Read more :
- एक्स्ट्रा टाइम में केरल को हराकर सर्विसेज ने जीती संतोष ट्रॉफी 2025-26
- संतोष ट्रॉफी सेमीफाइनल में केरल का जलवा पंजाब को चार गोल से रौंदा
आईपीएल और राष्ट्रीय टीम की राह
रणजी ट्रॉफी में शानदार प्रदर्शन का असर आईपीएल तक भी पहुंचा। नबी को आईपीएल 2026 के लिए नीलामी में बड़ी कीमत में खरीदा गया , जिनसे उनकी लोकप्रियता और बढ़ गई ।लगातार प्रदर्शन के बाद अब क्रिकेट जगत में यह चर्चा तेज है कि उन्हें जल्द ही राष्ट्रीय टीम में मौका मिल सकता है। चयनकर्ताओं के लिए उनकी फिटनेस , गति और निरंतरता सकारात्मक संकेत मानी जा रही है ।
मेहनत , धैर्य और आत्मविश्वास की कहानी
आकिब नबी की सफलता के पीछे केवल प्रतिभा ही नहीं बल्कि मेहनत और धैर्य का भी अहम योगदान रहा है ।सीमित सुविधाओं में अभ्यास , लगातार संघर्ष और आत्मविश्वास ने उन्हें इस मुकाम तक पहुंचाया । उनकी कहानी यह भी बताती है कि भारतीय घरेलू क्रिकेट अब नए क्षेत्रों से प्रतिभाओं को सामने ला रहा है , जहां से पहले बहुत कम खिलाड़ी राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर तक पहुंच पाते थे ।







