एक ऐसी योजना जिसे बेटियों के उज्जवल भविष्य की शिक्षा और शादी के लिए पैसों की बचत करने के उद्देश्य से भारत सरकार द्वारा शुरू की गई है यह एक छोटी बचत योजना है जिसे “बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ” अभियान के तहत शुरू किया गया है|

क्या है सुकन्या समृद्धि योजना (SSY)
इस योजना के अंतर्गत भारत के किसी भी वर्ग के माता-पिता जिनकी बेटी 10 साल से कम उम्र की है वह अपनी बेटी के नाम इस योजना के तहत खाता खुलवा सकते हैं यह योजना माता-पिता को फाइनेंशियल स्ट्रांग बनता है जिसके तहत भविष्य में होने वाले बेटी के शिक्षा एवं शादी के समय होने वाले खर्चों में सुकन्या समृद्धि योजना (Sukanya Samriddhi Yojana) मदद प्रदान करती है
Know more: शुरू हो सकता है पहला Bhopal Metro कॉमर्शियल रन
कैसे करे Sukanya Samriddhi Yojana के लिए अप्लाय
सुकन्या समृद्धि योजना (SSY) पोस्ट ऑफिस और अधिकृत बैंकों में आसानी से खोली जा सकती है| जैसे भारतीय स्टेट बैंक, यूनाइटेड बैंक ऑफ इंडिया, यूनियन बैंक ऑफ इंडिया, यूको बैंक, सिंडिकेट बैंक,इंडियन ओवसीज बैंक, इंडियन बैंक, आईडीबीआई बैंक,पंजाब नेशनल बैंक आईसीआईसीआई बैंक, केनरा बैंक, बैंक ऑफ महाराष्ट्र, बैंक ऑफ इंडिया, बैंक ऑफ बड़ौदा, एक्सिस बैंक सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया शामिल हैं।
क्या है Sukanya Samriddhi Yojana की व्याज दरें
सरकारी बचत योजना के तहत इसमें उच्चतम ब्याज भी मिलता है| वर्तमान में इस पर 8.2% प्रति वर्ष ब्याज मिलता है यह ब्याज दर भारतीय रिज़र्व बैंक द्वारा विनियमित और समय-समय पर संशोधित होती रहती है लेकिन यह आमतौर पर फिक्स्ड डिपॉज़िट (FD) की दरों से काफी अधिक होती है सरकारी योजना होने के कारण बाजार के उतार-चढ़ाव पर इसका कोई असर नहीं होता|
know more: रूस सरकार और पतंजलि के बीच हुआ ऐतिहासिक समझौता
कैसे करे योजना में निवेश
सुकन्या समृद्धि योजना में न्यूनतम राशि 250 रुपए से 1.5 लाख तक निवेश किया जा सकता है खाता खुलने के बाद यदि माता-पिता पैसे जमा नहीं करते हैं तो खाता सक्रिय नहीं माना जाएगा इस स्थिति में खाते को प्रति वर्ष 50 रुपये पेनाल्टी के साथ दोबारा चालू किया जा सकता है लेकिन न्यूनतम रकम भी जमा करनी होगी खाता खोलने की तारीख से 14 वर्ष तक रकम जमा की करनी होगी|
इसके बाद जो भी रकम जमा है उसे पर ब्याज मिलता रहेगा जब लड़की 18 वर्ष की हो जाएगी तो वह खुद भी जमा राशि का 50% पैसा निकाल सकती है इसके लिए यह जरूरी है कि निकाली जाने वाली रकम उच्च शिक्षा प्राप्त करने के लिए हो यह भी उल्लेखनीय है कि रकम निकालने के समय खाते में कम से कम 14 वर्ष जमा मौजूद हो और विवाह के लिए समय से पहले (18 वर्ष के बाद) निकल सकती है यदि कोई लड़की का विवाह 21 वर्ष पुरे होने के पहले हो जाता है तो खाता अपने-आप बंद हो जाएगा।
सुकन्या समृद्धि योजना के लाभ
सुकन्या समृद्धि योजना (Sukanya Samriddhi Yojana) खाते का सबसे बड़ा लाभ यह है कि इसमें कर छूट प्रदान की जाती है। जमा की जाने वाली रकम और परिपक्व रकम को आयकरअधिनियम की धारा 80सी के तहत कर छूट प्राप्त है।और अर्जित ब्याज पर धारा 10 के तहत कर छूट प्राप्त है|
- सुकन्या समृद्धि योजना का खाता खोलने के लिए तीन दस्तावेजों की आवश्यकता होती है|
- अस्पताल या सरकारी अधिकारी द्वारा प्रदान किया गया लड़की का जन्म प्रमाण पत्र
- लड़की के माता-पिता का निवास का प्रमाण पत्र, जो पासपोर्ट, ड्राइविंग लाइसेंस, बिजली या टेलीफोन बिल, मतादाता पहचान पत्र, राशन कार्ड आधार कार्ड या भारत सरकार द्वारा प्रदत्त अन्य कोई भी प्रमाण पत्र जिसमें निवास का उल्लेख हो
- पैन कार्ड भी खाता खोलने के लिए मान्य है खाता खोले जाने के बाद उसे भारत में कहीं भी स्थानांतरित किया जा सकता है।
माता-पिता लड़की के नाम एक ही खाता खोल सकते हैं और केवल दो लड़कियों के नाम से हीं अलग अलग खाते खोले जा सकते हैं। यदि पहले एक लड़की हो और उसके बाद जुड़वा लड़कियां पैदा हों या पहली बार में ही तीन लड़कियां पैदा हों तो ऐसी स्थिति में तीन लड़कियों के नाम से सुकन्या समृद्धि योजना (Sukanya Samriddhi Yojana) के तहत बैंक खाते खोले जा सकते हैं।
Also check latest Sarkari Yujnai:






