क्या है किसान कर्ज माफी योजना? भारत में छोटे और सीमांत किसान हैं, जिनकी आजीविका पूरी तरह से खेती पर निर्भर करती है ऐसे में फसल बर्बाद होने की स्थिति में, वह किसान जो कर्ज लेकर खेती करते हैं|
उन किसानों को कर्ज के जाल से बाहर निकलने और वह फिर से अच्छे से खेती कर सके तथा अपना और अपने परिवार का सही तरीके से पालन पोषण कर सके इन्हीं उद्देश्यों के साथ सरकार अनेक किसानों का कर्ज माफ करती है|

किसान कर्ज माफी योजना से फायदा
इस कर्ज माफी से किसानों को विभिन्न प्रकार के फायदे होते हैं जैसे ही सरकार द्वारा कर्ज माफ कर दिया जाता है, किसानों को कर्ज चुकाने की चिंता नहीं होती है| किसान बिना आर्थिक दबाव के अच्छे से खेती कर सकते हैं।
इस योजना के अंतर्गत कर्ज पर लगने वाला ब्याज बंद हो जाता है| बैंक की तरफ से कर्ज चुकाने के लिए कोई नोटिस नहीं मिलता है, साथ ही कर्ज माफ होने के बाद किसान अपनी आवश्यकता पड़ने पर दोबारा कर्ज भी ले सकते हैं|
You may also read – Free Solar Atta Chakki Yojana- जानिये सरकार की फ्री सोलर आटा चक्की योजना, पात्रता और मापदंड
आवेदन की प्रक्रिया
किसान कर्ज माफी के लिए कोई जटिल आवेदन प्रक्रिया नहीं होती है यह एक सामान्य प्रक्रिया है जिसमें आवेदक कोअपनी ग्राम पंचायत या संबंधित नगरीय निकाय से आवेदन पत्र लेना होगा|
उसे अपने आवश्यक दस्तावेज जैसे आधार कार्ड की छायाप्रति, ऋणदाता संस्था (बैंक या सहकारी समिति) से प्राप्त ऋण पुस्तिका की मुख्य पृष्ठ की प्रतिलिपि (यदि ऋण राष्ट्रीकृत बैंक या क्षेत्रीय ग्रामीण बैंक से है), एक पासपोर्ट आकार की फोटो।, पहचान प्रमाण (जैसे ड्राइविंग लाइसेंस, आधार कार्ड, मतदाता पहचान पत्र), अपने स्थानीय पते का प्रमाण तथा भूमि स्वामित्व का प्रमाण एवं फसल पैटर्न और क्षेत्रफल का विवरण भर कर अपने ग्राम पंचायत या नगरीय निकाय कार्यालय में अपना आवेदन पत्र जमा करना होगा|
आवेदन जमा करने के बाद, आपको एक पावती रसीद मिलेगी, जिसे संभाल कर अपने पास रखना होगा|
कर्ज माफ़ी की प्रक्रिया
आपके द्वारा दिए गए सभी दस्तावेजों की जांच करें और सुनिश्चित करें कि वे सही या नहीं इसी के बाद आपकी कर्ज माफी की प्रक्रिया होगी| अलग-अलग राज्यों में यह योजना अलग-अलग नाम से और अलग-अलग घोषणाओं के साथ चलाई जाती है।
किसानों को सबसे पहले अपने राज्य में चलने वाली योजना की जानकारी हासिल करनी होगी कि वर्तमान में सरकार ने कितने रुपये तक के कर्ज को माफ करने की घोषणा की है| सरकार हमेशा उन्हीं किसानों का ही कर्ज माफ करती है। इसके लिए कुछ सामान्य योग्यता हैं-
- वह नागरिक जो कर्ज लिया है किसान होना चाहिए|
- वह नागरिक उसी राज्य का निवासी होना चाहिए, जिस राज्य में कर्ज माफी योजना लागू की गई है।
- उस किसान ने भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) के अंतर्गत कार्य करने वाली बैंक या संस्था से ही लोन लिया होना चाहिए| अगर वह किसी अन्य प्राइवेट सेक्टर से जिसमें आरबीआई का रोल इंटरफेयर नहीं होता है तो उसका लोन माफ नहीं किया जाता है|
कैसे चेक करें किसान कर्ज माफी लिस्ट 2025
- जिन किसानों का नाम कर्ज माफी लिस्ट में आता है, उनका ही कर्ज माफ होता है|
- जिन किसानों ने कर्ज लिया हुआ है और जो कर्ज माफी की उम्मीद कर रहे हैं, उन सभी के लिए किसान कर्ज माफी लिस्ट २०२५ की जानकारी प्राप्त करना और उसमें अपना नाम चेक करना बहुत महत्वपूर्ण है|
- सबसे पहले अपने राज्य में मौजूद किसान कर्ज माफी योजना के आधिकारिक पोर्टल को ओपन करना होगा|उसके बाद होम पेज से किसान कर्ज माफी योजना की अच्छे से जानकारी को जाने और लिस्ट के ऑप्शन पर क्लिक करें|
- इसके बाद आपके कर्ज से रिलेटेड कुछ महत्वपूर्ण जानकारियां के लिए कहा जाएगा चयन करें और क्लिक करें इससे आप अपना नाम चेक कर सकते हैं
इस प्रकार आप अपनी राज्य सर्कार द्वारा दी गई किसान कर्ज माफ़ी योजना का लाभ उठा सकते है






