व्यापारभारतविदेशी समाचारखेलजीवन शैलीराजनीतिधर्मभौगोलिकसेलिब्रेटीज़शिक्षास्वास्थ्य

UP कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय की तबियत बिगड़ी: CM योगी जाएंगे हॉस्पिटल उन्हें देखने

UP कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय की तबियत बिगड़ी
नवजोत कौर सिद्धू
On: मई 3, 2026 2:59 अपराह्न
Follow Us:

शुक्रवार को एक कार्यक्रम के दौरान उत्तरप्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष अजय राय की अचानक तबियत बिगड़ गई थी। वह अचानक बेहोश होकर जमीन पर गिर पड़े थे। 

उन्हें पास के हॉस्पिटल मेदांता हॉस्पिटल में एडमिट कराया गया था। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी अपने सोशल मीडिया अकाउंट्स के माध्यम से अजय राय के स्वस्थ्य होने की कामना की। मेदांता हॉस्पिटल में अजय राय को देखने के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जा सकते हैं। वह पूर्व मंत्री और बीजेपी नेता अनुपमा जायसवाल का भी हालचाल पूछेंगे। अस्पताल प्रबंधन ने बताया था कि अजय राय को शाम 6.30 बजे हॉस्पिटल लाया गया था। अस्पताल प्रबन्धन के अनुसार उन्हें दिल का दौरा पड़ा था और वह बेहोश हो गए थे, उन्हें तुरंत आपातकालीन विभाग में भर्ती कराया गया था। 

अजय राय को पड़ा था दिल का दौरा 

अजय राय वर्तमान में उत्तरप्रदेश में कांग्रेस के अध्यक्ष है। वह पिछले लोकसभा चुनाव में नरेंद्र मोदी के खिलाफ वाराणसी सीट से चुनाव भी लड़ चुके है। हालांकि उन्हें सफलता नहीं मिल सकी थी। पीएम नरेंद्र मोदी ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट्स से अजय राय की तबियत में सुधार की कामना की। अजय राय एक कार्यक्रम में पहुंचे थे। अचानक उनकी तबियत बिगड़ी और वह जमीन में गिर गए। बगल में खड़े कार्यकर्ताओं ने तुरंत अस्पताल का रुख किया और उन्हें समय से अस्पताल पहुंचाया गया। मेदांता हॉस्पिटल पहुंचने के बाद तुरंत अजय राय का इलाज चालू किया। शुरुआती जांच और टेस्ट के आधार पर अजय राय को दिल का दौरा पड़ा था। उनके रक्त में सोडियम का स्तर कम पाया गया था। 

you may also like:

कौन है अजय राय

अजय राय का जन्म 7 अक्टूबर 1969 को हुआ था। वह 2012 से कांग्रेस के संपर्क में है। उन्हें कांग्रेस का काफी भरोसेमंद नेता माना जाता है। वह उत्तरप्रदेश विधानसभा में 5 बार विधायक रह चुके है और वह उत्तरप्रदेश के 12 वे कांग्रेस के अध्यक्ष भी बने है। अजय राय को सोनिया गांधी का काफी भरोसेमंद नेता माना जाता है। वह कांग्रेस के विविध कार्यक्रमों में हिस्सा लेते हैं। वर्तमान में उत्तरप्रदेश में कांग्रेस की स्थिति कुछ ठीक नहीं है। पिछले विधानसभा चुनाव में 

कुल 403 सीटों में कांग्रेस को मात्र 2 सीटें मिली थीं। कांग्रेस के खराब परफॉर्मेंस को देखते हुए अजय राय को उत्तर प्रदेश का 12वां अध्यक्ष बनाया गया था। 

कौन कर रहा है अजय राय का इलाज

अभी अजय राय मेदांता हॉस्पिटल के आईसीयू में एडमिट है। अजय राय की सेहत में सुधार हो रहा है। अजय राय को देखने के लिए cm योगी आदित्यनाथ मेदांता हॉस्पिटल जा रहे है। क्रिटिकल केयर स्पेशलिस्ट डॉ दिलीप व उनकी टीम अजय राय की देखभाल कर रही है। मेदांत हॉस्पिटल ने बताया कि अजय राय के रक्त में सोडियम की कमी पाई गई थी जिसे मेडिकल भाषा में हाईपोनेट्रेमिया कहा जाता है। मेदांता हॉस्पिटल के विशेष देखरेख में अजय राय का इलाज चल रहा है। अगर उनकी तबियत में सुधार रहा तो कुछ दिनों बाद अजय राय को हॉस्पिटल से डिस्चार्ज कर दिया जाएगा। 

उत्तरप्रदेश में कांग्रेस की स्थिति

पिछले विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को मात्र 2 सीट मिली थी जिससे कांग्रेस को काफी शर्मनाक हार का सामना करना पड़ा था। पिछले विधानसभा चुनाव में बीजेपी ने बहुमत हासिल कर दोबारा अपनी सरकार उत्तरप्रदेश में बनाई थीं। समाजवादी पार्टी और बहुजन समाज पार्टी दोनों ही बीजेपी का मुकाबला नहीं कर पाए थे। एक समय ऐसा था कि कांग्रेस की सरकार उत्तरप्रदेश में हुआ करती थी लेकिन अपनी योजनाओं को ठीक से क्रियान्वयन न कर पाने से कांग्रेस की सरकार उत्तरप्रदेश में दोबारा नहीं आ पाई। लोकसभा चुनावों में भी कांग्रेस को उत्तर प्रदेश से ज्यादा सीटें नहीं मिलीं। राहुल गांधी भी अमेठी से चुनाव हार गए। उन्होंने वायनाड से चुनाव लड़ा, जिसमें वह जीत तो गए, लेकिन अपनी परंपरागत सीट अमेठी को नहीं बचा पाए। चेन्नई के चेपॉक में ‘येलो आर्मी’ का जलवा –

Dr Pankaj Sharma

fitness coach and writer mainly work on sports, fitness, Religious, foreign news, and technology

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment