व्यापारभारतविदेशी समाचारखेलजीवन शैलीराजनीतिधर्मभौगोलिकसेलिब्रेटीज़शिक्षास्वास्थ्य

बंगाल में चुनाव परिणाम के बाद भड़की हिंसा- बीजेपी के 2 कार्यकर्ताओं की मौत

बंगाल में चुनाव परिणाम के बाद भड़की हिंसा- बीजेपी के 2 कार्यकर्ताओं की मौत
नवजोत कौर सिद्धू
On: मई 6, 2026 1:23 अपराह्न
Follow Us:

बंगाल चुनाव परिणामों के बाद बंगाल में लगातार हिंसा जारी है। बंगाल में हुए हिंसा में बीजेपी के 2 कार्यकर्ताओं और टीएमसी के 1 कार्यकर्ता की मौत अभी तक हो चुकी है। बीजेपी इस हिंसा का आरोप टीएमसी के गुंडों पर लगा रही है तो वही टीएमसी बीजेपी के गुंडों पर आरोप लगा रही है। न्यू टाउन इलाके में भाजपा कार्यकर्ता मधु मंडल की मौत का आरोप कथित तौर पर टीएमसी पर बीजेपी कार्यकर्ता लगा रहे है। 

भाजपा के विजय जुलुश के दौरान यह घटना हुई। किसी बात पर टीएमसी कार्यकर्ता और बीजेपी कार्यकर्ताओं के बीच कहा सुनी हो गई। यह बहस जानलेवा साबित हुई और मार पीट हो गई जिससे बीजेपी कार्यकर्ता मधु मंडल की मौत हो गई। मधु मंडल को तुरंत इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया जिस पर डॉक्टरों ने मधु मंडल को मृत घोषित कर दिया। 

हिंसा में TMC कार्यकर्ता की भी मौत

इस पूरे हिंसा में बीजेपी और TMC आमने सामने है। दोनों एक दूसरे के पार्टी ऑफिस की घेराबंदी कर तोड़ फोड़ कर रहे है। बंगाल पुलिस भी कोई एक्शन ले पाने में सक्षम नहीं हो पा रही है। मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने CAPF को बंगाल में स्थिति सुधारने के निर्देश दे दिए है। इस बीच बीरभूम जिले के नानुर में TMC कार्यकर्ता अबीर शेख की हत्या का आरोप बीजेपी कार्यकर्ताओं पर लगा है। 

पार्टी ऑफिस में जाकर तोड़ फोड़ करने के बाद भड़की हिंसा ने अबीर शेख की मौत हो गई। मौत के बाद टीएमसी कार्यकर्ताओं का गुस्सा और बढ़ गया जिसके बाद बीजेपी ऑफिस पर टीएमसी कार्यकर्ता के द्वारा हिंसा की गई। इस पूरे आरोप में TMC के नेताओं द्वारा बीजेपी कार्यकर्ता की मौत को एक हिंसा करार दिया। 

read more :

आरोपी हो गया फरार

मधु मंडल की मौत के बाद अन्य स्थानीय लोग और BJP कार्यकर्ता मधु मंडल की सहायता के लिए तुरंत दौड़े इतने में मधु मंडल की मौत हो चुकी थी। मधु मंडल को तुरंत अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इस पूरे मामले को बीजेपी ने टीएमसी की गुंडागर्दी करार दिया। बीजेपी के स्थानीय कार्यकर्ताओं ने स्थानीय पुलिस स्टेशन पर FIR की। टीएमसी के कार्यकर्ता कमल मंडल पर आरोप लगाते हुए बीजेपी कार्यकर्ताओं ने कमल मंडल को गिरफ्तार करने की सिफारिश की। कमल मंडल घटना के बाद से ही फरार है। पुलिस जांच पड़ताल लगातार कर रही है। पुलिस ने कमल मंडल पर गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज करते हुए उस पर गिरफ्तारी का अल्टीमेटम भेजा है। 

BJP विधायक पहुंचे कार्यकर्ता के घर

घटना की जानकारी मिलते ही BJP विधायक पीयूष कनोदिया मधु मंडल की घर पहुंचे। मधु को बीजेपी विधायक पीयूष कनोदिया का करीबी माना जाता है। उन्होंने मधु के घर जाकर पूरी घटना की जानकारी ली और परिवार को यह आश्वासन दिया कि आरोपियों को बिल्कुल नहीं बख्शा जाएगा। 

ममता बनर्जी का इस्तीफा देने से इनकार 

ममता बनर्जी ने चुनाव परिणाम के बाद इस्तीफा देने से इनकार कर दिया। उन्होंने बीजेपी पर आरोप लगाते हुए बीजेपी पर वोट चोरी का आरोप लगाया हैं। उन्होंने बीजेपी पर लोकतंत्र की हत्या का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि मैने इस घटना की जानकारी INDIA गठबंधन के सारे घटक दलों को दे दी है। ममता बनर्जी की पार्टी टीएमसी को लगभग 80 सीटों पर जीत मिली हैं। ममता बनर्जी 15 सालों से पश्चिम बंगाल में मुख्यमंत्री है। उन्हें भवानीपुर सीट से शुभेंदु अधिकारी के हाथों 15000 वोटों से हार का सामना करना पड़ा है। 

बंगाल में 9 मई को शपथ ग्रहण

अमित शाह को पश्चिम बंगाल में मुख्यमंत्री पद के चुनाव के लिए पर्यवेक्षक बनाया गया है तो वही उड़ीसा के मुख्यमंत्री मांझी को सह पर्यवेक्षक नियुक्त किया गया है। बंगाल में मुख्यमंत्री की रेस में कई बड़े नेता आगे हैं। शुभेंदु अधिकारी और रूपा गांगुली इस रेस में आगे दिखाई पड़ रहे है। 

शुभेंदु अधिकारी ने जहां पश्चिम बंगाल में बीजेपी की सरकार लाने में अपना बड़ा योगदान दिया है तो वही रूपा गांगुली ने महिला वोटबैंक को आकर्षित करने का काम किया है। अगर बीजेपी किसी महिला मुख्यमंत्री को मौका देगी तो रूपा गांगुली cm पद की रेस में सबसे आगे है। शुभेंदु अधिकारी को भी नजरअंदाज नहीं किया जा सकता। उन्हें 

Pradeep Pandey

A versatile writer mainly works on politics, business, crime, current affairs and entertainment

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment