कॉमेडी फ़िल्मों की एक जबरदस्त फ्रेंचाइजी वेलकम सीरीज अब वापस आने की तैयारी में है। साल 2007 में आई वेलकम हिट साबित हुई थी। वेलकम के पहले पार्ट की सफलता के बाद Welcome Back series launch हुईं। इस फिल्म को भी लोगों ने इसकी ज़बरदस्त कॉमेडी के कारण काफी पसंद किया। अब welcome back to the jungle कॉमेडी का तड़का मचाने के लिए तैयार है। Welcome to the jungle कॉमेडी फिल्म वेलकम फ्रेंचाइजी का हिस्सा है। इस फिल्म में कई बड़े कलाकार कॉमेडी करते नज़र आएंगे।
फिल्म के पहले के पार्ट्स में अक्षय कुमार, अनिल कपूर, नाना पाटेकर, कटरीना कपूर, परेश रावल जैसे कलाकार फिल्म में नजर आए थे। एक बार फिर यह फ्रेंचाइजी लोगों का भरपूर मनोरंजन करने की तैयारी में है। इस फिल्म का निर्माण फिरोज नाडियावाला और निर्देशन अहमद खान ने संभाला है। इस फिल्म में मल्टीस्टार कलाकारों के होने की वजह से फिल्म के success होने का चांस कई ज्यादा हो जाता है। अभी इस फिल्म का टीजर लॉन्च हुआ है। 26 जून को यह much awaited film सिनेमाघरों में दस्तक देने के लिए पूरी तरीके से तैयार है।
मल्टीस्टार कास्टिंग है दमदार
वेलकम टू द जंगल फिल्म की खास बात है इस फिल्म का स्टारकास्ट। इस फिल्म में अक्षय कुमार तो मुख्य भूमिका में है ही साथ में अनिल कपूर, नाना पाटेकर जैसे कलाकार भी दर्शकों को खूब गुदगुदाते हुए दिखाई देंगे। अक्षय कुमार, सुनील शेट्टी, परेश रावल, अरशद वारसी, जॉनी लीवर, रवीना टंडन, जैक्लिन फर्नाडीज, दिशा पटानी, लारा दत्ता, सुशांत कपूर, श्रेयस तलपडे, राजपाल यादव, कृष्णा अभिषेक, किकू शारदा जैसे बड़े कलाकार इस फिल्म में अपने किरदार से कॉमेडी करते दिखाई देंगे। इतने बड़े स्टार कास्ट के कारण इस फिल्म को बॉलीवुड इतिहास की अब तक की सबसे बड़ी कॉमेडी फिल्मों में गिना जा रहा है।
इस फिल्म में वापसी हो रही है अक्षय कुमार की। वेलकम फ्रेंचाइजी के पहले पार्ट में अक्षय कुमार मुख्य भूमिका में थे। उसके बाद दूसरे पार्ट में अक्षय कुमार नहीं थे जिस कारण यह अनुमान लगाया जा रहा था कि अक्षय कुमार इस पार्ट में भी नहीं होंगे लेकिन वेलकम टू द जंगल के टीजर से यह साफ हो गया कि अक्षय कुमार इस फिल्म में कॉमेडी का तड़का लगाते हुए दिखाई देंगे।
Latest published :
- The Great Grand Superhero आज हुई रिलीज़
- Dhurandhar- The Revenge- रणवीर सिंह की धुरंधर 2
- अक्षय कुमार की फिल्म भूत बंगला की कुल कमाई 250 करोड़ के पार
बजट और संगीत
इस फिल्म का बजट 120 करोड़ रुपए के आसपास माना जा रहा है। प्रचार प्रसार को मिलकर इसकी कुल लागत 150 करोड़ रुपए आंकी जा रही है। यह एक कॉमेडी फिल्म है इसलिए इस फिल्म को ऐसे डिजाइन और बनाया गया है ताकि पूरे परिवार के साथ इस फिल्म को देखा जा सके। इस फिल्म की शूटिंग देश के साथ-साथ विदेशों में भी हुई है। दुबई में एक सीन किया गया है जिसे टीज़र में लोग काफी पसंद कर रहे हैं। फिल्म की कहानी अभी साफ नहीं है। टीज़र में केवल स्टारकास्ट और जंगल को दिखाया गया है। शायद कहानी को अभी तक इसलिए भी सामने नहीं लाया गया ही ताकि लोग सस्पेंस में रहे और बाकी के राज जानने के लिए सिनेमाघरों का रुख करें। इस फिल्म के सोंग्स भी काफी जबरदस्त हैं। Times Music ने इस फिल्म के गानों का राइट किया है। ऊंचा लंबा कद इस फिल्म का हिट गाना है जिसे लोग काफी पसंद कर रहे हैं। इस गाने को लोगों ने यूट्यूब पर 30M से अधिक बार देखा है।







