धमाल सीरीज की एक और फिल्म धमाल 4 एक बार फिर बड़े पर्दे पर वापसी करने के लिए तैयार है। धमाल सीरीज की फिल्म लोगों को हंसाने के लिए जानी जाती है। धमाल सीरीज की पहली फिल्म साल 2007 में आई थी, जो सिनेमाघरों में काफी सफल साबित हुई थी। फिल्म के निर्देशकों ने फिल्म में कुछ ऐसे बनाई थी कि लोग इस कॉमेडी फिल्म का आनंद सके और परिवार के साथ मनोरंजन कर सके। धमाल 4 का निर्देशन इंद्र कुमार कर रहे है।
इंद्र कुमार ने पहले की भी धमाल फिल्मों का निर्देशन कर चुके है। इस फिल्म का ट्रेलर भी लॉन्च हो चुका है। लगभग 3 मिनट और 27 सेकंड के इस ट्रेलर में कॉमेडी का तड़का लगता हुआ नज़र आ रहा है। फिल्म में अजय देवगन मुख्य किरदार में है साथ में रितेश देशमुख भी अपने कॉमेडी किरदार से लोगों का मनोरंजन करते हुए दिखाई दे रहे है। फिल्म कलाकार अरशद भी अपने अभिनय से लोगों को गुदगुदाते हुए नज़र आएंगे। धमाल 4 सिनेमाघरों में 10 जुलाई को रिलीज़ होगी। भारी भरकम स्टार कास्ट होने के कारण फिल्म के सफल होने के चांस काफी बढ़ जाते है।
धमाल 4 का स्टारकास्ट
धमाल 4 की स्टार कास्ट में कई बड़े कलाकार है। फिल्म में अजय देवगन, रितेश देशमुख, अरशद वारसी, जावेद जाफरी, संजय मिश्रा, ईशा गुप्ता, संजीदा शेख़, अंजली आनंद, रवि किशन, उपेंद्र लिमाय और विजय पाटकर मुझे भूमिका में है। पहले की धमाल फिल्मों में अजय देवगन, रितेश देशमुख, अरशद वारसी और जावेद जाफरी मेरे भूमिका में थे। इस बार भी दर्शकों के लिए स्टार कास्ट को बिल्कुल भी चेंज नहीं किया गया है। पुराने ही स्टार कास्ट को फिर से लाकर दर्शकों के मनोरंजन की उम्मीद काफी बढ़ा दी है। अब वक्त है फिल्म के रिलीज़ होने का जो कि सिनिमाघरों में 10 जुलाई को रिलीज़ होगी।
You may also like:
- आलिया भट्ट की फिल्म अल्फा का टीजर हुआ जारी Lady Spy पर केंद्रित है फिल्म
- Welcome To The Jungle 26 जून को होगी रिलीज़ कॉमेडी से भरपूर है यह फिल्म
फिल्म की कहानी
धमाल 4 फिल्म की कहानी एक बार फिर खजाने की खोज के इर्द गिर्द घूमती है। अजय देवगन, रितेश देशमुख, अरशद वारसी और जावेद जाफरी एक बार फिर खजाने की खोज में निकलते है। बीच में कई ऐसे परिस्थितियों का सामना उन्हें करना पड़ता है जिन्हें लोग देखकर खूब हसेंगे। जन, जंगल और जानवर के बीच वे ऐसे फंस जाते हैं कि वे लोग काफी मुश्किल से निकल पाते हैं। फिल्म में रवि किशन भी अहम किरदार निभा रहे है। वह इस किरदार के माध्यम से लोगों को खूब हंसाते हुए दिखाई देंगे।
फिल्म का बजट
फिल्म का बजट 150 करोड़ रुपए तक बताया जा रहा है। फिल्म एडवेंचर से भरी हुई है और भारी VFX का इस्तेमाल इस फिल्म में किया गया है। जिस तरीके से फिल्म का बजट 150 करोड़ रुपए है उसी तरह फिल्म के निर्माताओं को इस फिल्म के सफल होने की पूरी उम्मीद भी है। धमाल फिल्म हमेशा से ही लोगों की पसंदीदा फिल्म रही है। धमाल 4 के ट्रेलर से यही लगता है कि लोगों को खूब आनंद आने वाला है। अगर यह फिल्म बॉक्स ऑफिस में हिट हुई तो धमाल 4 अपनी सीरीज की लगातार सफलता वाली फिल्म होगी।







