व्यापारभारतविदेशी समाचारखेलजीवन शैलीराजनीतिधर्मभौगोलिकसेलिब्रेटीज़शिक्षास्वास्थ्य

आलिया भट्ट की फिल्म अल्फा का टीजर हुआ जारी – Lady Spy पर केंद्रित है फिल्म

आलिया भट्ट की फिल्म अल्फा का टीजर हुआ जारी - Lady Spy पर केंद्रित है फिल्म
नवजोत कौर सिद्धू
On: जून 12, 2026 7:20 अपराह्न
Follow Us:

बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्रियों में से एक आलिया भट्ट अपने नए फिल्म अल्फा में नजर आने वाली है। अल्फा का टीज़र लॉन्च हो चुका है, जिसमें आलिया भट्ट लेडी स्पाई की भूमिका में नज़र आ रही है। इसे बॉलीवुड की अब तक की सबसे बड़ी महिला-केंद्रित फिल्म माना जा रहा है। इस फिल्म को Yash Raj Film’s ने निर्देशित किया है। फिल्म में आलिया भट्ट दमदार एक्शन करती नजर आ रही है। जिससे दर्शकों के बीच उत्साह काफी बढ़ गया है और दर्शकों को बेसब्री से इस फिल्म का इंतजार है। 

इस फिल्म का निर्देशन Shiv Rawail ने किया है। इस फिल्म में आलिया भट्ट के साथ बॉबी देओल, अनिल कपूर और श्रावणी लीड रोल में है। इस फिल्म की रिलीज डेट 3 जुलाई 2026 रखी गई है। आलिया भट्ट के लिए भी यह फिल्म महत्वपूर्ण मानी जा रही है क्योंकि उनकी पिछली कुछ फैलने उतनी कारगर नहीं थी जितनी कारगर उनका अभिनय होता है। अब दर्शकों को इंतजार है 3 जुलाई का जब आलिया भट्ट अपने स्पाई किरदार से लोगों को अपने अभिनय के माध्यम से फिल्म की ओर आकर्षित करेगी। 

फिल्म की कहानी 

फिल्म की कहानी एक भावनात्मक दृश्य के साथ होती है। जहां बॉबी देओल अपनी बेटी सीता (आलिया भट्ट) के साथ दिखाई देते हैं। इसके बाद फिल्म अचानक एक्शन और स्पाई किरदार की ओर बढ़ती है। फिल्म में दिखाया गया है कि आलिया भट्ट अपने स्पाई भूमिका की ट्रेनिंग बचपन से ही लेती है। यह ट्रेनिंग उन्हें एक युवक देता है। हो सकता है कि इस स्पाई किरदार का कारण बॉबी देओल हो। आलिया भट्ट ने इस फिल्म के लिए काफी मेहनत की है। वह एक्शन की बारीकियों को सीखती हुई भी नज़र आई थी। 

एक महिला जासूसी पर केंद्रित यह फिल्म रोमांचक रहने वाली है। इस फिल्म के सफल होने पर निर्देशकों को काफी उम्मीद है। अब जब यह फिल्म सिनेमाघरों में रिलीज होगी तब इस फिल्म को लोग कितना प्यार देते है यह देखने वाली बात होगी। आलिया भट्ट के लिए भी यह फिल्म काफी महत्वपूर्ण मानी जा रही है। वह इस फिल्म से अपने अभिनय को एक बार फिर दर्शकों के सामने दिखाने के लिए पूरी तरीके से तैयार है। 

Dr Pankaj Sharma

fitness coach and writer mainly work on sports, fitness, Religious, foreign news, and technology

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment