व्यापारभारतविदेशी समाचारखेलजीवन शैलीराजनीतिधर्मभौगोलिकसेलिब्रेटीज़शिक्षास्वास्थ्य

भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री अटल जी की 101 जयंती पर दिल्ली सरकार द्वारा 100 अटल केटीन शुरू,अब मिलेगा ₹5 में खाना

भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री अटल जी की 101 जयंती पर दिल्ली सरकार द्वारा 100 अटल केटीन शुरू
नवजोत कौर सिद्धू
On: दिसम्बर 26, 2025 1:07 अपराह्न
Follow Us:

भारत रत्न और पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी जी की 101वीं जयंती के गौरवशाली अवसर पर दिल्ली में जनसेवा की एक नई मिसाल पेश की गई है। दिल्ली सरकार द्वारा 100 अटल कैंटीन की शुरुआत करना न केवल एक प्रशासनिक निर्णय है बल्कि यह गरीब और मध्यम वर्ग के सम्मानजनक जीवन की दिशा में एक बड़ा कदम है।

भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री अटल जी की 101 जयंती पर दिल्ली सरकार द्वारा 100 अटल केटीन शुरू

​अटल सेवा संकल्प – दिल्ली में 100 अटल कैंटीन का शुभारंभ

​भारतीय राजनीति के भीष्म पितामह कहे जाने वाले अटल बिहारी वाजपेयी जी का जीवन अंत्योदय समाज के अंतिम व्यक्ति का उत्थान के विचार को समर्पित था। उनकी 101वीं जयंती पर दिल्ली सरकार द्वारा शुरू की गई अटल कैंटीन योजना उनके इसी दर्शन को धरातल पर उतारने का प्रयास है। इस योजना का मुख्य उद्देश्य शहर के उन मेहनतकश लोगों को गरिमामय भोजन उपलब्ध कराना है जो दिनभर कड़ी धूप और मेहनत के बाद दो वक्त की रोटी के लिए संघर्ष करते हैं।

​योजना की मुख्य विशेषताएं

​दिल्ली सरकार द्वारा संचालित इन 100 कैंटीनों का ढांचा बेहद आधुनिक और सेवाभावी रखा गया है। इसकी प्रमुख बातें निम्नलिखित हैं- 

  • ​किफायती दर -भोजन की थाली की कीमत मात्र 5 रुपये रखी गई है। यह दर यह सुनिश्चित करती है कि रिक्शा चालक दिहाड़ी मजदूर छात्र और कम आय वाले लोग बिना किसी आर्थिक बोझ के पौष्टिक भोजन कर सकें।
  • ​गुणवत्ता और स्वच्छता-सरकार ने स्पष्ट किया है कि कम कीमत का अर्थ गुणवत्ता से समझौता कतई नहीं है। कैंटीन में भोजन पकाने के लिए हाइजीन मानकों का कड़ाई से पालन किया जाएगा।
  • ​रणनीतिक स्थान-ये 100 कैंटीन दिल्ली के उन इलाकों में खोली गई हैं जहाँ मजदूरों की संख्या अधिक है| जैसे- औद्योगिक क्षेत्र ओखला बवाना बस टर्मिनल  प्रमुख अस्पताल और रेलवे स्टेशनों के पास।
  • ​मेनू की विविधता-खाने में रोटी चावल दाल और मौसमी सब्जी शामिल की जाएगी ताकि संतुलित आहार मिल सके।

​सामाजिक और आर्थिक प्रभाव

​इस पहल के दूरगामी परिणाम देखने को मिल सकते हैं-

  • ​कुपोषण पर प्रहार-दिल्ली जैसे महानगर में एक बड़ी आबादी फुटपाथों या झुग्गियों में रहती है। 5 रुपये में भोजन मिलने से उनके पोषण स्तर में सुधार होगा।
  • ​आर्थिक बचत-एक औसत मजदूर जो प्रतिदिन 50-70 रुपये खाने पर खर्च करता था| अब वह महीने के लगभग 1500-2000 रुपये बचा सकेगा| जिसका उपयोग वह अपने बच्चों की शिक्षा या स्वास्थ्य पर कर सकता है।
  • ​सम्मान का भाव -मुफ़्तखोरी की जगह एक न्यूनतम राशि 5 रुपये लेकर भोजन देना व्यक्ति के आत्म-सम्मान को बनाए रखता है। यह दान नहीं बल्कि अधिकार की तरह महसूस होता है।

​अटल कैंटीन और सुशासन का मॉडल

​अटल जी अक्सर कहते थे भूख से बड़ा कोई मजहब नहीं होता। दिल्ली सरकार की यह योजना राजनीति से ऊपर उठकर जनहित को प्राथमिकता देने का उदाहरण पेश करती है। इस योजना के सफल क्रियान्वयन के लिए सरकार ने निम्नलिखित कदम उठाए हैं|

  • ​निगरानी तंत्र -कैंटीन में खाने की बर्बादी रोकने और फीडबैक लेने के लिए डिजिटल मॉनिटरिंग की व्यवस्था।
  • ​सहयोग-कई गैर-सरकारी संगठनों NGOs और स्वयं सहायता समूहों को इस योजना के संचालन में शामिल किया गया है जिससे रोजगार के अवसर भी पैदा हुए हैं।

Pradeep Pandey

A versatile writer mainly works on politics, business, crime, current affairs and entertainment.

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment