देशभर में इंडिगो पैसेंजर 4 दिनों से परेशान इंडिगो की सभी उड़ाने रद्द हो गई हैं। इसके पीछे कई वजह बताई जा रही है। जैसे टेक में दिक्कत, खराब मौसम, बढ़ी हुई भीड़ इन सभी वजह में सबसे मुख्य वजह सरकार द्वारा नवंबर में लागू हुई अपडेटेड फ्लाइट ड्यूटी टाइम लिमिटेशन (FDTL) को लागू करना भी शामिल हैं| जिस वजह से देश की सबसे बड़ी एयरलाइन इंडिगो की सैकड़ों फ्लाइट्स कैंसिल हो गई हैं। इससे यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
देश की सबसे बड़ी एयरलाइन डंडिगो
इंडिगो देश की सबसे बड़ी एयरलाइन है, और हमारे देश का 60 फीसदी से ज्यादा मार्केट इसी एयरलाइन कंपनी के पास है। लेकिन बीते कुछ दिनों से इस एयरलाइन कंपनी की स्थिति ठीक नहीं है। जिस कारण से सैकड़ों फ्लाइट्स कैंसिल हो रही हैं। इससे देश के कई हवाई अड्डों पर अफरा-तफरी की स्थिति है, इससे स्टाफ एवं सुरक्षाकर्मियों से बहस करते और झगड़ा करते देखे गया साथ ही कई जगह मारपीट की नौबत भी आ गई है।
वही मुंबई एयरपोर्ट, दिल्ली एयरपोर्ट, बेंगलुरु एयरपोर्ट और कोलकाता एयरपोर्ट पर हालात काफी खराब हैं, देशभर में चार दिनों में 1300 से ज्यादा इंडिगो विमान रद्द हुए हैं या उनमें देरी हुई है। जिससे देश के हर बड़े और छोटे शहरों में घरेलू और अंतरराष्ट्रीय उड़ानों पर असर हुआ है, घंटों तक इनको फ्लाइट की खबर नहीं मिल रही है, जिससे इनका गुस्सा लगातार बढ़ रहा है।
हवाई अथॉरिटी नें जारी की एडवाइजरी, स्टेटस चेक करके निकले घर से
सभी बड़े महानगरों के के एयरपोर्ट अथॉरिटी ने हवाई यात्रियों को एडवाइजरी जारी की है। उसने यात्रियों को घर से निकलने के पहले फ्लाइट का स्टेटस चेक करने की सलाह दी है, जिससे पैसेंजरों को फ्लाइट कैंसिल होने या उसमें काफी ज्यादा देरी की असुविधाओं से बचा जा सके उड़ानों के रद्द होने और देरी को लेकर DGCA ने सख्त रुख अपनाया है।

DGCA ने इंडिगो के वरिष्ठ अधिकारियों की बैठक बुलाई है। इस बीच पायलट एसोसिएशन ने भी DGCA से अपील की है कि उड़ानों का शेड्यूल मंजूर करते समय एयरलाइन के पास उपलब्ध पायलटों की संख्या को भी गंभीरता से देखा जाए, जिससे आगे कोई परेशानी ना हो पाए।
You may also read – अमेरिका को लगा बड़ा झटका: ट्रेनिंग मिशन के दौरान रेगिस्तान में क्रैश हुआ F-16
DGCA से राहत भरी खबर
हालांकि, एक राहत भरी खबर आई है, इसके तहत नागरिक उड्डयन महानिदेशालय ( DGCA) ने एयरलाइन क्रू मेंबर्स के लिए अस्थायी राहत देते हुए क्रू के साप्ताहिक आराम के निर्देश वापस ले लिए हैं। क्रू की भारी कमी और नए FDTL (फ्लाइट ड्यूटी टाइम लिमिटेशन) नियमों के चलते एयरलाइन का संचालन बुरी तरह प्रभावित हुआ है।
आज जो फ्लाइट कैंसिल की गई वह फ्लाइट्स बेंगलुरु, सूरत, चेन्नई, हैदराबाद, अहमदाबाद, जयपुर, दिल्ली, इंदौर, मुंबई और भोपाल जबलपुर जैसे शहरों के लिए थीं। कई एयरपोर्ट्स पर यात्रियों को घंटों इंतजार करना पड़ा रहा है। कई जगह यात्रियों को कनेक्ट कनेक्टिंग फ्लाइट भी लेनी थी, इन फ्लाइट के रद्द होने से वह अपनी आगे की कनेक्टिंग फ्लाइट भी नहीं ले पा रहे हैं।
एयरलाइन का ऑन-टाइम परफॉर्मेंस (OTP) बुधवार को और गिरकर 19.7 परसेंट हो गया, जो मंगलवार को 35 परसेंट और सोमवार को लगभग 50 परसेंट था। इंडिगो द्वारा DGCA को दिए गए डेटा के अनुसार, नए FDTL नियमों के अनुसार, स्टेबल ऑपरेशन बनाए रखने के लिए एयरबस A320 फ्लीट को ऑपरेट करने के लिए 2,422 कैप्टन और 2,153 फर्स्ट ऑफिसर की जरूरत है। लेकिन अभी इसके पास 2,357 कैप्टन और 2,194 फर्स्ट ऑफिसर हैं

जो A320 एयरक्राफ्ट ऑपरेट कर रहे हैं। हजार से ज्यादा उड़ानें रद्द होने के बाद पक्ष और विपक्ष संसद में भी हंगामा कर रहे हैं। इस बीच कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने देश की सबसे बड़ी एयरलाइन इंडिगो को लेकर शुक्रवार को केंद्र सरकार पर निशाना साधा और आरोप लगाया कि इंडिगो की विफलता का कारण इस सरकार के ‘एकाधिकार मॉडल’ का नतीजा है।
जिसके कारण देश के विभिन्न क्षेत्र के पैसेंजर परेशान हो रहे हैं। वही केंद्र सरकार हवाई यात्रियों की परेशानियों को लेकर पूरी तरह अलर्ट है। और सभी स्टेकहोल्डर्स के साथ लगातार बातचीत कर रही है। फिर से उड़ान शुरू करने और लोगों की परेशानी कम करने के लिए हर मुमकिन कदम उठाए जाएंगे।
जानिये इंडिगो एयरलाइंस ने क्या कहा
- मंत्रालय और DGCA के साथ मिलकर धीरे-धीरे नियमित संचालन करने की कोशिश की जा रही है।
- सभी कैंसिल फ्लाइट्स का रिफंड अपने आप मूल पेमेंट मोड में किया जाएगा। जिसके चलते पैसेंजर की परेशानियों को काम किया जा सके|
- आज से 15 दिसंबर 2025 के बीच यात्रा करने वालों के लिए फुल वेवर (कैंसिलेशन/रीशेड्यूल पर कोई चार्ज नहीं) लगेगा। यात्रियों के लिए होटल ट्रांसपोर्ट और खाने की व्यवस्था देने की कोशिश और साथ ही विशिष्ट नागरिकों के लिए लग्जरी व्यवस्था जितनी हो सके देने की कोशिश की जाएगी।माफी
डिगो फ्लाइट्स ने पैसेंजर से मांगी माफी
इंडिगो ने सभी यात्रियों से माफ़ी मांगी है और हाल के दिनों में हुई परेशानी को स्वीकार किया है। कंपनी ने माना है कि जिन वजह से फ्लाइट कैंसिल हुई है। उसके चलते यात्रियों को लंबा इंतजार करना पड़ा आज का दिन सबसे ज्यादा कैंसिलेशन का दिन हो सकता है। सिस्टम की खराबी के चक्कर में सिस्टम को दोबारा ठीक किया जा रहा है।






