व्यापारभारतविदेशी समाचारखेलजीवन शैलीराजनीतिधर्मभौगोलिकसेलिब्रेटीज़शिक्षास्वास्थ्य

ईरान इजरायल युद्ध के बीच पाकिस्तान में महंगाई से जनता परेशान

ईरान इजरायल युद्ध के बीच पाकिस्तान में महंगाई से जनता परेशान
नवजोत कौर सिद्धू
On: अप्रैल 1, 2026 1:13 अपराह्न
Follow Us:

ईरान का अमेरिका और इजरायल के साथ युद्ध रुकना का नाम नहीं ले रहा है। ईरान इजरायल युद्ध का 1 महीने से भी ज्यादा समय हो गया है। ईरान इजरायल युद्ध का असर सीधे तौर पर खाड़ी देशों पर पड़ रहा है। जहां भारत में भी इसका असर देखा जा सकता है लेकिन भारत की सरकार युद्ध स्तर पर हर चीज को मैनेज कर रही है। पाकिस्तानी सरकार भारत से ज्यादा परेशान है क्योंकि होर्मूज का रास्ता बंद हो जाने से पाकिस्तान को तेल की बड़ी दिक्कत हो रही है। 

सिलेंडर की कीमतों पर लगभग 925 पाकिस्तानी रुपए की बढ़ोत्तरी दर्ज की गई है। इधर पाकिस्तान सरकार इस बात से परेशान है कि वह किस देश को सपोर्ट करे क्योंकि अगर पाकिस्तान अमेरिका को सपोर्ट करेगा तो ईरान नाराज हो जाएगा और हथियारों की डिलिवरी बंद हो जाएगी। अगर पाकिस्तान ईरान का समर्थन करता है तो उसकी अमेरिका द्वारा फंडिंग रोक दी जाएगी जिससे पाकिस्तान को भारी नुकसान का सामना करना पड़ सकता है। पाकिस्तान वैसे भी कर्जे में चल रहा है और ऐसी स्थिति में अमेरिका द्वारा अगर फंडिंग रोकी गई तो पाकिस्तान की और भी बुरी स्थिति हो जाएगी। 

पाकिस्तान में पेट्रोल डीजल के कारण आवागमन ठप्प 

होर्मूज का रास्ता रुक जाने से पाकिस्तान में कच्चा तेल पर्याप्त मात्रा में नहीं पहुंच पा रहा है। पाकिस्तान सरकार का भी कहना है कि उसके पास और स्टॉक नहीं है जिससे पेट्रोलियम व्यवस्था को ठीक किया जा सके। नवीन जानकारी के अनुसार पाकिस्तान में पेट्रोल ₹ 321 और डीजल ₹335 के पार पहुंच गया है। 

पाकिस्तान की आम जनता अपने ही सरकार की घेराबंदी कर रही है क्योंकि महंगाई से आम जनता काफी परेशान हो चुकी है। एलपीजी सिलेंडर की कीमत में भी काफी उछाल हुआ है। एलपीजी सिलेंडर जहां आम जनता की सबसे बड़ी जरूरत होती है तो वही LPG गैस का महंगा हो जाना पाकिस्तान की जनता पर दोहरी मार है। अब देखना यह होगा कि पाकिस्तान की जनता कैसे इस परेशानी से छुटकारा पाएगी। 

read more:

हवाई जहाज में सफर करना भी हुआ अब मुश्किल

पाकिस्तान सरकार लगातार हवाई जहाज के किराए में बढ़ोतरी कर रही है। हवाई जहाज के टिकटों के मूल्यों में वृद्धि करने का सबसे बड़ा कारण पेट्रोल डीजल का महंगा हो जाना है। जहां ₹188 प्रति लीटर जो फ्यूल मार्च के शुरुआती महीने में था अब वही फ्यूल ₹288 लगभग हो चुका है। पाकिस्तान की आम जनता के लिए लगता है कि हवाई जहाज में सफर करने का अब सपना सपना ही रह जायेगा। पाकिस्तान की सरकार इस व्यापक परिस्थिति से निपटने की पूरी कोशिश तो कर रही है लेकिन शायद ही वह इस परिस्थिति से निकल पाएगी। पाकिस्तान के मंत्रियों का भी रवैया जनता के प्रति कुछ ठीक समझ में नहीं आता है। पाकिस्तान सरकार ने पब्लिक ट्रांसपोर्ट को बंद कर दिया है जिससे रोज अपने काम में जाने वाले लोगों के लिए दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। 

पाकिस्तान की अपनी क्रिकेट लीग PSL बिना दर्शकों के 

पाकिस्तान सुपर लीग बिना दर्शकों के ही खेला जा रहा है। पाकिस्तान की जनता जो क्रिकेट प्रेमी हमेशा से रही है उन्हें इस बार निराशा हाथ लगी है। पाकिस्तान के गृह मंत्री और पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के चेयरमैन मोहसिन नकवी ने प्रेस कॉन्फ्रेंश में बताया कि वर्तमान परिस्थितियों को देखते हुए पाकिस्तान सरकार ने इस बार का PSL बिना दर्शकों के ही करवाने का फैसला लिया ही। अफगानिस्तान के साथ जारी युद्ध को भी अहम कारण माना जा सकता है। 

अफगानिस्तान के क्रिकेट प्लेयरों ने PSL का सीधा बॉयकॉट किया है इसका मतलब अफगानी क्रिकेटर इस बार PSL नहीं खेलेंगे। भले ही PCB अपने ही देश में PSL बिना दर्शकों के आयोजन कर रही हो तो वही BCCI इन सभी दिक्कतों के बावजूद IPL पूरे जोरो शोरों से करवा रही है। दर्शकों पर इसका असर बिल्कुल भी नहीं दिख रहा है। दर्शक खूब मजे से मैच के दौरान स्टेडियम में जाकर मैच का लुफ्त उठा रहे है। 

Dr Pankaj Sharma

fitness coach and writer mainly work on sports, fitness, Religious, foreign news, and technology

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment