आज देश में भ्रष्टाचार के खिलाफ हर जगह कार्यवाही की जा रही है उसी में से आज एक कार्रवाई मध्य प्रदेश के जिले सीधी से सामने आई है| जिसमें सरकारी स्कूल शिक्षक मैं पदस्थ अभिमन्यु सिंह के यहां EOW आर्थिक अपराधिक प्रकोष्ठ के द्वारा छापा मारी की गई है| उन्होंने सिंह जी के तीन ठिकानों में कार्यवाही की उन्होंने शहर स्थित आवास के साथ गांव मडवास में भी उनके पुश्तैनी मकान में भी छापेमारी की कार्रवाई की कार्य भाई सुबह 5:00 शुरू हुई जब अभिमन्यु सिंह अपने परिवार के साथ गहरी नींद में सो रहे थे|
क्या आरोप है अभिमन्यु सिंह पर
जैसे कि हम आपको बताएं की कुसमी विकासखंड के शासकीय हाई स्कूल खोखरा में पदस्थ शिक्षक अभिमन्यु सिंह पर आरोप है कि उन्होंने सरकारी सेवा के दौरान आय से कई गुना अधिक संपत्ति अर्जित की है।

शिक्षक वह होते हैं, जो हमें ज्ञान प्रदान करते हैं, जिन्हें हम गुरु पूर्णिमा के दिन भगवान के स्वरूप पूजते हैं| उन्हें अपने शैक्षणिक कार्य के अलावा कुछ और नहीं करना चाहिए पर आज इस कार्रवाई से शिक्षक भी ऐसा कर सकते हैं यह हमें मालूम हुआ|
आज हमारे देश में सातवा वेतनमान लागू हो चुका है इसके तहत अभिमन्यु सिंह को वेतन के तहत एक लाख रुपए मिलते हैं| वह 1998 से पदस्थ हैं और अगर हम 1998 से अब 2025 तक अगर उनकी संपत्ति मानी जाए तो 57 लाख 39000 रुपए की होनी चाहिए पर उनके पास आज जो छापे मारी हुई है उसमें उनके पास 4 करोड़ 36 लाख रुपए से भी ज्यादा की संपत्ति के प्रमाण प्राप्त हुए हैं|
You may also read- कैसे हालचाल हैं सिंधिया जी…? कमल नाथ का छलका दर्द, विधानसभा में कैलाश विजयवर्गीय लगाते रहे ठहाके-कमल नाथ ने साधा निशाना
कैसे की गई कार्यवाही
दरअसल 20 सदस्यीय टीम के साथ ही भारी पुलिस बल के साथ अलग-अलग टीमो को बनाकर सुबह से ही उनके तीनो ठिकानों कार्यवाही की गई थी जहां पर टीमों को उनकी प्रॉपर्टी की डिटेल साथ ही बैंक डिटेल तथा सोने चांदी की जानकारी प्राप्त हुई सरकारी स्कूल में पदस्थ होने के बावजूद भी उनकी संपत्ति कार्यकाल में आय से कई गुना अधिक संपत्ति अर्जित की गई है
जो EOW अर्थात आर्थिक अपराध प्रकोष्ठ को अवैध लगी उसके बाद उन पर भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया है। अभी भी यह कार्यवाही जारी है । कई दस्तावेज बैंक डिटेल्स और प्रॉपर्टी रिकॉर्ड जब्त किए जा रहे हैं
भोपाल स्थित EOW के स्थित कार्यालय में यह शिकायत मिली थी की मध्य प्रदेश के सीधी जिले स्थित एक सरकारी स्कूल में पदस्थ शिक्षक अभिमन्यु सिंह के पास आय से ज्यादा संपत्ति है उसके बाद जब आज कार्यवाही की गई तो मामला सही पाया गया






